Virat Kohli fan club

Virat Kohli fan club Virat Kohli fan club

कोई विराट कोहली को बताओ कि T-20 वर्ल्ड कप की तैयारी शुरू हो चुकी है। मुंबई शहर में वाइफ के साथ घूम कर फोटो शूट करवाने से...
29/05/2024

कोई विराट कोहली को बताओ कि T-20 वर्ल्ड कप की तैयारी शुरू हो चुकी है। मुंबई शहर में वाइफ के साथ घूम कर फोटो शूट करवाने से हम वर्ल्ड कप नहीं जीत जाएंगे। IPL 2024 की शुरुआत से 10 दिन पहले विराट कोहली ने RCB कैंप जॉइन कर लिया था। T-20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम 1 जून को अमेरिका में अपना पहला वार्म अप मैच खेलेगी और विराट कोहली अभी भी भारत में हैं। विराट कोहली एक बड़े खिलाड़ी हैं और वह परफॉर्म करेंगे, इसमें कोई शक नहीं है। परंतु जब देश की बात आती है, तब आपको अपने बर्ताव से एग्जांपल सेट करना होता है। विराट कोहली अभी जो कर रहे हैं, इससे पूरे देश में गलत संदेश जा रहा है। बाकी सारे खिलाड़ी प्रैक्टिस कर रहे हैं और विराट घूम रहे हैं। यह बयान न्यूज़ 24 के स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट वैभव भोला ने दिया है। Lekhanbaji मेंशन कर इस पूरे विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया दें।

"दिल्ली, दिल से क्रिकेट खेलती है"
29/05/2024

"दिल्ली, दिल से क्रिकेट खेलती है"

Jacks  on kohli - "उन्होंने यह काम काफी समय से किया है, और मैं एक युवा खिलाड़ी के रूप में इसकी सराहना कर सकता हूं, जो अक...
29/05/2024

Jacks on kohli - "उन्होंने यह काम काफी समय से किया है, और मैं एक युवा खिलाड़ी के रूप में इसकी सराहना कर सकता हूं, जो अक्सर कड़ी मेहनत नहीं करना चाहता। लेकिन जब आप उन्हें ऐसा करते देखते हैं, तो आप उसकी नकल करना चाहते हैं।"

Jadeja - यह मज़ेदार होने वाला है , न्यूयॉर्क में हम पहली बार क्रिकेट खेल रहे  है
29/05/2024

Jadeja - यह मज़ेदार होने वाला है , न्यूयॉर्क में हम पहली बार क्रिकेट खेल रहे है

विल जैक्स ने कहा है, गुजरात टाइटंस के खिलाफ जब मैंने सेंचुरी लगाई थी तो विराट कोहली मुझे मैदान पर कोचिंग दे रहे थे। हम द...
29/05/2024

विल जैक्स ने कहा है, गुजरात टाइटंस के खिलाफ जब मैंने सेंचुरी लगाई थी तो विराट कोहली मुझे मैदान पर कोचिंग दे रहे थे। हम दोनों ने मिलकर 201 का टारगेट 16 ओवर में ही चेज कर दिया था। दूसरे विकेट के लिए 74 गेंद पर 166* रन की वह साझेदारी मुझे हमेशा याद रहेगी। 31 गेंद पर हाफ सेंचुरी लगाने के बाद 41 गेंद पर शतक कंप्लीट कर देना स्पेशल था। विल जैक्स 41 गेंद पर 243.9 की स्ट्राइक रेट के साथ 5 चौकों और 10 छक्कों की मदद से 100 बनाकर नाबाद रहे थे। विराट 44 गेंद पर छह चौकों और तीन छक्कों की मदद से 70 बनाकर नॉट आउट लौटे थे। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम IPL 2024 सीजन के प्लेऑफ में पहुंच गई, लेकिन टीम इसके आगे नहीं जा सकी। राजस्थान रॉयल्स की टीम ने RCB के लगातार 6 जीत का सिलसिला तोड़ा और फिर टीम को टूर्नामेंट से बाहर कर हर फैन को उदास कर दिया।

