16/06/2020
बस्तली का छोरा व किसान का बेटा रोबिन शर्मा बना सेना में लैफ्टिनैंट
___proud on u____
गांव बस्तली का छोरा व किसान का बेटे रोबिन शर्मा ने थल सेना में लैफ्टिनैंट बन गांव का नाम रोशन किया। गांव का होनहार बेटा देहरादून स्थित भारतीय सैन्य अकादमी में आयोजित पासिंग आउट परेड़ में शामिल हुआ और भारतीय थल सेना में लैफ्टिनैंट बनने का गौरव हासिल किया। बस्तली निवासी लैफ्टिनैंट रोबिन शर्मा ने अपनी इस कामयाबी का श्रेय अपनी माता कांता, पिता शिवनंदन व अपने अध्यापकों को दिया। रोबिन शर्मा के थल सेना में लैफ्टिनैंट बनने पर बहन कोमल शर्मा, भाई जेइ रोहित कुमार सहित अन्य सभी ग्रामीणों व परिवार के सदस्यों ने उज्जवल भविष्य की कामना की। एक किसान परिवार में जनमे रोबिन शर्मा ने अपनी 12 वीं तक की पढ़ाई सैनिक स्कूल कुंजपुरा से की और पढाई के साथ साथ रोबिन ने शूटिंग में स्वर्ण पदक हासिल किया है। प्रदेश राज्यपाल ने भी उसे सम्मानित किया था। रोबिन ने पहले प्रयास में ही एन.डी.ए. की परीक्षा पास कर तीन वर्ष तक राष्ट्रीय रक्षा अकादमी पुणे में प्रशिक्षण प्राप्त किया। पिता शिवनंदन ने बताया कि कोविड 19 के चलते परिवार के सदस्यों को पासिंग आउट परेड़ में शामिल होने का सौभाग्य प्राप्त नही हुआ,लेकिन अपने बेटे की इस कामयाबी पर बेहत खुशी है।