Radhey Club

Radhey Club Dare And Dive Right In! INDOOR SWIMMING POOL
INDOOR BADMINTON HALL (WOODEN FLOOR)
TABLE TENNIS
SKATING

समस्त एमवी.बंधुओं को सादर नमस्कार🙏आप सभी को बताते हुए हर्ष हो रहा है कि  माथुर वैश्य इंटरनेशनल क्लब के द्वारा एक *तैराकी...
20/07/2026

समस्त एमवी.बंधुओं को
सादर नमस्कार🙏
आप सभी को बताते हुए हर्ष हो रहा है कि माथुर वैश्य इंटरनेशनल क्लब के द्वारा एक *तैराकी प्रतियोगिता* दिनांक 02 अगस्त 2026 को राधे क्लब, सिटी कान्वेंट स्कूल बलकेश्वर रोड आगरा पर प्रात:9:00 बजे से प्रारंभ होगी। प्रतियोगिता का उदघाटन माथुर वैश्य इंटरनेशनल क्लब के गवर्नर एमवी. अशोक कुमार गुप्ता के द्वारा किया जाएगा। *प्रतियोगिता में माथुर वैश्य बालक / बालिका एवं महिला/ पुरुष ही प्रतिभाग करेंगे।* प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागियों को आकर्षक उपहार एवं प्रत्येक प्रतिभागी को प्रतिभगिता प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा। प्रतियोगिता पांच वर्गों में आयोजित होगी। प्रतियोगिता में प्रतिभाग हेतु प्रवेश फॉर्म दिनांक 30 जुलाई 2026 तक जन्म प्रमाण पत्र के साथ इंटरनेशनल सचिव एमवी राजेश गुप्ता पर हार्ड कॉपी में जमा कर सकते हैं। फार्म जमा करने की अंतिम तारीख 30 जुलाई 2026 है ।
आप सभी एमवी बंधुओ से आग्रह है कि प्रतियोगिता में अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग कर प्रतियोगिता को सफल बनाएं। प्रवेश फॉर्म निम्नवत है। 🙏

आगरा क्लब स्पोर्ट्स फिएस्टा: तैराकी प्रतियोगिता में राधे क्लब की संगीता ने लहराया परचम, जीते दो स्वर्ण पदक​आगरा। आगरा क्...
14/07/2026

आगरा क्लब स्पोर्ट्स फिएस्टा: तैराकी प्रतियोगिता में राधे क्लब की संगीता ने लहराया परचम, जीते दो स्वर्ण पदक
​आगरा। आगरा क्लब में आयोजित 'स्पोर्ट्स फिएस्टा' खेल महोत्सव के अंतर्गत 13 व 14 जुलाई को रोमांचक तैराकी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में राधे क्लब की सीनियर सदस्य संगीता जी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी खेल प्रतिभा का लोहा मनवाया।
​45 प्लस कैटेगरी में दिखाया दम
संगीता जी ने 45 प्लस आयु वर्ग की श्रेणी में प्रतिभाग किया और अपनी जबरदस्त फिटनेस व कौशल का परिचय दिया। उन्होंने तीन अलग-अलग स्पर्धाओं में हिस्सा लिया, जिनमें:
​50 मीटर फ्रीस्टाइल: स्वर्ण पदक (Gold Medal)
​50 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक: स्वर्ण पदक (Gold Medal)
​50 मीटर बैकस्ट्रोक: रजत पदक (Silver Medal)
​उनकी इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर राधे क्लब के प्रबंधक श्री राधे मोहन गुप्ता और कोच कुमकुम गुप्ता ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
DM agra MR manish bansal sir

Radhey club
13/07/2026

Radhey club

Now start
12/07/2026

Now start

55वीं जूनियर एवं 40वीं सब जूनियर प्रदेश स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता के लिए  जनपदीय तैराकी टीम के गठन के लिए चयन ट्रायल आज ...
12/07/2026

