अपना प्यारा आजमगढ़

अपना प्यारा आजमगढ़ यहां राजनीति,व्यंग्य,मनोरंजन,तात्कालिक व सामाजिक गतिविधियों से जुड़े विचार व्यक्त किए जाते है, जयहिंद

17/04/2026

I got over 10 reactions on one of my posts last week! Thanks everyone for your support! 🎉

17/03/2026
नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने संसद के उच्च सदन में मोबाइल फोन उपभोक्ताओं का मुद्दा उठाया। उन...
11/03/2026

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने संसद के उच्च सदन में मोबाइल फोन उपभोक्ताओं का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि TRAI का डेटा बताता है कि देश में 125 करोड़ मोबाइल उपभोक्ता हैं। इनमें से 90 फीसदी प्रीपेड मोबाइल यूजर्स हैं। मैं प्री-पेड मोबाइल यूजर्स की ओर से दो बड़ी समस्याएं उठाना चाहता हूं। इसमें पहली समस्या है कि रिचार्ज खत्म होने पर आउटगोइंग कॉल के साथ इनकमिंग कॉल का बंद होना।
Raghav Chadha on Incoming calls stop
मोबाइल यूजर्स पर क्या बोले राघव चड्ढा

राघव चड्ढा बोले- आउट गोइंग बंद होना समझ आता है लेकिन...
राघव चड्ढा ने राज्यसभा में इस मुद्दे को उठाया और कहा कि जब प्रीपेड प्लान एक्स्पायर होता है या रिचार्ज की वैलिडिटी खत्म होती है तो आपकी आवाज बंद कर दी जाती है। ऐसे में फोन मेरा, सिम कार्ड मेरा और नंबर मेरा तो रिचार्ज खत्म होने पर आउटगोइंग बंद होना तो समझ आता है लेकिन इनकमिंग कॉल बंद होना सरासर मनमानी है।
'मोबाइल नंबर हमारी डिजिटल पहचान'
AAP सांसद ने कहा कि हमारा मोबाइल नंबर हमारी डिजिटल पहचान बन चुका है। ये बेहद इसेंशियल है, जैसे बैकिंग, यूपीआई पेमेंट, ट्रेन टिकट ओटीपी, पैन-आधार ऑथेंटिकेशन, इंटरव्यू का कॉल, हॉस्पिटल की कॉल, मां-बाप की कॉल, ये सब इनकमिंग कॉल और इनकमिंग एसएमएस से आती है। ये सब इसलिए बंद हो जाता है क्योंकि इंसान एक रिचार्ज कराना भूल गया।

'इनकमिंग बंद करना, हमारे राइट टू कम्यूनिकेशन को स्टॉप करना है'
आप सांसद राघव चड्ढा ने कहा कि इनकमिंग कॉल को बंद करना केवल सर्विस को स्टॉप करना नहीं है। ये हमारे राइट टू कम्यूनिकेशन को स्टॉप करना है। जैसे आपका आधार कार्ड इसलिए एक्स्पायर नहीं होता क्योंकि आपने डिटेल नहीं भरी, या आपका बैंक खाता इसलिए बंद नहीं होता क्योंकि आपने मंथली डिपॉजिट नहीं भरा। आपका वोटर आईडी इसलिए सस्पेंड नहीं हो जाता क्योंकि आप एक चुनाव में वोट करना भूल गए। उसी तरह आपका मोबाइल नंबर इसलिए सस्पेंड या डिएक्टिवेट नहीं होना चाहिए क्योंकि आपने रिचार्ज नहीं कराया है।

राघव चड्ढा ने कहा कि मैं सदन में फ्री आउटगोइंग की मांग नहीं कर रहा, फ्री डेटा की मांग नहीं कर रहा। लेकिन इनकमिंग कॉल फैसिलिटी की गारंटी होनी चाहिए। आप सांसद ने सदन में कहा कि मेरी तीन अहम मांग है-

