Power house gym & dew physiotherapy centre

Power house gym & dew physiotherapy centre Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Power house gym & dew physiotherapy centre, Gym/Physical Fitness Center, hospital Road jagdishpur, Ballia.

Power-house-gym-dew-physiotherapy-centre
13/09/2016

Power-house-gym-dew-physiotherapy-centre

11/08/2016

आजकल शरीर बनाने के चक्कर में देसी खुराक छोड़ कर फिटनेस सप्लीमेंट्स की तरफ अपना रुझान बढ़ा रहे हैं। भाग-दौड़ की जिंदगी में यूथ को सब कुछ फास्ट चाहिए.फिटनेस भी। बाजारों में खुलेआम अलग-अलग कंपनियों के नकली फिटनेस सप्लीमेंट्स बेचे जा रहे हैं, जहां इन सप्लीमेंट्स को खाने के साथ नौजवान पैसों की बर्बादी कर रहे हैं, वहीं अंदरूनी बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। लेकिन ऐसा नहीं है की फिटनेस सप्लीमेंट्स लेना का कोई फ़ायदा नहीं है | अगर आप पूरी जाँच पड़ताल करके रजिस्टर कंपनियों के सप्लीमेंट्स लेते है तो आपको बॉडी बनाने में काफी मदद मिलेगी |
सप्लीमेंट लेना क्यों जरूरी है ?
प्रोटीन्स, फैट्स, कार्बोहाइड्रेट्स, पानी, मिनिरल्स तथा विटामिन्स हमारे शरीर की विभिन् जरूरतें है| यह सब मांसपेशियां, ताकत, स्टैमिना जैसे खेलों में अति आवश्यक है शरीर के सभी अंगों को प्रफुलित करने के लिए इन तत्वों का होना अति आवश्यक है| प्रोटीन व एमिनो एसिड मान्स्पेशिओं के लिए अति आवश्यक है| व्यायाम के बाद मान्स्पेशिओ को दोबारा ताकत से काम करने के लिए इन सभी की जरूरत रहती है| जबकि कार्बोहाइड्रेट्स, फैट्स, शरीर को ऊर्जा शक्ति प्रदान करते हैं| बिना कार्ब्स के शरीर निर्जीव बेजान हो सकता है|
सप्लीमेंट कुदरती खुराक पर ही आधारित होते हैं जैसे की दूध से हमें वेह प्रोटीन, केसीन, लैक्टोस, माखन, घी, बटर मिल्क, विटामिन डी, ए, इ, कैल्शियम, मैग्नीशियम जैसे तत्व मिलते हैं, विभिन अनाज जैसे की गेहूं, मक्की, बाजरा, चावल आदि से प्रोटीन, स्टार्च, ग्लूकोस, माल्टोडेक्सट्रिन, वेजिटेबल तेल, विटामिन, मिनिरल आदि तत्व मिलते हैं| इसी प्रकार विभिन्न, नट्स व् बीजों से प्रोटीन, स्टार्च, वेजिटेबल तेल, विटामिन, मिनिरल आदि तत्व मिलते हैं| इसी प्रकार विभिन्न नॉन वेज खाद्य सामग्री से जिन में विभिन्न जीव जंतु जैसे के दूधाधारी जानवर, रिंगने वाले जानवर, उड़ने वाले जानवर, पानी में रहने वाले जीव जंतु यह सब में प्रोटीन, फैट्स, कार्बोहाइड्रेट, विटामिन, मिनिरल आदि तत्व मिलते हैं|
बाज़ारों में बढ़ रही नकली सप्लीमेंट्स की मात्रा
