25/01/2024
जिला खेल कार्यालय बहराइच
पत्रांकः 511 /जि0स्त0प्रति0/2023-24 दिनांक 25 जनवरी 2024
प्रेस विज्ञप्ति
‘‘उत्तर प्रदेश दिवस-2024‘’ के उपलक्ष्य में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति बहराइच के सौजन्य एवं जिला खेल कार्यालय बहराइच द्वारा दिनांक 24 से 26 जनवरी 2024 तक जिला स्तरीय बालक/बालिका वर्ग में खो-खो, वालीबाल, कबड्डी, एथलेटिक्स खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है, आज दिनांक 25 जनवरी 2024 को बालक/बालिका खो-खो, वालीबाल एवं कबड्डी खेल प्रतियोगिताओं का समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि श्री गौरव रंजन अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) बहराइच द्वारा किया गया, तथा सम्बोधन में खेल के प्रति खिलाड़ियों को उत्साहवर्धन किया गया। प्रभारी क्रीड़ा अधिकारी श्रीमती अनुपमा धानुक द्वारा मुख्य अतिथि को बुके देकर एवं बैज अलंकरण कर स्वागत किया गया।
उक्त प्रतियोगिताओं के परिणाम निम्नवत् हैः- बालक कबड्डी खेल में फाइनल मैच में मिहीपुरवा बनाम गोदनी के मध्य हुआ, जिसमें गोदनी विजयी रही तथा बालिका कबड्डी खेल में फाइनल मैच अजीजपुर फखरपुर बनाम स्टेडियम ए के मध्य हुआ जिसमें अजीजपुर फखरपुर विजयी रही। बालक वालीबाल खेल में फाइनल मैच में स्टेडियम ए बनाम चिलवरिया के मध्य हुआ जिसमें चिलवरिया विजयी रही तथा बालिका वालीबाल खेल में फाइनल मैच में स्टेडियम ए बनाम स्टेडियम नगर के मध्य हुआ, जिसमें स्टेडियम ए विजयी रही है। 200 मी0 दौड़ बालक वर्ग में प्रथम स्थान सचिन कुमार द्वितीय स्थान अमरदीप तृतीय उदय वाल्मीकी एवं 200 मी0 दौड़ बालिका वर्ग में प्रथम स्थान नूरसभा द्वितीय स्थान लक्ष्मी पाठक तृतीय स्थान सना अंसारी, जैवलिन में बालिका वर्ग में प्रथम दिव्या मौर्या, द्वितीय रजनी तृतीय आरती एवं बालक वर्ग में प्रथम विशाल द्वितीय शारीफ तृतीय पुरूषोतम विजयी रही है।
उक्त कार्यक्रम का संचालन उप क्रीड़ा अधिकारी श्री अभिषेक धानुक की देेख-रेख में हुआ। प्रतियोगिता में श्री रोहित सिंह जीवन रक्षक, श्री मनोज कुमार एथलेटिक्स प्रशिक्षक, श्री वीरेन्द्र पाल सिंह, अजय सिंह, श्री प्रेमनाथ तिवारी सचिव जिला वालीबाल संघ बहराइच, श्री रजवन्त सिंह अध्यक्ष जिला वालीबाल संघ बहराइच, श्री जग्गा यादव सचिव जिला कुश्ती संघ बहराइच, विवेक रावत, संतोष सिंह, विनोद यादव, राहुल वर्मा, राजेश वर्मा, संजय यादव, अरविन्द कुमार, राजेश सिंह, श्री राकेश पासवान फुटबाल प्रशिक्षक, श्री मनीष कुमार बघेल ताइक्वाण्डो प्रशिक्षक, हकीक अहमद अध्यक्ष जिला हाॅकी संघ बहराइच, मो0 आरिफ हाॅकी प्रशिक्षक, श्री कुसुमेन्द्र सिंह राणा निर्णायक के रूप में रहें।
इसके अतिरिक्त जिला खेल कार्यालय बहराइच के समस्त स्टाफ एवं आये हुये समस्त खिलाड़ी गणमान्य व्यक्तियों द्वारा “चैदहवें राष्ट्रीय मतदाता दिवस” मनाये जाने के अवसर पर मतदाता दिवस की थीम के साथ ‘‘वोट जैसा कुछ नहीं, वोट जरूरू डालेंगें हम‘‘ ;छवजीपदह सपाम अवजपदहए प् अवजम वित ेनतमद्ध की नारे लगाकर जागरूक किया गया।
अन्त में अनुपमा धानुक उप क्रीड़ा अधिकारी, बहराइच द्वारा आये हुये समस्त अतिथियों एवं गणमान्य व्यक्तियों का आभार प्रकट किया।
(अनुपमा धानुक)
उप क्रीड़ाधिकारी
कृते क्रीड़ाधिकारी
बहराइच