official prakash seju

official prakash seju prakash seju

05/07/2023

Que.पानी गीला क्यों होता है?

Please comment

Safar........,.........
03/07/2023

Safar........,.........

01/07/2023

Happy National doctor's day

Send a message to learn more

Indian hero
25/06/2023

Indian hero

21/06/2023

गर्व है आपणी राजस्थानी भाषा ने
गणे मान सु आपणी राजस्थानी भाषा ये मान बढावो सा

23/05/2023

Best motivation

शुभमन गिल के ताबड़तोड़ शतक की बदौलत सनराइजर्स को 34 रन से हराकर गुजरात टाइटंस IPL 2023 के प्लेऑफ में पहुंच गई है। 13 मुक...
16/05/2023

शुभमन गिल के ताबड़तोड़ शतक की बदौलत सनराइजर्स को 34 रन से हराकर गुजरात टाइटंस IPL 2023 के प्लेऑफ में पहुंच गई है। 13 मुकाबलों में 9 जीत और 4 हार के साथ उसके 18 अंक हो गए हैं। GT का नेट रनरेट +0.83 है। मुकाबले में 4 विकेट चटकाते हुए मोहम्मद शमी ने पर्पल कैप अपने नाम कर लिया। पहले खेलते हुए गुजरात ने 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 188 रन बनाए। जवाब में हैदराबाद 9 विकेट खोकर 154 रन ही बना सकी। गुजरात टाइटंस को अगर टॉप टू फिनिश करना था, तो अपने होम ग्राउंड नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में सनराइजर्स को हराना जरूरी था। पर टॉस SRH ने जीत लिया और पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। भुवनेश्वर के पहले ओवर की तीसरी गेंद बैक ऑफ लेंथ बॉल आउटसाइड ऑफ थी। ऋद्धिमान साहा ने शरीर से दूर खेला और सेकंड स्लिप को एज थमा बैठे। गुजरात की टीम को बगैर खाता खोले पहला झटका लग गया। पर ज्यादा टेंशन बात थी नहीं, क्योंकि प्रिंस ऑफ इंडियन क्रिकेट को यह मैदान पसंद है। शुभ्मन गिल और साईं सुदर्शन ने साहा के जाने का असर पावरप्ले पर बिल्कुल नहीं पड़ने दिया। दोनों ने मिलकर पहले 6 ओवर में ही 65 रन कूट दिया।

साईं सुदर्शन ने 36 गेंद पर 6 चौकों और 1 छक्के की मदद से 47 रन बनाए। मार्को यानसेन के 15वें ओवर की पहली गेंद पर सुदर्शन बैकवर्ड पॉइंट फील्डर को कैच थमा बैठे। साईं सुदर्शन ने शुभमन गिल के साथ 82 गेंद पर 147 रन जोड़े। इस पार्टनरशिप ने मुकाबले को SRH की पकड़ से दूर कर दिया। यहां से गुजरात को तेज फिनिश की आवश्यकता थी, पर वह नहीं मिला। भुवनेश्वर के 16वें ओवर की दूसरी गेंद पर हार्दिक ने जोरदार कट शॉट खेला, लेकिन सीधा बैकवर्ड पॉइंट फील्डर को कैच दे बैठे। टाइमिंग सही थी लेकिन प्लेसमेंट गलत। हार्दिक 6 गेंद पर सिर्फ 8 रन बनाकर चलते बने। टी. नटराजन के 17वें ओवर की चौथी गेंद पर मिलर भी छक्का उड़ाने के चक्कर में लॉन्गऑन फील्डर को कैच थमा बैठे। फजलुल्लाह फारूकी के 18वें ओवर की तीसरी गेंद पर राहुल तेवतिया भी 3 गेंद पर 3 रन बनाकर लॉन्गऑफ फील्डर को कैच दे लौट गए। स्कोर 175 पर 5 आउट हो गया।

19 ओवरों की समाप्ति के बाद गुजरात ने 187 रन बनाए थे। अंतिम ओवर में भुवनेश्वर कुमार ने 1 रन दिए और 3 विकेट चटका दिए। एक बल्लेबाज रन आउट भी हो गया। भुवी की पहली ओवरपिच गेंद पर शुभमन गिल एक्स्ट्राकवर फील्डर को कैच दे बैठे। दूसरी गेंद पर राशिद खान ने आउटसाइड ऑफ शफल करके बड़ा शॉट खेलने का प्रयास किया, लेकिन बल्ले का किनारा आसान कैच में तब्दील हो गया। तीसरी गेंद पर नूर अहमद रन आउट हुए और पांचवीं गेंद पर शमी लॉन्गऑन फील्डर को कैच दे बैठे। जो स्कोर हर हाल में 210 पार जाता दिख रहा था, निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 188 पर रुक गया। सनराइजर्स की तरफ से भुवनेश्वर कुमार ने 4 ओवर में सिर्फ 30 रन देकर 5 विकेट चटकाए। SRH के लिए मुकाबला जीतने की थोड़ी सी उम्मीद जग गई। पर जिस टीम ने पूरे सीजन निराश किया, वह भला अंत में अच्छा कैसे कर जाती।