देश में बेचे जा रहे 60 से 70 प्रतिशत पूर्ण आहार नकली गैर-मान्यता या गैर-रजिस्टर्ड हैं। एसोचैम की रिपोर्ट के मुताबिक देश में नकली फिटनेस सप्लीमेंट्स का बाजार वर्तमान में लगभग दो अरब डॉलर का है और वर्ष 2020 तक बढ़कर चार अरब डॉलर तक पहुंचने की उम्मीद है| डाक्टरों के अनुसार नकली फिटनेस सप्लीमेंट्स में स्टेरायड होता है, इनसे हार्ट अटैक, दिल के रोगों के अलावा अन्य भयानक बीमारियां होने का खतरा बढ़ जाता है। आइये हम आपको बताते हैं इनका नकली सप्लीमेंट्स का कड़वा सच|
नकली वेट गेनर सप्लीमेंट्स वजन बढ़ाने वाले सप्लीमेंट्स होते हैं| ये पाउडर के रूप में बाजार में मिलते हैं। इनमें प्रोटीन का स्तर काफी ऊंचा होता है और कई बार ये हाई प्रोटीन नुकसानदायक या जानलेवा भी सिद्ध हो सकते हैं।इन सप्लीमेंट से मिलने वाला प्रोटीन हमारे शरीर में ज्यादा मात्र में पहुंचने के कारण फैट में बदल जाता है और कोलेस्ट्रॉल के रूप में हमारे शरीर में जमा हो जाता है, जिससे स्ट्रेस लेवल बढ़ता है और दिल की बीमारियां हो सकती हैं। एनाबोलिक स्टेरॉयड एक तरह की ड्रग होती है, जो इंजेक्शन और कैप्सूल के तौर पर ली जाती है। इसके लगातार प्रयोग से पुरुष मेल हार्मोस और प्रजनन क्षमता पर इसका विपरीत असर पड़ता है, पुरुष नपुंसक भी हो सकते हैं। आजकल मोटापा एक आम समस्या बन चुकी है। वेट लूज करने वाली ड्रग्स में क्रोमियम का इस्तेमाल किया जाता है, जो मधुमेह रोगियों को दिया जाता है। ये ड्रग्स आठ से दस मिनट के अंदर ही वसा को जलाना शुरू कर देते हैं। ये शरीर में पानी की कमी कर देते हैं, जिनसे वजन कम हो जाता है। लेकिन डीहाइड्रेशन भी हो जाता है, जिससे मौत हो सकती है। जिस डाइटरी या फिटनेस सप्लीमेंट्स को रोज आप हेल्दी होने के लिए खा रहे हो, वह आपकी सेहत बिगाड़ रहा है |
कैसे की जाए नकली सप्लीमेंट्स की पहचान ?
कोई भी सप्लीमेंट्स खरीदने से पहले या खरीदते समय इन चीजो का ध्यान रखे:
1.लेबल और पैकेजिंग
2.एमआरपी स्टीकर चेक करें
3.लेबल पर लिखी सामग्री चेक करें
4.बारकोड की जाँच करें
5.सामग्री की जांच
6.स्वाद
इन बातों को ध्यान में रखते हुए आप नकली और असली सप्लीमेंट की पहचान आसानी से कर सकते है| आजकल के युवाओं में बॉडीबिल्डिंग बनाने का बहुत क्रेज़ है जिसके चलते वह बिना किसी जाँच के और बिना किसी एक्सपर्ट की सलाह से सप्लीमेंट का सेवन करते है | इन नकली सप्लीमेंट्स से कई प्रकार की बीमारियां और साइड इफेक्ट्स होने का ख़तरा है जैसे दिल की बीमारी , स्ट्रेस लेवल और भी कई बीमारियों हो सकती है | लेकिन अगर इन फिटनेस सप्लीमेंट्स को एक्सपर्ट की सलाह और जाँच पड़ताल से लेते है तो निश्चित रूप से ही फिटनेस सप्लीमेंट्स आप की बॉडी के लिए फायदेमंद साबित होंगे

