26/08/2022
*CYCLE RIDE* :
“अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच ”
*Date*: 28th AUG’22
*Day* Sunday
*Venue*: OPPOSITE CYCLE WALA . OLd Chaupaty to New Chaupaty than U Turn from Regional College Chaouraya to Old Chaupaty
*Reporting Time* : 06:15
*TSHIRTS* Distribution on First Come First Basis
*START TIME *: 06:30
CYCLOTHON
कार्यक्रम हेतु जारी की जाने वाली प्रेस विज्ञप्ति:-
*अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच द्वारा 1 लाख से अधिक युवाओं के साथ साइक्लोथॉन का आयोजन 28 अगस्त को*
अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच के तत्वाधान में 28 अगस्त 2022 को राष्ट्रीय स्तर पर *"साइक्लोथॉन"* का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन राष्ट्रगौरव मेजर ध्यानचंदजी की जयंती के उपलक्ष्य में किया जा रहा है |
संयोजक डॉ रशिका महर्षि द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार इस साइक्लोथॉन आयोजन का मुख्य उद्देश्य - खेलकूद एवं स्वास्थ्य के प्रति युवाओं को जागरूक करते हुए जागृति लाना है। *भारत सरकार के युवा कार्यक्रम व खेल मंत्रालय* ने अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच के *CYCLOTHON* कार्यक्रम में सहभागी बनने की सहमति प्रदान की है। इस कार्यक्रम को देश के सभी प्रांतों में मारवाड़ी युवा मंच की शाखाएँ 400 से अधिक शहरों में एक साथ - एक उद्देश्य से आयोजित करेंगी ।
अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच मारवाड़ी समाज के युवाओं का सबसे बड़ा संगठन है। जिसकी 784 शाखाएं राष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय रूप में कार्यरत हैं।
28 अगस्त को मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री कपिल लखोटिया, राष्ट्रीय उद्यमिता फोरम वाइस चेयरमैन श्री केदार गुप्ता , राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री सुरेन्द्र भट्टड़, प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. काजल वर्मा ,राष्ट्रीय निदेशक श्रीमती प्रियंका नाहटा, प्रांतीय संयोजक श्री अंकित नाटाणी , सहित मंच के साथियों के संयोजन में साइक्लोथॉन का आयोजन किया जा रहा है। गत वर्ष भी 100000 से अधिक युवाओं ने *फिट इण्डिया मुहीम एवं साईकिल हिट ...भारत फिट* के तहत *28 अगस्त 2022* को साइक्लोथॉन का सफल आयोजन करते हुए स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का सन्देश दिया था | इस कार्यक्रम में हर वर्ग का युवा भाग ले सकता है तथा मंच शाखाओं द्वारा निर्धारित कार्यक्रम में प्रतिभागन के लिए शाखा सदस्यों से संपर्क कर सकते हैं।
इस वर्ष यह कार्यक्रम भारत के विभिन्न छोटे एवं बड़े शहरों के साथ साथ मंच की अंतर्राष्ट्रीय शाखाओं द्वारा भी आयोजित किया जाएगा। मंच के युवा साथियों में साइक्लोथॉन कार्यक्रम को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है। राष्ट्रीय अध्यक्ष कपिल लाखोटिया ने राष्ट्र के सभी युवाओ से अपील की है कि भारी संख्या में युवा इस कार्यक्रम में सम्मिलित होकर खेलकूद एवं शारीरिक स्वस्थता के प्रति जागरूकता के लिए देश को एक बड़ा संदेश प्रदान करें।
इसी कड़ी में राजस्थान प्रांत की ओर से भी इस कार्यक्रम को पूरे जोश के साथ करते हुए सभी युवा साथी उत्साहित है एवं प्रांत के प्राय: सभी शाखाएं कार्यक्रम को करने जा रही हैं। राजस्थान में यह कार्यक्रम जयपुर ,जोधपुर ,उदयपुर ,जालोर, सुजानगढ़, हनुमानगढ़, अजमेर , मेड़ता , सादुलशहर , नोखा , बीकानेर में जोर शोर के साथ अयोजित होने जा रहा है l
आप सभी प्रदेश वासी भी इस *साईकिल हिट भारत फिट* मुहिम का हिस्सा बनें l