24/06/2021
लिम्बाराम भारत का पहला अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज है जिसने भारत का तीन बार ओलंपिक में प्रतिनिधित्व कर एक कीर्तिमान स्थापित किया है। उन्होंने 1989 में एशिया कप में युगल प्रतिस्पर्धा में स्वर्ण पदक और एकल प्रतियोगिता में रजत पदक जीता। 1991 में लिंबा राम को अर्जुन अवार्ड से तथा 2012 में पद्मश्री सम्मान से विभूषित किया गया।