Town Club Bansgaon-'E.G.Boys'

Town Club Bansgaon-'E.G.Boys' evergreen boy's for football
it's

TOWN CLUB BANSGAON

*राज्यस्तरीय फुटबाल टूर्नामेंट बांसगांवबांसगांव–पंडित जवाहर लाल नेहरू इंटर कॉलेज के मैदान पर टाउन क्लब बांसगांव के तत्वा...
17/01/2024

*राज्यस्तरीय फुटबाल टूर्नामेंट बांसगांव
बांसगांव–पंडित जवाहर लाल नेहरू इंटर कॉलेज के मैदान पर टाउन क्लब बांसगांव के तत्वाधान में चल रहे राज्यस्तरीय फुटबाल टूर्नामेंट के अंतिम दिन फाइनल मुकाबले में फांटा क्लब लखीमपुर खीरी ने मेजबान टीम टाउन क्लब बांसगांव को 4–1 से शिकस्त देकर चमचमाती ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
बांसगांव प्रतिनिधि से मिली जानकारी के अनुसार आज का फाइनल मुकाबला फांटा क्लब लखीमपुर और टाउन क्लब बांसगांव के बीच खेला गया जिसके पहले हाफ के 27 वें मिनट में लखीमपुर के खिलाड़ी जर्सी नंबर 11 मो0 तिज्जानी ने शानदार गोल मारकर अपने टीम को बढ़त दिला दिया। पहले हाफ के अंतिम मिनट में लखीमपुर के ही खिलाड़ी जर्सी नंबर 6 अमन ने एक शानदार मैदानी गोल दागकर अपने टीम को 2–0 से आगे कर दिया। खेल के दूसरे हाफ के शुरू में ही फिर लखीमपुर के खिलाड़ी जर्सी नंबर 11 मो0 तिज्जानी ने अपना दूसरा और टीम का तीसरा गोल मारकर लखीमपुर को आगे कर दिया।इसके बाद बांसगांव की टीम ने कुछ तेजी दिखाई और दूसरे हाफ के 19वें मिनट में बांसगांव के खिलाड़ी जर्सी नंबर 9 नवीन ने एक गोल मारकर अंतर को कुछ कम किया लेकिन दूसरे हाफ के 30 वें मिनट में लखीमपुर के खिलाड़ी जर्सी नंबर 10 दीपेश ने एक शानदार गोल करके अपने टीम को 4–1 से जीत दिला दी और ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। इस मैच का मैन ऑफ द मैच लखीमपुर के खिलाड़ी जर्सी नंबर 11 मो0 तिज्जानी को चुना गया।
मैन ऑफ द सीरीज का खिताब बांसगांव के खिलाड़ी युवराज सिंह,बेस्ट गोलकीपर बांसगांव के खिलाड़ी अखंड सिंह, बेस्ट डिफेंडर बांसगांव के खिलाड़ी अनिकेत बेस्ट स्कोरर बांसगांव के खिलाड़ी आशुतोष, उभरता खिलाड़ी बांसगांव के खिलाड़ी करन सिंह, और बेस्ट मिड फील्डर का खिताब लखीमपुर के खिलाड़ी मन्नत को दिया गया।
इस टूर्नामेंट की सभी ट्रॉफियां संरक्षक अधिवक्ता सुरेश सिंह के द्वारा अपने पिता स्व0 राजेंद्र सिंह की स्मृति में दी गई और मैन ऑफ द सीरीज के लिए एक रेंजर साईकिल केपी सिंह के द्वारा अपने पिता स्व0 कृष्ण मिलन सिंह के स्मृति में दी गई।

