31/07/2026
**चंद्रशेखर जी जन्म शताब्दी वर्ष में जनपद में एक और आयोजन
हुआ ।
*आयोजनकर्ता थे अपने बलिया जनपद का छात्र संघ परिवारऔर देवेंद्र सेवा समिति संस्थान । यह आयोजन पूर्व अध्यक्ष छात्र संघ स्व देवेंद्र सिंह जी की 13 वीं पूण्य तिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा एवं जनपद के मेधावियों का सम्मान करके किया गया ।
कार्यक्रम में जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के 43 उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले टापर विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रतिभा सम्मान समारोह में दूजा देवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, गौरी शंकर राय कन्या महाविद्यालय, हरिशंकर विधि महाविद्यालय,जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय,गौरी भैया स्नातकोत्तर महाविद्यालय,गुलाब देवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय ,सतीश चंद्र कॉलेज,कुंवर सिंह स्नातकोत्तर महाविद्यालय,व श्री मुरली मनोहर टाउन स्नातकोत्तर महाविद्यालय के विभिन्न संकायों में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले 75 मेधावियों को प्रशस्ति पत्र ,मेडल और स्मृति चिह्न दे करके सम्मानित किया गया ।सम्मान प्राप्त करने वालों ने आयोजकों का आभार व्यक्त करते हुए इसे अपने लिए प्रेरणादायी बताया। कार्यक्रम में मंच पर कई वरिष्ठ शिक्षाविद, सामाजिक कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। कार्यक्रम को मा सदस्य विधान परिषद श्री रतनपाल सिंह जी इलाहाबाद विवि के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अखिलेंद्र प्रताप सिंह जी, अनिल सिंह जी संरक्षक चंद्रशेखर जन्म शताब्दी समारोह, राघवेद्र सिंह जी सदस्य प्रदेश कांग्रेस, ओंकार सिंह जी शिक्षक नेता, अरुण सिंह जी पूर्व अध्यक्ष, बृजेश सिंह गाट जी, ओमप्रकाश पाण्डेय पूर्व जिला अध्यक्ष कांग्रेस, अखिलेश सिन्हा, प्रो दयालानन्द राय प्राचार्य टी.डी कालेज, प्रो0 निवेदिता श्रीवास्तव प्राचार्या गुलाब देवी डिग्री कालेज, दिनेश प्रताप सिंह, जितेंद्र सिंह अध्यक्ष प्रा0 शि0 संघ ने संबोधित किया ।
*****************
कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ राजीव सचान, आर0 पी0 गौतम अभिनव सिंह चंचल, अनुराग पटेल, हिमांशु सिंह ,उमेश सिंह प्रधान सुखपुरा, अमन सिंह, हार्दिक पांडे, मन्नू कुमार ,पूर्व सभासद विनय कुमार सिंह ,नवीन सिंह मनीष सिंह ,भवतोष पांडे ,पंकज राय, गुड्डू तिवारी, रुस्तम अली, विनय सिंह, उदय प्रताप सिंह, अभिषेक सिंह टनू, करणवीर सिंह, बबलू सिंह, कल्याण सिंह,गुरदेव सिंह, अखिलेश गुप्ता,मनीष श्रीवास्तव, गुड्डू सिंह,अंजनी सिंह, सत्यम तिवारी, मनोज शर्मा ,हिटलर सिंह ,दिग्विजय पासवान ,सूरज यादव, यशजीत सिंह,संकट मोचन मिश्रा, सम्राट कुंवर आदि बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे । कार्यक्रम की अध्यक्षता छात्र संघ अध्यक्ष दीपक सिंह संचालन रणवीर सिंह सेंगर व महामंत्री अमित सिंह ने संयुक्त
रूप से किया ।
----------------
कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री रणवीर सिंह सेंगर जी , अमितसिंह छोटू महामंत्री ,दीपक कुमार सिंह अध्यक्ष, उमेश कुमार सिंह प्रधान सुखपुरा, आशीष आशीष त्रिवेदी नवीन सिंह, भवतोष पांडे, अभिनव सिंह चंचल, अनुराग पटेल, पंकज राय जी,हिमांशु सिंह,अमन सिंह, निशू श्रीवास्तव जी महत्वपूर्ण योगदान रहा ।आप सभी का आयोजन समिति के तरफ से हार्दिक आभार ।
Neeraj Shekhar
Ratan Pal Singh
Ranveer Singh Sengar
युवा तुर्क चन्द्रशेखर
संकल्प बलिया Sankalp Ballia
Tej Pratap Shahi