25/07/2026
सेवा में,माननीय विधायक महोदय,[विधानसभा पच्छाद ]
विषय: क्षेत्र के दिव्यांगजनों के लिए खेलकूद प्रतियोगिता के आयोजन के संबंध में
महोदय,सविनय निवेदन है कि मैं , यशवंत सिंह राजगढ़ गांव मानवा का निवासी हूँ। मैं आपका ध्यान हमारे क्षेत्र के दिव्यांग भाई-बहनों की प्रतिभा और उनके विकास की ओर आकर्षित करना चाहता हूँ।हमारे क्षेत्र में कई ऐसे दिव्यांगजन हैं जिनमें खेलकूद के प्रति अपार प्रतिभा और उत्साह है, परंतु उचित अवसर और संसाधनों के अभाव में वे अपनी क्षमता को आगे नहीं बढ़ा पा रहे हैं। यदि क्षेत्र में दिव्यांगजनों के लिए एक विशेष खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाए, तो इससे उनका ओर हमारा आत्मविश्वास बढ़ेगा और हमे अपनी कला व क्षमता दिखाने का मंच मिलेगा।अतः आपसे विनम्र अनुरोध है कि हमारे क्षेत्र में दिव्यांगजनों हेतु एक खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित कराने की कृपा करें। इसके लिए हम आपके अत्यंत आभारी रहेंगे,
हम लोगों का जो मकसद रहेगा वह यह है कि जो लोग छोटी-छोटी परेशानियां से अपनी जान गंवा रहे हैं
कोई पंख े से लटक रहा है कोई जहर पीकर मर रहा है वह एक बार हमारी और भी नजर डाल दे 🙏
खेल का नाम,
प्राणायाम ,कुर्सी दौड़ आंखों में पट्टी बांध मटका फोड़ना किसी दीवाल के सहारे खड़े होना, वजन उठाना, हमारी संस्कृति हमारी पहचान पहाड़ी नाटी गाना आदि ,,
धन्यवाद।दिनांक: 27,7,2026
यशवंत सिंह
सोनू वर्मा