10/05/2026
मदर्स डे पर BRG धावकों और साइक्लिस्टों का शानदार प्रदर्शन, देशभर में लहराया बहादुरगढ़ का परचम
गुरुग्राम से शिमला तक BRG का दबदबा कायम, 22 पदक जीतकर बढ़ाया बहादुरगढ़ का मान
बहादुरगढ़। मदर्स डे के अवसर पर रविवार को बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप (BRG) के खिलाड़ियों ने रनिंग और साइक्लिंग प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए शहर का नाम रोशन किया। गुरुग्राम हाफ मैराथन, शिमला मशोबरा मैराथन 2026 और BRG साइक्लिंग राइड में खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। गुरुग्राम हाफ मैराथन में BRG खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु वर्गों में 22 पोजीशन हासिल कीं। इस दौरान दिनेश जांगड़ा ने 21 किमी ओपन कैटेगरी और संदीप रोज्झवाल ने 10 किमी ओपन कैटेगरी में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इकलाश ने 21 किमी 30+ वर्ग, प्रीति ने 10 किमी 30+ वर्ग, रोहतास कुमार ने 10 किमी 45+ वर्ग, राजेश कुमार व धर्मवीर ने 5 किमी 45+ वर्ग तथा नरेंद्र सिंह ने 5 किमी 55+ वर्ग में प्रथम स्थान हासिल किया।
सोनपाल सिंह ने 21 किमी 30+ वर्ग में दूसरा, ब्रह्म प्रकाश मान ने 21 किमी 55+ वर्ग में दूसरा, संतोष बंसल ने 10 किमी महिला 55+ वर्ग में दूसरा और चंदन ने 5 किमी में दूसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं किरण नरूला और अभिमन्यु हुड्डा ने अपने-अपने वर्ग में तीसरा स्थान हासिल किया। संजू सैनी ने अंडर-18 वर्ग में पांचवां स्थान प्राप्त किया।
इसके अलावा सुदीप सिंह, बसंत सिंह, उरिरेई देवी, राजेश रघुवंशी, आशुतोष कुमार सिंह, रोहित कुमार, योगिता और अरुण विजारण ने भी सफलतापूर्वक दौड़ पूरी की। BRG संस्थापक दीपक छिल्लर ने 10 किमी दौड़ में पेसर की भूमिका निभाते हुए धावकों का उत्साहवर्धन किया।
शिमला मशोबरा मैराथन 2026 में गुलाब सिंह ने 42 किमी मैराथन के 41-50 आयु वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि राजपाल ने 10 किमी में तीसरा स्थान हासिल किया। तेजस राज सिंह ने भी दौड़ सफलतापूर्वक पूरी की।
वहीं अल्ट्रारनर परवीन कुमार सांगवान की अध्यक्षता में आयोजित 100 किमी BRG साइक्लिंग राइड में जैदेव राठी, जितेंद्र और नितिन अत्री ने सफलतापूर्वक दूरी पूरी की। कार्यक्रम के दौरान BRG को खेल भावना और फिटनेस जागरूकता के लिए सम्मानित भी किया गया।