मोहम्मद शमी के पहले ओवर की पांचवीं गेंद आउटसाइड ऑफ थी। लेंथ पुल करने के लायक नहीं थी लेकिन फिर भी अनमोलप्रीत सिंह ने एक्रॉस द लाइन पुल करने का प्रयास किया। टॉप एज को थर्डमैन से दौड़ते हुए राशिद खान ने आसान कैच में तब्दील कर लिया। अनमोल के खाते में आए 5 और सनराइजर्स को 6 के स्कोर पर पहला झटका लग गया। देखते-देखते मामला 4.2 ओवर में 29 पर 4 आउट हो गया। यश दयाल के दूसरे ओवर की चौथी गेंद आउटसाइड ऑफ आउटस्विंगर थी। बगैर फीट मूवमेंट शॉट खेलने के प्रयास में बल्लेबाज अभिषेक शर्मा 4 गेंद में 5 रन बनाकर विकेटकीपर ऋद्धिमान साहा को आसान सा कैच दे बैठे। मोहम्मद शमी को तीसरे ओवर की पहली शॉर्ट ऑफ लेंथ गेंद पर सीम के साथ एक्स्ट्रा बाउंस मिला। 1 के निजी स्कोर पर खेल रहे राहुल त्रिपाठी ने इसे थर्ड मैन की ओर गाइड करने का प्रयास किया और फर्स्ट स्लिप पर राहुल तेवतिया ने अपने चेहरे के सामने कैच पकड़ लिया।

मोहम्मद शमी के पांचवें ओवर की दूसरी लेंथ बॉल को ऑनसाइड में धकेलने का प्रयास कर रहे कप्तान एडन मारक्रम ने बल्ले का मुंह जल्दी बंद कर दिया। बदले में 10 गेंद में 10 रन बनाकर शनाका के हाथ कवर-पॉइंट पर एज के रूप में कैच पकड़ा दिया। मोहित शर्मा के 7वें ओवर की पहली गेंद को सानवीर सिंह मिडऑफ के ऊपर से मारना चाह रहे थे। इस दौरान वह डाउन द ग्राउंड आ गए लेकिन शॉर्ट बॉल ने उनके बल्ले का किनारा ले लिया। थर्ड मैन पर खड़े साईं सुदर्शन ने आसान कैच पकड़ लिया। पावरप्ले में 45 रन बनाने वाली सनराइजर्स को पावरप्ले समाप्त होते ही एक और झटका लग गया। स्कोर 45 पर 5 आउट हो गया। अब्दुल समद और मार्को यानसेन भी कुछ खास नहीं कर सके। समद मोहित शर्मा के 7वें ओवर की चौथी धीमी गेंद को सीधा मिडविकेट के हाथ में खेल बैठे। एक ही ओवर में मोहित को 2 सफलता मिल गई।

यानसेन को भी नवें ओवर की अंतिम गेंद पर छक्का मारने के प्रयास में मिडऑफ पर तैनात हार्दिक पंड्या के हाथों मोहित शर्मा ने ही कैच कराया। यहां से हेनरिक क्लासेन और भुवनेश्वर के बीच 47 गेंद पर 68 रनों की साझेदारी हुई। मोहम्मद शमी ने 17वें ओवर की पांचवीं फुल लेंथ गेंद पर क्लासेन को लॉन्गऑफ के हाथों कैच कराया। क्लासेन ने 44 गेंद पर 4 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 64 रन बनाए। उनके आउट होने के बाद सनराइजर्स को जीत के लिए 19 गेंद पर 62 रन की आवश्यकता थी। SRH निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 154 रन ही बना पाई और 34 रन से मैच हार गई। भुवनेश्वर को 26 गेंद पर 27 रन बनाने के बाद मोहित शर्मा ने 19 ओवर की चौथी गेंद पर डीप कवर्स पर तैनात राशिद खान के हाथों कैच कराया। हालांकि तब तक मैच सनराइजर्स के हाथों से पूरी तरह निकल चुका था। गुजरात के लिए मोहम्मद शमी ने 4 ओवर में 20 रन देकर 4 विकेट चटकाए। मोहित शर्मा ने भी 4 ओवर में 28 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए। इसी के साथ गुजरात लगातार दूसरे सीजन प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने वाली पहली टीम बन गई।

Address

Barmer
344001

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when official prakash seju posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Category