प्रीपेड मोबाइल कनेक्शन में इनकमिंग कॉल और इनकमिंग एसएमएस कम से कम एक साल तक लगातार चलता रहे। ये नंबर के आखिरी रिचॉर्ज से होना चाहिए।
कोई भी मोबाइल नंबर तीन साल बाद डिएक्टिवेट होना चाहिए। ऐसा न हो कि आपका मोबाइल नंबर करके किसी और अलॉट कर दिया जाए। इसके लिए कम से कम 3 साल का ग्रेस पीरियड देना चाहिए।
मोबाइल ऑपरेटर्स की ओर से इनकमिंग के लिए कम कीमत में रिचार्ज की सुविधा होनी चाहिए। जिससे इनकमिंग कॉल-एसएमएस की सुविधा लोगों को मिलती रहे।


11/03/2026

#एक महत्वपूर्ण सूचना दे रहा हूं बहुत लोगो को पता भी है बहुत लोगो को नहीं पता होगा

यदि आपके आसपास कोई व्यक्ति बीमार है और आप जानते हो की इसे उच्च स्तरीय अस्पताल की आवश्यकता है
जहाँ अत्याधुनिक सुविधा हो जैसे गोरखपुर मेडिकल कॉलेज या लखनऊ लोहिया अस्पताल अथवा PGI, KGMU जाना हो
तो आप 108 पर कॉल करें व उक्त मरीज को नजदीकी सरकारी अस्पताल लें जाए
जहाँ डॉक्टर से परामर्श लें व वही से सीधे डॉक्टर से रेफर करवा कर ALS एम्बुलेंस सेवा
जिसका टोल फ्री नंबर ये है -05226610222 है
पर कॉल कर अपने मरीज को उच्च स्तरीय अस्पताल पहुंचा सकते है इस एम्बुलेंस में ऑक्सीजन सपोर्ट समेत सभी प्राथमिक उपचार की सुविधा है व एक अटेंडेंट भी साथ रहते हैँ
इससे आपका हजारों रुपया बचेगा और गरीब असहाय लोगो के इलाज में बड़ी मदद मिलेगी
ये सेवा बिल्कुल निशुल्क है
धन्यवाद🙏



Post Copy by अरविन्द यादव टीकापुर

रुपया झम से गिरा — 92 के पार पहुँचा !12 साल के तथाकथित “अच्छे दिनों” में भारतीय रुपया ऐतिहासिक गिरावट पर पहुँच गया है।या...
09/03/2026

रुपया झम से गिरा — 92 के पार पहुँचा !

12 साल के तथाकथित “अच्छे दिनों” में भारतीय रुपया ऐतिहासिक गिरावट पर पहुँच गया है।

याद है न वो दौर, जब गुजरात के मुख्यमंत्री रहते हुए नरेंद्र मोदी कहते थे—
“रुपया गिरना, देश की इज़्ज़त गिरना है।”

आज रुपया लगातार गिर रहा है।
हर दिन उसकी कीमत घट रही है।
तो क्या देश की प्रतिष्ठा भी हर दिन गिर रही है?

अगर तब रुपया गिरना राष्ट्रीय अपमान था,
तो आज यह किसकी ज़िम्मेदारी है?

सवाल साफ है—
रुपया गिर रहा है, महँगाई बढ़ रही है,
लेकिन सत्ता की तरफ़ से सिर्फ़ मौन है।

क्या यही थे “अच्छे दिन”?

भारत माता की जय
जय श्री राम

भारतीय क्रिकेट टीम  बनी T20 वर्ल्ड कप चैंपियंस, न्यूजीलैंड को हराया हार्दिक शुभकामनाएं एवं ढेर सारी बधाई lजय हो,  जय हिं...
08/03/2026

भारतीय क्रिकेट टीम बनी T20 वर्ल्ड कप चैंपियंस, न्यूजीलैंड को हराया
हार्दिक शुभकामनाएं एवं ढेर सारी बधाई l
जय हो, जय हिंद




T20 वर्ल्ड कप फाइनल भारतीय क्रिकेट टीम जीतने के तरफ अग्रसर,
08/03/2026

T20 वर्ल्ड कप फाइनल भारतीय क्रिकेट टीम जीतने के तरफ अग्रसर,






ट्रम्पा का नया आदेश,  भारत को रुस से तेल खरीदने एक महीने के टैरिफ में छूट दी,
07/03/2026

ट्रम्पा का नया आदेश, भारत को रुस से तेल खरीदने एक महीने के टैरिफ में छूट दी,

06/03/2026









Address

Azamgarh

Telephone

+918960365987

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when अपना प्यारा आजमगढ़ posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share