विल जैक्स RCB के शुरुआती मैचों का हिस्सा नहीं थे, लेकिन एक बार जब उन्हें मौका मिला तो उन्होंने सुनिश्चित किया कि हर मैच के साथ उनका बल्ला शोर करे और वह टीम के लिए मैच जिताएं। उन्होंने गुजरात टाइटंस के खिलाफ अपना पहला IPL शतक लगाया, जो कि IPL इतिहास की सबसे यादगार पारियों में से एक है। RCB के बल्लेबाज को इंग्लैंड की टी2-0 विश्व कप टीम में भी शामिल किया गया है। ऐसे में 25 साल के खिलाड़ी को उम्मीद है कि उन्हें टूर्नामेंट में मौका मिलेगा। जैक्स ने पाकिस्तान के खिलाफ महत्वपूर्ण पारी खेली और उनकी 23 गेंदों में 37 रन की पारी से इंग्लैंड को दूसरे टी-20 मैच में जीत हासिल करने में मदद मिली। जैक्स की पावर हिटिंग ने IPL में सुर्खियां बटोरीं और इंग्लैंड को उम्मीद है कि वह टी-20 विश्व कप में भी इसे दोहराएंगे। ऐसे में अब जैक्स ने IPL में खेलने और विराट कोहली के साथ ड्रेसिंग रूम साझा करने के अपने अनुभव के बारे में खुलकर बात की है।

IPL 2024 अनुभव और RCB को लेकर विल जैक्स ने कहा कि, IPL के साथ बड़ी बात यही है कि आपको अलग तरह माहौल और फैंस मिलते हैं। जैक्स ने विराट कोहली को लेकर कहा कि वह एक बहुत अच्छे रोल मॉडल हैं। जिस तरह से वह मैदान के बाहर सभी ट्रेनिंग और खेल के हर पहलू को अपनाते हैं, उससे पता चलता है कि वह हर चीज में अपना 100 प्रतिशत देते हैं और कितने फोकस हैं। विल जैक्स ने आगे कहा कि वो काफी लंबे समय से ऐसा करते आ रहे हैं। ऐसे में मैं आपको इतना तो कह सकता हूं कि एक युवा खिलाड़ी जिसने इतना अभ्यास नहीं किया है, वह विराट को देखकर जरूर उनकी कॉपी करना चाहेगा। जैक्स ने बताया कि जब हम मैच के दौरान एक-दूसरे संग बल्लेबाजी कर रहे थे, तब उस दौरान वह मुझे कोचिंग दे रहे थे। वह मुझे बता रहे थे कि लक्ष्य का पीछा कैसे करना है, कैसे मैच को आगे बढ़ाना है और अंत में यही सबकुछ काम आया। जैक्स ने कहा कि मैं काफी गर्व महसूस करता हूं कि मैंने उस दौरान विराट के साथ साझेदारी की थी और अपना विकेट नहीं खोया था। मैंने खुद को साबित किया था कि मैं ऐसा नंबर 3 पर भी कर सकता हूं। Lekhanbaji मेंशन कर विल जैक्स के बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दें।

विराट कोहली टी-20 वर्ल्ड कप में 2 मैन ऑफ द टूर्नामेंट और 7 मैन ऑफ द मैच का खिताब जीतने वाले दुनिया के इकलौते बल्लेबाज है...
29/05/2024

विराट कोहली टी-20 वर्ल्ड कप में 2 मैन ऑफ द टूर्नामेंट और 7 मैन ऑफ द मैच का खिताब जीतने वाले दुनिया के इकलौते बल्लेबाज हैं। टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली जब 2 जून से शुरु हो रहे टी-20 वर्ल्ड कप में मैदान पर उतरेंगे, तो उनकी नजरें टी-20 क्रिकेट के सबसे बड़े मंच पर अपनी बादशाहत कायम रखने पर होंगी। टी-20 वर्ल्ड कप में कोहली ने अपने बल्ले की धाक से विरोधियों को पस्त किया है और टूर्नामेंट के बेस्ट बल्लेबाज के तौर पर अपनी छाप छोड़ी है। विराट कोहली टी-20 वर्ल्ड कप के इतिहास के सबसे सफल बल्लेबाज रहे हैं। विराट कोहली टी-20 वर्ल्ड कप में अलग ही फॉर्म में रहते हैं। उनका प्रदर्शन इतना तगड़ा होता है कि हर गेंदबाज थर-थर कांपता है। ऐसे में चलिए जानते हैं कि अब तक खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप में विराट कोहली का प्रदर्शन कैसा रहा है।