11/08/2016

हाँ आपको अपना मन चाहा अस्तित्व पाने के लिए कोई शॉटकट नहीं हैं| परन्तु आप जरूर अपना लक्ष्य हासिल कर सकते हैं| कई लोग यह सोचते हैं की मैं कुछ महीनों में मिस्टर ओलम्पिया बन जाऊँगा और कुछ सोचते हैं की एकदम से अपने आप को फिट कर लूँगा | यह सब इतना आसान नहीं है | मसल बिल्डिंग पाने के लिए आपको अनुशासित होने की आवशकता है, तथा निरंतरता ही है जो आपको अपने लक्ष्य तक ले जाने के लिए जरुरी है और साथ-साथ एकाग्र मन, स्मार्ट ट्रेनिंग, संतुलित आहार तथा पर्याप्त आराम अवशयक है |
आप जिम को मसल बिल्डिंग के लिए प्रयोग करें तथा पर्याप्त कार्डिओ एवं संतुलित खान-पान को मसल क्लैरिटी के लिए प्रयोग करें | यह सब कुछ पाना इतना आसान नहीं है, और न ही कोई बहुत ताकतवर शरीर पाने के लिए कोई शॉटकट है | हर आदमी की अलग-अलग सोच तथा तरीका है और हो सकता है आप उन्हें पढ़ कर कई भ्रांतियों तथा गलतिओं में फंस जाएँ, परन्तु मैं आपको इस माध्यम से विज्ञान पर आधारित मास्पेशिओं को ताकतवर तथा आकर्षक बनाने के तरीके बताता रहूंगा |
किसी पढ़े लिखे कोच से सहायता लें | अगर आप बहुत पतले हैं, बहुत मोटे हैं, किसी बीमारी जैसे की शूगर, ब्लड प्रेशर आदि से ग्रस्त हैं या आप 35 साल से ऊपर हैं तो आपको एक पूरे पढ़े लिखे कोच की आवयश्कता है | ज्यादा उम्र वाले लोगों को जिम में जाने से पहले किसी अच्छे डाक्टर के पास जाकर स्ट्रैस टेस्ट व अन्य शारीरिक टेस्ट करवाने चाहिए ताकि उन्हें जिम में व्ययाम करते समय कोई अनचाही मुश्किल न आये | मैं तो यह कहूँगा की अगर आपको एक अच्छा पढ़ा लिखा पर्सनल ट्रेनर टाइप कोच मिल जाए तो वो आपको विभिन्न तरीकों से चोटों से बचाते हुए व्ययाम का पूरा फायदा करवाएगा |
यदि आप जिम में पिछले 3-6 महीने से जा रहे है तो समझो आपको व्याम में अथाह लगाव है | इसके लिए अपने आप को और ज्यादा अच्छा करने के लिए एक पढ़े लिखे तजुर्बेकार कोच की जरुरत है जो आपके शरीर की बनावट के अनुसार आपकी विभिन्न कमी पेशिओ को दूर करने में तथा धीरे – 2 अच्छा करने में सहायता देगा और आपको पर्यापत खुराक व् आराम की आवश्यकता बताएगा |
मैं ये बात आपको आगाह करने के लिए बता रहा हूँ की कोच का काम दवा व सप्लीमेंट बेचना नहीं है परन्तु अछा ट्रेनिंग शेडूल बनाना व् डाइट चाट बनाना है और आपको आपकी शारीरिक उपलब्धिओं को जयादा बढ़ाने के लिए प्रेरित करना है |
dr rishi kumar tiwary

today is powerlifting championship
17/07/2016

today is powerlifting championship

01/07/2016

Address

Hospital Road Jagdishpur
Ballia
277001

Opening Hours

Monday 5am - 10pm
Tuesday 5am - 10pm
Wednesday 5am - 10pm
Thursday 5am - 10pm
Friday 5am - 10pm
Saturday 5am - 10pm
Sunday 4am - 7pm

Telephone

+918934004082

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Power house gym & dew physiotherapy centre posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share