11/02/2021
*हिमाचल: मार्च महीने में होंगी पांचवीं और आठवीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाएं, डेटशीट जारी*
हिमाचल प्रदेश के शीतकालीन और ग्रीष्मकालीन अवकाश वाले विद्यालयों में पांचवीं और आठवीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाएं 5 से 24 मार्च तक होंगी। पांचवीं की परीक्षाएं 8 से 15 मार्च तक चलेंगी। आठवीं की परीक्षाएं 5 से 24 मार्च तक होंगी। परीक्षाएं सुबह नौ के बजाय 10 बजे से दोपहर एक बजे तक होंगी। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने पांचवीं और आठवीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाओं की डेटशीट जारी की है। इस बार वार्षिक परीक्षाओं की टाइमिंग में बदलाव किया है। परीक्षाएं सुबह नौ बजे के बजाय 10 बजे से दोपहर एक बजे तक होंगी।
विद्यार्थियों को सुबह 9:45 बजे तक परीक्षा हाल में बैठना होगा। बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सुरेश सोनी ने बताया कि परीक्षाओं के दौरान नियुक्त स्टाफ के साथ परीक्षार्थियों को भी फेसमास्क पहनना अनिवार्य होगा। विद्यार्थियों को परीक्षा के लिए आधा घंटा पहले उपस्थिति दर्ज करवानी होगी। इससे पहले बोर्ड ने प्रस्तावित डेटशीट जारी की थी और लोगों से आपत्तियां और सुझाव मांगे थे। आपत्तियां और सुझाव आने के बाद अब अंतिम डेटशीट जारी की गई है। स्कूलों को गृह विज्ञान, स्वर संगीत, वाद्य संगीत, पंजाबी और उर्दू विषय के प्रश्नपत्र अपने स्तर पर तैयार करने होंगे।
*पांचवीं कक्षा की डेटशीट*
*दिनांक दिवस विषय*
8 मार्च सोमवार पर्यावरण दिवस
10 मार्च बुधवार अंग्रेजी
12 मार्च शुक्रवार हिंदी
15 मार्च सोमवार गणित
*आठवीं कक्षा की डेटशीट*
*दिनांक दिवस विषय*
5 मार्च शुक्रवार कला, गृह विज्ञान, स्वर संगीत, वाद्य संगीत, पंजाबी, उर्दू
8 मार्च सोमवार सामाजिक विज्ञान
10 मार्च बुधवार हिंदी
13 मार्च शनिवार अंग्रेजी
16 मार्च मंगलवार विज्ञान
18 मार्च गुरुवार संस्कृत
20 मार्च शनिवार हिमाचल की लोक संस्कृति और योग
24 मार्च बुधवार गणित