विराट कोहली के नाम टी-20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड दर्ज है। 5 टी-20 वर्ल्ड कप खेल चुके इस बल्लेबाज ने अबतक 27 मैचों की 25 पारियों में 1,141 रन बनाए हैं और इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 131.3 का रहा है। विराट कोहली की बादशाहत की गवाह उनकी कमाल की औसत है। टी-20 वर्ल्ड कप में उन्होंने 81.5 की औसत से रन बनाए हैं। मात्र 25 पारियों में विराट के बल्ले से रिकॉर्ड 14 अर्धशतक निकले हैं। विराट कोहली ने अबतक खेले पांच टी-20 वर्ल्ड कप में 4 बार भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए हैं, तो तीन बार वो टूर्नामेंट के टॉप स्कोरर रहे हैं। श्रीलंका में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप 2012 में टीम इंडिया भले ही टूर्नामेंट से बाहर हो गई, लेकिन टीम को विराट कोहली के रुप में एक नायाब हीरा मिल गया।

विराट कोहली अपने पहले ही वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के टॉप स्कोरर रहे। टूर्नामेंट में खेली पांच पारियों में विराट कोहली ने 122.5 की स्ट्राइक रेट से 185 रन बनाए। इसमें कोहली ने 2 बार हाफ सेंचुरी जड़ी और पाकिस्तान के खिलाफ नाबाद 78 रनों की शानदार पारी भी खेली। बांग्लादेश में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप 2014 में टीम इंडिया को फाइनल में श्रीलंका के हाथों हार झेलनी पड़ी। फाइनल तक के सफर में विराट कोहली ने अपना सबकुछ झोंक दिया। विराट कोहली के बल्ले से 6 पारियों में रिकॉर्डतोड़ 319 रन निकले। स्ट्राइक रेट भी 129 की रही, तो 106.3 की कमाल की औसत से कोहली ने सनसनी मचा दी। 6 पारियों में विराट कोहली ने 4 अर्धशतक लगाए। विराट कोहली ने फाइनल में अपना बेस्ट स्कोर (77 रन) जड़ा, लेकिन टीम इंडिया को चैंपियन नहीं बना सके। उन्हें इस प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ दी टूर्नामेंट चुना गया।

2016 का साल कोहली के लिए बेहद खास रहा। भारत में खेले गए 2016 के टी-20 वर्ल्ड कप में विराट ने धमाल मचाते हुए 5 पारियों में 146.8 की ताबड़तोड़ स्ट्राइक रेट के साथ 273 रन जड़े। विराट कोहली की औसत (136.5) कई बल्लेबाजों के स्ट्राइक रेट से ज्यादा रही। टूर्नामेंट में कोहली ने अकेले दम पर टीम को सेमी-फाइनल तक का सफर तय कराया। सेमीफाइनल में वेस्ट इंडीज के खिलाफ 89 रनों की पारी खेली, जो उस टूर्नामेंट में कोहली का टॉप स्कोर रहा। अद्भुत प्रदर्शन के चलते विराट को एक बार फिर मैन ऑफ दी टूर्नामेंट चुना गया। इस तरह कोहली ये अवॉर्ड दो बार पाने वाले इकलौते बल्लेबाज बन गए। अपनी कप्तानी में साल 2021 में पहला टी-20 वर्ल्ड कप खेल रहे कोहली बल्ले से कुछ खास नहीं कर सके। लीग स्टेज में बाहर टीम इंडिया के लिए कोहली 5 मैचों की 3 पारियों में सिर्फ 100 के स्ट्राइक रेट से 68 रन ही बना सके। हालांकि, इसमें पाकिस्तान के खिलाफ एक अर्धशतकीय पारी भी शामिल रही।