इससे पहले फाइनल मैच के मुख्य अथिति अभय प्रताप नारायण सिंह "रैकवार" दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री उ0 प्र0 सरकार रहे तो विशिष्ट अतिथि विधान सभा चिल्लूपार से पूर्व प्रत्यासी रहे जयवीर सिंह रहे।
इस मैच के निर्णायक की भूमिका में रहमतुल्लाह, केडी, विकास, अनिल सिंह और संजय सिंह रहे।
अविनाश सिंह अन्नू, शचींद्र शाही, केपी सिंह, महेश जी,और सुनील पाल ने अपने शानदार कमेंट्री से पूरे मैच में दर्शकों को बांधे रखा।
इस अवसर पर आदित्य प्रताप सिंह आगु, राहुल सिंह, डॉ0 आदर्श त्रिपाठी,अधिवक्ता यशवंत सिंह, अश्वनी सिंह राजू,उपेंद्र मणि त्रिपाठी, विजय कुमार सिंह बबलू,सभासद संजय सिंह,विनय सिंह, अधिवक्ता प्रशांत सिंह, बृजबिहारी गुप्ता, देवमुनि सिंह, त्रिलोकी गुप्ता,राजकुमार सिंह, शिव सिंह, संतोष सिंह, राजबहादुर यादव,राजन सिंह,कुलदीप सिंह, निखिल सिंह सहित हजारों दर्शकों ने मैच का आनंद उठाया।
Town Club Bansgaon-'E.G.Boys'
@फ़ॉलोअर्स

राज्य स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिताTown Club Bansgaon-'E.G.Boys' ट्रॉफी व खिलाड़ियों के लिए अन्य उपहार
16/01/2024

राज्य स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता
Town Club Bansgaon-'E.G.Boys'
ट्रॉफी व खिलाड़ियों के लिए अन्य उपहार

महा युद्ध, महा समर का आगाज अबसे कुछ देर मेंTown Club Bansgaon-'E.G.Boys' के सौजन्य सेफाइनल मैच
16/01/2024

महा युद्ध, महा समर का आगाज अबसे कुछ देर में
Town Club Bansgaon-'E.G.Boys' के सौजन्य से
फाइनल मैच

समाचार पत्रों के पन्ने से खबर खेल की
14/01/2024

समाचार पत्रों के पन्ने से खबर खेल की

आज दिनांक -12.01.2024, Town Club Bansgaon-'E.G.Boys'  द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय फुटबाल टूर्नामेंट के तीसरे दिन का दूसरा...
12/01/2024

आज दिनांक -12.01.2024, Town Club Bansgaon-'E.G.Boys' द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय फुटबाल टूर्नामेंट के तीसरे दिन का दूसरा और आयोजन का पांचवा मैच यूनाइटेड क्लब गोरखपुर और स्थानीय टीम TCB के बीच खेला गया। जिसमें काफी रोमांचक और संघर्षपूर्ण मुकाबले में स्थानीय टाउन क्लब बांसगांव की टीम 04-02 से विजयी हुई।
इस मैच में मुख्य अतिथि श्री राजेंद्र तिवारी जी (वरिष्ठ अधिवक्ता कचहरी बांसगांव) साथ में विशिष्ट अतिथि दयालु सिंह जी (भट्ठा मालिक मालहनपार) रहे।
धन्यवाद 🙏🙏🙏🙏

12/01/2024

प्रतियोगिता की शुरुवात, उद्घाटन मैच में राष्ट्रगान के साथ
Town Club Bansgaon-'E.G.Boys'

आज दिनांक -12.01.2024, Town Club Bansgaon-'E.G.Boys' द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय फुटबाल टूर्नामेंट के तीसरे दिन का पहला औ...
12/01/2024

आज दिनांक -12.01.2024, Town Club Bansgaon-'E.G.Boys' द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय फुटबाल टूर्नामेंट के तीसरे दिन का पहला और आयोजन का चौथा मैच यूनाइटेड क्लब सिवान और DFA श्रावस्ती के बीच खेला गया जिसमें सिवान की टीम एकतरफा मुकाबले में 10-0 से विजयी हुई।
इस मैच में मुख्य अतिथि श्री अखिलेश पांडे जी साथ में विशिष्ट अतिथि प्रभाकर पाल (प्रधान डाडी), विनय कुमार सिंह (प्रधान भुसवल), अरविंद (प्रधान सरसोपार), रमाकांत (प्रधान साईंताल) तथा अखिलेश पांडे जी (प्रधान प्रतिनिधि भैरोपुर) रहे।
धन्यवाद 🙏🙏🙏🙏

