JVC Physical Education & Sports

JVC Physical Education & Sports This page shows activities and achievements related to P.E. & Sports of Janta Vedic College

जनता वैदिक कॉलेज, बङौत में चौधरी चरण सिंह विश्विद्यालय अंतर्गत अंतर्महाविद्यालय वुशु प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। आज दिनांक...
04/02/2025

जनता वैदिक कॉलेज, बङौत में चौधरी चरण सिंह विश्विद्यालय अंतर्गत अंतर्महाविद्यालय वुशु प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। आज दिनांक 4 फरवरी को वुशु प्रतियोगिता का उद्घाटन महाविद्यालय के प्राचार्य एवं मुख्य अतिथि डॉ वीरेंद्र प्रताप सिंह जी ने किया। प्रतियोगिता मे चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के विभिन्न महाविद्यालयों के छात्रों द्वारा प्रतिभाग किया गया। समारोह का मंच संचालन डॉ अनुपम तिवारी ने किया। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व प्राचार्य डॉ अरुण सोलंकी ने कहा कि खेलने से खिलाडियों का शारीरिक एवं मानसिक विकास होता है। खेल से खिलाडी समाज में पद व प्रतिष्ठा पा सकते है। प्राचार्य डॉक्टर वीरेंद्र प्रताप सिंह ने खिलाड़ियों व आयोजन सचिव डॉ अनंत कुमार को शुभकामनाएं देते हुए का कि किसी भी खेल में जीतने से ज्यादा महत्वपूर्ण प्रतिभाग करना होता है । खेल आपसी सद्भावना को बढ़ावा देते हैं। साथ ही प्राचार्य ने प्रतिभागियों से विश्वविद्यालय स्तर पर अच्छे प्रदर्शन को करते रहने के लिए प्रेरित किया। आयोजन सचिव डॉ अनंत कुमार ने कहा कि वह प्रतियोगिता को निष्पक्ष कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं। कार्यक्रम में डॉक्टर मदन पाल सिंह, डॉ प्रताप चौधरी, डॉ बृजराज सिंह, डॉ लोकेंद्र कुमार सिंह, डॉ अमर पाल सिंह, डॉ राजेश गुप्ता, डॉ उमेंद्र कुमार, डॉ रकम सिंह, डॉ अनिल सरोहा, डॉ मनोज कुमार, डॉ रवि शंकर, डॉ योगेश, आदि उपस्थित रहे।

Address

Janta Vedic College
Baraut
250611

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when JVC Physical Education & Sports posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Category