पाकिस्तान के खिलाफ 2021 के वर्ल्ड कप में मिली हार का बदला कोहली ने 2022 में लिया। ऑस्ट्रेलिया में खेले गए इस वर्ल्ड कप के पहले ही मैच में पाकिस्तान के खिलाफ कोहली ने नाबाद 82 रनों की दमदार पारी खेलकर अपना दबदबा फिर कायम किया। उस टूर्नामेंट में उन्होंने 6 पारियां खेली और 136.4 के स्ट्राइक रेट से 296 रन बनाए। विराट की औसत भी 98.7 की रही। 6 पारियों में कोहली ने 4 अर्धशतक भी जड़े। टीम इंडिया सेमीफाइनल में इंग्लैंड के हाथों हार कर टूर्नामेंट से बाहर हो गई। विराट कोहली ने टी-20 वर्ल्ड कप के इतिहास में 7 बार मैन ऑफ दी मैच का अवॉर्ड अपनी झोली में डाला है। इस मामले में कोहली बाकी बल्लेबाजों से कहीं आगे हैं। टी-20 वर्ल्ड कप में कोहली के दबदबे का पता इससे चलता है कि कोहली के नाम 117 टी-20 इंटरनेशनल मैचों में 15 मैन ऑफ दी मैच अवॉर्ड हैं, इनमें से 7 अवॉर्ड उन्होंने टी-20 वर्ल्ड कप में खेली सिर्फ 25 पारियों में जीता है।

विराट कोहली अमेरिका और वेस्ट इंडीज की मेजबानी में खेले जाने वाले टी-20 वर्ल्ड कप के लिए कमर कस चुके हैं। हाल ही में IPL 2024 में कोहली ने 741 रनों के साथ ऑरेंज कैप पर अपना कब्जा जमाया था। ऐसे में भारतीय फैंस को कोहली के छठे टी-20 वर्ल्ड कप में उसी प्रदर्शन की उम्मीद है। हालांकि सवाल यह खड़ा हो रहा है कि विराट कोहली ने IPL में ओपनिंग करते हुए लाजवाब प्रदर्शन किया है। ऐसे में T-20 वर्ल्ड कप के दौरान भी विराट कोहली को सलामी बल्लेबाजी का मौका दिया जा सकता है। अबकी बार भारतीय टीम 9 जून को पाकिस्तान का सामना करेगी। Lekhanbaji मेंशन कर बताएं, क्या विराट कोहली इस साल तीसरी बार टी-20 वर्ल्ड कप में मैन ऑफ द टूर्नामेंट बन सकते हैं? आपके हिसाब से विराट कोहली को टी-20 वर्ल्ड कप में किस नंबर पर बल्लेबाजी करनी चाहिए?

King in icc tournament 💪👑
28/05/2024

King in icc tournament 💪👑

कोई भी कोहली का फैन लईक किए बिना नहीं जाएगा | कोहली 1 मात्र भारतीय खिलाड़ी बने जिसने 2 बार ऑरेंज कैप जीता | कोहली 2024 क...
28/05/2024

कोई भी कोहली का फैन लईक किए बिना नहीं जाएगा | कोहली 1 मात्र भारतीय खिलाड़ी बने जिसने 2 बार ऑरेंज कैप जीता | कोहली 2024 के ऑरेंज कैप विजेता बने और इसके साथ उनकी लिये कोई 10 लाख रुपये और ऑरेंज कैप इकट्ठा करेगा | कोहली इस सीजन से 2 मैच पहले बाहर हुए हैं लेकिन फिर भी वो ऑरेंज कैप होल्डर हैं और रन भी 741 जिसका आस पास भी कोई नहीं | इनके बाद के खिलाड़ियों से 100 रन का फासला है इनका | विराट सच में एक महान खिलाड़ी हैं और पुरस्कार जीतने में इनके तुलना में और कोई नहीं है | कोई भी टूर्नामेंट हो चाहे विश्व कप हो या घरेलू टूर्नामेंट लेकिन विराट पुरस्कार जरूर जीतते हैं |

हरुजं सिंह ने कहा, ' विराट कोहली पर बयाँ दिया
28/05/2024

हरुजं सिंह ने कहा, ' विराट कोहली पर बयाँ दिया

Address

Fay Sagar Road
Ajmer

Telephone

+918905205538

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Virat Kohli fan club posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Virat Kohli fan club:

Share

Category