आज दिनांक -11-01-2024 को Town Club Bansgaon-'E.G.Boys' द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय फुटबाल टूर्नामेंट के दूसरे मैच में(आयो...
11/01/2024

आज दिनांक -11-01-2024 को Town Club Bansgaon-'E.G.Boys' द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय फुटबाल टूर्नामेंट के दूसरे मैच में(आयोजन का तीसरा मैच) पीपीगंज और तमकुहीराज की टीम ने प्रतिभाग लिया
आज के मैच के मुख्य अतिथि श्री विनय सिंह(नेता सभासद दल बांसगांव) तथा विशिष्ट अतिथि में बांसगांव के सभी वार्डो के सभासद गण लोग रहे।
इस मैच में पीपीगंज की टीम ने अप्रत्याशित रूप से श्रेष्ठ खेल का प्रदर्शन करते हुए तमकुहीराज की टीम पर 5-0 से जीत हासिल की। पहला गोल Mr. kaante ने अपनी टीम पीपीगंज के लिए किया, इसके बाद क्रमशः बिट्टू और दूधनाथ ने 02 02 गोल करके पीपीगंज को अपराजेय बढ़त की तरफ अग्रसर कर दिया।
इस मैच के मैन ऑफ द मैच दूधनाथ रहे।
धन्यवाद🙏🙏

आज दिनांक- 11/01/2024 को Town Club Bansgaon-'E.G.Boys'  द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय फुटबाल टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में...
11/01/2024

आज दिनांक- 11/01/2024 को Town Club Bansgaon-'E.G.Boys' द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय फुटबाल टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में P G I F C गौरी फांटा खीरी लखीमपुर और मदनी स्पोर्टिग क्लब मेहा देवरिया की टीम ने भाग लिया, आज के मुख्य अतिथि श्री अरविंद सिंह बसपा नेता और अध्यक्ष महावीर डिजाइन एंड कंस्ट्रक्शन तथा साथ में विशिष्ट अतिथि श्री रोशन सिंह जी, M.D. महावीर डिजाइन एंड कंस्ट्रक्शन रहे।
इस खेल में P G I F C गौरी फांटा खीरी लखीमपुर ने 2-0 से (दोनो गोल सेकंड हाफ में) जीत हासिल की, इस मैच में मैन ऑफ द मैच की ट्रॉफी Mr. चाइना ने अपने नाम की।
धन्यवाद🙏🙏

आज दिनांक 10-01-2024 को Town Club Bansgaon-'E.G.Boys'  के द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता का उद्घाटन, मुख्...
10/01/2024

आज दिनांक 10-01-2024 को Town Club Bansgaon-'E.G.Boys' के द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता का उद्घाटन, मुख्य अतिथि बांसगांव की प्रथम महिला, नगर पंचायत अध्यक्ष बांसगांव, श्रीमती प्रीति सिंह और विशिष्ट अतिथि श्री सत्य प्रकाश पाठक जी(पूर्व छात्र संघ उपाध्यक्ष गोरखपुर विश्वविद्यालय) द्वारा किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच, सद्भावना स्पोर्टिंग क्लब गोरखपुर और मऊ नाथ भंजन के बीच खेला गया, आज का मैच काफी रोमांचक मुकाबले का रहा, जिसमे मऊ नाथ भंजन ने मैच में 3-1 के अंतर से जीत हासिल की। आज के मैन ऑफ द मैच मोहम्मद आदिल (गोलकीपर मऊ नाथ भंजन टीम) तथा बेस्ट स्कोरर अदनान (मऊ नाथ भंजन टीम) 02 गोल रहे। मऊ नाथ भंजन की तरफ से एक और गोल मोहम्मद कामिल द्वारा किया गया वही दूसरी तरफ सद्भावना स्पोर्टिंग क्लब की तरफ से एकमात्र गोल रघुवीर द्वारा किया गया।

Address

Bansgaon
273403

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Town Club Bansgaon-'E.G.Boys' posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category