Allahabad Sporting Football Academy

Allahabad Sporting Football Academy Enroll and expose yourself to modern day training at the club under supervision of the best coaches and trainers . Eventually making you stand out of the crowd.

  इलाहाबाद टाइगर्स की लगातार चौथी जीतसंतोष सिंह अंतर कार्यालय फुटबाल में सत्यम की हैट्रिकसत्यम कुमार के हैट्रिक गोल की म...
07/07/2022




इलाहाबाद टाइगर्स की लगातार चौथी जीत

संतोष सिंह अंतर कार्यालय फुटबाल में सत्यम की हैट्रिक

सत्यम कुमार के हैट्रिक गोल की मदद से अकादमी के सीनियर्स खिलाड़ियों से सुसज्जित #इलाहाबाद_टाइगर्स ने स्वर्गीय संतोष सिंह कार्यालय लीग टाइगर्स प्रा. लि. ने प्रयागराज हॉस्पिटल को 7-0 से रौंदकर डिस्ट्रिक्ट फुटबाल एसोसिएशन की संतोष सिंह मेमोरियल अंतर कार्यालय लीग में लगातार चौथी जीत दर्ज की। विजेता टीम के सत्यम ने प्रतियोगिता की पहली हैट्रिक बनाई।
कैंट मैदान पर बुधवार को खेले गए मैच में इलाहाबाद टाइगर्स के सत्यम कुमार ने हैट्रिक सहित चार गोल किया। इसके अलावा संतोष ट्रॉफी खिलाड़ी हिमांशु गुप्ता ने दो गोल किया। सातवां गोल प्रयागराज हॉस्पिटल के खिलाड़ी ने आत्मघाती कर दिया।
मैच में विजेता टीम के अमित कुमार, अंकित गुप्ता, विकल्प झा, सुरेंद्र कुमार, संजय कुमार, उत्कर्ष कांत श्रीवास्तव, निखिल कुशवाहा ने सराहनीय खेल का प्रदर्शन किया।
मैच में अताउल्ला, योगेश और शरद रेफरी रहे। गुरुवार को एनसीआर का मुकाबला एबीआईसी से होगा।

  अकादमी के सीनियर्स खिलाड़ियों से सुसज्जित  #इलाहाबाद_टाइगर्स ने स्वर्गीय संतोष सिंह कार्यालय लीग के अपने तीसरे  मैच मे...
07/07/2022



अकादमी के सीनियर्स खिलाड़ियों से सुसज्जित #इलाहाबाद_टाइगर्स ने स्वर्गीय संतोष सिंह कार्यालय लीग के अपने तीसरे मैच में एबीआईसी को 5-0 से हराया, गोल गौरव मौर्या, अखंड प्रताप सिंह, विशाल सिंह, विकल्प झा और अंबर जयसवाल ने किया

भविष्य के सितारे
03/07/2022

भविष्य के सितारे

03/07/2022



03/07/2022

 हैदर के गोल से अकादमी बीमर्स जीताचैलेंर्जस कप ( U-13) फुटबॉल प्रतियोगिताइलाहाबाद स्पोटिंग फुटबॉल अकादमी एवं डिस्ट्रिक्ट...
28/06/2022


हैदर के गोल से अकादमी बीमर्स जीता

चैलेंर्जस कप ( U-13) फुटबॉल प्रतियोगिता

इलाहाबाद स्पोटिंग फुटबॉल अकादमी एवं डिस्ट्रिक्ट फुटबॉल एसोसिएशन प्रयागराज के संयुक्त तत्वावधान में *चैलेंर्जस कप* फुटबॉल प्रतियोगिता आज दिनांक 27.06.2022 को एंग्लो बंगाली इंटर मैदान पर शुरू की गई जिसमें आज उद्घाटन मुकाबले में अकादमी टाइगर्स और अकादमी पैंथर्स के बीच में मैच खेला गया जो कि शुरू से ही दोनों टीमों ने आक्रमक खेल का परिचय दिया किंतु अंत तक कोई भी टीम गोल करने में असफल रही और यह लीग मुकाबला 0-0 से बराबरी पर छूटा, इस मैच में मोहम्मद अरीब, मोहम्मद अब्बास, श्लोक, अयान, इब्राहिम, अर्चित पांडे आदि खिलाड़ियों का प्रदर्शन सराहनीय रहा
आज का दूसरा लीग मैच मैच अकादमी लायंस और अकादमी बीमर्स के बीच में खेला गया जिसमें की पहले हाफ के 20 मिनट में मोहम्मद फरमान हैदर ने तीन खिलाड़ियों को छकाते हुए एक शानदार गोल किया और अपनी टीम को 1-0 से आगे कर दिया दोनों टीमों ने गोल करने के लिए काफी प्रयास किए किंतु अंत में अकादमी बीमर्स ने यह मुकाबला 1-0 से जीत लिया, दूसरे मैच में मयूरेश यादव, कृष्णा गुप्ता, अक्षत जयसवाल, आदित्य आनंद, मोहम्मद अबान, राम मिश्रा आदि का खेल सराहनीय रहा
प्रतियोगिता का फाइनल 1 जुलाई को खेला जाएगा, आज के मुख्य अतिथि Iftikhar मेहंदी साहब रहे जोकि टाटा एआईजी में एरिया सेल्स मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में डिस्टिक फुटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष नारायण जी गोपाल एवं सचिव श्री मकबूल अहमद उपस्थित रहे|
कल भी टूर्नामेंट में 2 मुकाबले खेले जाएंगे टूर्नामेंट में अकादमी के सचिव विप्लव घोष ने धन्यवाद ज्ञापित किया और प्रतियोगिता का संचालन अकादमी के मुख्य प्रशिक्षक शादाब रजा ने संचालन किया एवं अकादमी के सहायक प्रशिक्षक अंबर जायसवाल एवं सुरेंद्र कुमार ने अतिथियों का स्वागत किया

