08/09/2019
इस बार पंचायत के चुनाव में
गांव के मुख्य मुद्दे ये होने चाहिए।
सभी भविष्य में चुनाव लड़ने वाले ग्राम प्रधान , क्षेत्र पंचायत सदस्य सदस्य , जिला पंचायत सदस्य ध्यान दें जिसके अंदर इतनी समाज सेवा करने का जज्वा हो वही इन चुनाव में टिकट ले।
1- आय के साधन उपलब्ध करवाना।(जैसे मछली पालन, पॉली हाउस,डेयरी उद्योग )
2- सभी गरीबो को 2 कमरों का एक पक्का घर बनवाना।
3- आवश्यक स्वास्थ्य शिविरों का गाँव में आयोजन करवाना ।
4- उचित कार्यों की जानकरी ऑन लाईन माध्यम से ग्राम वासियो कों समय समय पर उपलब्ध करवाना।
5- खेल के मैदान का
निर्माण करवाना।
6- गाँव में कच्ची शराब की बिक्री पर पूरा प्रतिबंध लगाना साथ ही शादी ब्याह महंदी के कार्यक्रम में शराब के प्रचलन को रोकना।
7-दुःख सुख में सभी के लिए हमेशा तैयार रहना।
8- समय -समय पर स्कूल का निरीक्षण करवाना।
9- समय -समय पर पेयजल की जाँच करवाना।
10- सिंचाई के साधनों की व्यवस्था करना जिसके बाद बारिश पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।बरसात में पानी की निकशी के लिए नालियों का निर्माण।
11- स्कूल में स्टाफ की
स्थिति देखते हुए उसकी
व्यवस्था करवाना।
12- स्कूल में स्कूली बच्चों के लिए एक कंप्यूटर की व्यवस्था करवाना ।
13- खुद स्कूल जाकर
बच्चों की पढ़ाई की
जानकारी लेना।
14- सभी ग्राम वासियों की
नई वोटर लिस्ट में नाम अंकित करवाना, सुधार करवाना एवं,
जो लोग बाहर रह रहे हैं हर संभव प्रयास करें कि उनको हर किसी तरह की सूचना देना,उनके
राशन कार्ड,वोटर लिस्ट में
नाम नहीं कटवाना। ?
15- महिलाओं हेतु
सार्वजनिक प्रसव
निवारण केंद्र का
निर्माण करवाना ।
16- वृद्धावस्था एवं विधवा पेंशन योजना का समाज कल्याण विभाग से वंचित परिवार को उपलब्ध करवाना ।
17- मेधावी छात्र छात्राओं को जिलास्तर राज्यस्तर, देश स्तर तक पुरस्कृत करवाना।
18- बेटी बचाओ बेटी पढाओ अभियान के तहत आयोजित सभी बेटीयों को समस्त योजनाओं का लाभ पहुचाना ।
19- विधायक निधि व सांसद निधि से अपने ग्राम सभा में हर सम्भव प्रयास कर उपयुक्त एवं लाभकारी कार्य करवाना,
हर गांव को पक्के मार्ग से
जोड़ने का काम करवाना ।
20-मनोरंजन जैसे खेलकूद, म्यूजिक,डांस आदि में प्रतिभावान बच्चों को आर्थिक सहायता करके आगे बढ़ाने का प्रयास करें।
21-प्रधान व छेत्र पंचायत सदस्य एवं जिल्ला पंचायत सदस्य ने ऐसा रुतवा गांव में रखना है कि गांव वासी उनकी खूब इज्जत करें।साथ ही गांव में कोई हादसा होने से पुलिस और प्रशासन के लोग सबसे पहले प्रधान से मिले ।प्रधान की अनुमति के बाद ही शासन ,प्रशासन के लोग गांव में आकर अपनी कारवाही को आगे बढ़ाए या कोई भी अन्य काम हो प्रधान की जानकारी में होना चाहिए।लोकतांत्रिक देश मे प्रधान हम सभी का मुखिया होता है सभी का प्रतिनिधित्व करता है।
आप सभी ग्राम वासियो,
क्षेत्र वासियों से अनुरोध है आप सभी भी अपने अपने विचारें रखे।उचित पढ़े लिखे समाजसेवी लोगो को ही आगे पंचायत चुनाव में
आगे लाएं
🙏