20/05/2018
अम्बाला 20 मई भाजपा युवा मोर्चा की एक महत्व पूर्ण बैठक अम्बाला छावनी स्थित दिल्ली दरबार रेस्टोरेंट में भाजपा सदर मंडल प्रधान कुनाल शर्मा की अध्यक्षता में हुई । युवा मोर्चा मीडिया प्रभारी अभिकांत वंत्स ने बताया कि बैठक में स्वास्थ्य एवं खेल मंत्री अनिल विज द्वारा अम्बाला में अब तक हुए अभूतपूर्व विकास कार्यो पर समीक्षा की गई तथा युवा कार्यकर्ताओं को इन विकास कार्यों से अवगत करवाया गया साथ ही कार्यकर्ताओं को अपने अपने क्षेत्र में शेष रह गये विकास कार्यो की सूचि बनाने के लिये अवगत करवाया गया
युवा मोर्चा सदर मंडल प्रधान कुनाल शर्मा ने बताया कि पिछले तीन वर्षो में अम्बाला छावनी में स्वास्थ्य एवं खेल मंत्री अनिल विज जी ने अम्बाला की सभी सड़को का निर्माण करवाया इन के बीच में डिवाईडर डाल कर खूबसूरत पेड़ लगवाने के साथ साथ सड़को को प्रकाशित करने के लिए लाईट लगवाई आज अम्बाला छावनी की कोई भी सड़क अंधकार में डूबी नही है .
18 करोड़ की लागत से नेता जी सुभाष पार्क का जीर्णोद्घार करने के साथ साथ बैडमिंटन हाल का निर्माण , योगशाला का निर्माण,वार हीरोज स्टेडियम को इंटरनेश्नल स्तर का स्टेडियम बनबाने के साथ साथ उस के बाहर रंग बिरंगी लाईटो से फव्वारे का निर्माण करवाया अम्बाला को उप तहसील का दर्जा दिलवा कर अम्बाला छावनी के लाखो लोगो का उद्धार किया
युवामोर्चा मंडल प्रधान कुनाल शर्मा ने जहां एक ओर युवा कार्यकर्ताओं का मनो बल बढ़ाया वही कहा कि देश के प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने भारत को काग्रेस मुक्त कर के चहुमुखी विकास का जो बिगुल बजाया है उस में देश का प्रत्येक युवा तन मन धन से लग कर मोदी जी के हाथ मजबूत करे गा ओर भ्रष्टाचार जैसी बिमारी को जड़ से उखाड़ फैंके गा
इस अवसर पर बैठक में मुख्य रूप से केन्टोनमेंट बोर्ड पार्षद सनी , महा मंत्री अर्जुन यादव , कोषाध्यक्ष आशीष , मंत्री राजेश कुमार , मोहित मित्तल , अजय भोला, पकनदीप बावा , रोहित , अर्जुन, तुषार , राहुल , नीरज , विजय , मनोज , विशाल , गौरव , किशन , शिव , अनुज , श्याम, जस्सी, संदीप, अंकित , रवि , नवनीत , विशाल यादव तरुण आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।