  Congratulations⚽❤️Allahabad Tigers (Academy Seniors) beat Madhyan Assosiate 1--0 to register their second consecutive ...
08/06/2022




Congratulations⚽❤️
Allahabad Tigers (Academy Seniors) beat Madhyan Assosiate 1--0 to register their second consecutive win.
अकादमी के सीनियर्स खिलाड़ियों से सुसज्जित इलाहाबाद टाइगर्स ने स्वर्गीय संतोष सिंह कार्यालय लीग के अपने दूसरे मैच में मध्यान एसोसिएट्स को 1-0 से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की, अकादमी के खिलाड़ी विकल्प झा ने एकमात्र गोल किया, अकादमी के संजय कुमार, पवन कुमार, निखिल कुशवाहा, प्रणव पिल्लई, अभिषेक यादव आदि ने सराहनीय खेल का प्रदर्शन किया

  Congratulations⚽❤️ABIC (Academy Juniors) beat Prakash Hospital 3-1 to register their third consecutive win.अकादमी के ज...
07/06/2022




Congratulations⚽❤️
ABIC (Academy Juniors) beat Prakash Hospital 3-1 to register their third consecutive win.
अकादमी के जूनियर खिलाड़ियों से सुसज्जित एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज ने स्वर्गीय संतोष सिंह कार्यालय लीग के अपने तीसरे मैच में प्रकाश हॉस्पिटल को 3-1 से हराकर जीत की हैट्रिक लगाई, अकादमी के जूनियर खिलाड़ी युवराज सिंह ने 2 और मोहम्मद फहीम खान ने 1 गोल किया

  Second consecutive win for Anglo Bengali Inter College @ Inter office/institutional football leagueएबीआईसी (अकादमी के ...
05/06/2022



Second consecutive win for Anglo Bengali Inter College @ Inter office/institutional football league

एबीआईसी (अकादमी के जूनियर खिलाड़ियों से सुसज्जित) की कार्यालय लीग में लगातार दूसरी जीत

स्वर्गीय संतोष सिंह अन्तर कार्यालय फुटबॉल लीग

जिला फुटबॉल संघ इलाहाबाद द्वारा आयोजित संतोष सिंह अन्तर कार्यालय कार्यालय फुटबॉल लीग में एबीआईसी ने प्रयागराज हॉस्पिटल को 1-0 से हराकर लगातार दूसरी जीत अर्जित की
आज मैच के प्रथम हाफ में दोनों टीमों ने ही बहुत आक्रमक शैली के खेल का परिचय दिया और दोनों टीमों ने एक दूसरे के ऊपर कई शानदार अटैक किए किंतु किसी भी टीम को गोल करने में सफलता नहीं मिली द्वितीय हाफ में एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज के अंशुल ने अच्छे खेल का प्रदर्शन करते हुए दाई ओर से कई आक्रमण किए, इसी क्रम में 35 मिनट में अंशुल के ही क्रॉस पर युवराज सिंह ने शानदार गोल कर कर एबीआईसी को 1-0 से आगे कर दिया और यही आज के मैच का निर्णायक स्कोर रहा
एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज की ओर से विवेक सिंह आदित्य सिंह अनुराग यादव सुजल अग्रहरि, मोहम्मद अजीज, सूर्यांश और अंशुल ने तथा प्रयागराज हॉस्पिटल की ओर से अबूजर ने सराहनीय खेल का प्रदर्शन किया

  अकादमी के सीनियर्स खिलाड़ियों से सुसज्जित  #इलाहाबाद_टाइगर्स ने स्वर्गीय संतोष सिंह कार्यालय लीग के अपने पहले मैच में ...
03/06/2022



अकादमी के सीनियर्स खिलाड़ियों से सुसज्जित #इलाहाबाद_टाइगर्स ने स्वर्गीय संतोष सिंह कार्यालय लीग के अपने पहले मैच में प्रकाश हॉस्पिटल को 3-0 से हराया, गोल विकल्प झा, अभिषेक यादव और विशाल सिंह ने किया

  अकादमी के जूनियर खिलाड़ियों से सुसज्जित एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज ने स्वर्गीय संतोष सिंह कार्यालय लीग के उद्घाटन मैच मे...
03/06/2022



अकादमी के जूनियर खिलाड़ियों से सुसज्जित एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज ने स्वर्गीय संतोष सिंह कार्यालय लीग के उद्घाटन मैच में शेरवानी इंटर कॉलेज को 1-0 से हराया, गोल मोहम्मद इमाद ने किया

Address

Anglo Bengali Inter College
Allahabad
211001

Telephone

+919336462978

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Allahabad Sporting Football Academy posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Allahabad Sporting Football Academy:

Share