19/05/2025
यू.पी. बॉडीबिल्डिंग एंड फिटनेस एसोसिएशन (U.P.B.B.F.A.) की स्पेशल जनरल बॉडी मीटिंग – सफलतापूर्वक चुनाव सम्पन्न
आज लखनऊ में यू.पी. बॉडीबिल्डिंग एंड फिटनेस एसोसिएशन (U.P.B.B.F.A.) की विशेष वार्षिक बैठक का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर हमारे बीच श्री विक्रम रोठे जी पर्यवेक्षक (Observer) के रूप में उपस्थित रहे। चुनाव प्रक्रिया को श्री अजय शंकर वर्मा जी (Returning Officer) के मार्गदर्शन में शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न किया गया।
हमें यह बताते हुए हर्ष हो रहा है कि इस चुनाव में श्री साजिद अहमद जी को पुनः अध्यक्ष (President) पद के लिए चुना गया। श्री विश्वास राव जी को महासचिव (General Secretary) और श्री फिरोज़ खान जी को कोषाध्यक्ष (Treasurer) नियुक्त किया गया।
विवेक सहगल ( एग्जीक्यूटिव वाईस प्रेसिडेंट चुने गए
इस बैठक में कुछ नए पदों की भी स्थापना की गई, जिनमें:
• श्री जतिन वर्मा जी को कार्यकारी निदेशक (Executive Director) बनाया गया।
• श्री विपुल सिंह जी को उपाध्यक्ष (Vice President) नियुक्त किया गया।
प्रदेश के लगभग 30 जनपदों से प्रतिनिधियों ने लखनऊ में आकर चुनाव प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाई और पूर्ण समर्थन प्रदान किया। सभी यूनिट्स का समर्पण और सहयोग अत्यंत सराहनीय रहा।
हम इंडियन बॉडीबिल्डर्स फेडरेशन (IBBF) के माननीय अध्यक्ष श्री स्वामी रमेश जी एवं महासचिव श्री चेतन पाठारे जी (IBBF एवं WBPF) का हृदय से आभार प्रकट करते हैं, जिनके सहयोग एवं मार्गदर्शन से यह चुनाव सफलतापूर्वक सम्पन्न हो