55वीं जूनियर एवं 40वीं सब जूनियर प्रदेश स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता के लिए जनपदीय तैराकी टीम के गठन के लिए चयन ट्रायल आज 12 जुलाई 2026 को राधे क्लब के स्विमिंग पूल पर हुए।प्रदेश स्तरीय 23 से 26 जुलाई तक लखनऊ स्थित केडी सिंह बाबू स्टेडियम के तरणताल में होगी।

दिनांक 29 जून 2026 को राधे क्लब स्विमिंग पूल  बल्केश्वर में तैराकी प्रतियोगिता वह पूल पार्टी का आयोजन किया गया ।प्रतियोग...
30/06/2026

दिनांक 29 जून 2026 को राधे क्लब स्विमिंग पूल बल्केश्वर में तैराकी प्रतियोगिता वह पूल पार्टी का आयोजन किया गया ।प्रतियोगिता का प्रारंभ क्लब के प्रबंधक राधे मोहन गुप्ता व ममता गुप्ता के कर कमल द्वारा किया गया ।मुख्य अतिथि के रूप में विनीत गुप्ता मौजूद रही। प्रतियोगिता भिन्न-भिन्न वर्गों में हुई जिसमें अंडर 8 अंडर 12 अंडर 15 अंडर 18 और मास्टर्स ओपन प्रतियोगिता के साथ भिन्न-भिन्न खेलों का भी आयोजन किया गया। विजेताओं को मेडल गिफ्ट टी-शर्ट मुख्य अतिथि के द्वारा दिया गये.
​ बच्चों का उत्साह और पेरेंट्स का समर्थन ने प्रतियोगिता व पूल पार्टी मे चार चाँद लगाए। प्रतियोगिता व पूल पार्टी का आयोजन कुमकुम गुप्ता द्वारा किया गया.निर्णायक मे अथर्वि गुप्ता मनिका गुणिका पंखुड़ी रहे.

* *आज दिन्नांक 21 जून 2026 राधे क्लब बलकेश्वर्   मे   12 वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया*  दिनांक 21 जून को  12वें...
27/06/2026

* *आज दिन्नांक 21 जून 2026 राधे क्लब बलकेश्वर् मे 12 वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया*
दिनांक 21 जून को 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय तैराक कुमकुम गुप्ता के द्वारा तैराको को तरणताल मे जल योग आसान प्रणायाम ध्यान की भिन्न भिन्न मुद्राएँ कराई गई. ।कुमकुम गुप्ता का कहना है 21 जून सबसे बड़ा दिन होने के कारण इस दिन योग इसलिए कराए जाते हैं कि योग से आपकी उम्र भी 21 जून के दिन की तरह दीर्घायु हो ।दो पंक्तियों के माध्यम से योग को जीवन में अपनाने की पहल की है- फोटो खूब खिचाईये, मार मार के पोज। लेकिन सेहत के लिए योगा करिए रोज।। तरण ताल मे योग करने वाले तैराक पंखुड़ी, तन्वि, वेदिका, दिपिशा' स्वाति रणवीर, काशवी, निकुल, समित माहिर अशवि युवराज यशिका दिपिशा नेहल मनिका अनभि वमिका. प्रनिका भव्य धैर्य वृंदा इतियादि रहे.कुमकुम गुप्ता के द्वारा किए गए इस प्रयास को एवं उनके खिलाड़ियों द्वारा किए गए अद्भुत प्रदर्शन की तरणताल की संचालक राधेमोहन गुप्ता ने प्रशंसा की है।

*5वीं फिन स्वीमिंग राष्ट्रीय चैम्पियनशिप मे कुमकुम गुप्ता ने जीता कांस्य पदक* प्रतियोगिता का आयोजन 19 दिसंबर से 22 दिसंब...
25/12/2025

*5वीं फिन स्वीमिंग राष्ट्रीय चैम्पियनशिप मे कुमकुम गुप्ता ने जीता कांस्य पदक*

प्रतियोगिता का आयोजन 19 दिसंबर से 22 दिसंबर तक एमकेरे इंटरनेशनल स्वीमिंग पूल मंगलूरु (मंगलौर) हुआ
कुमकुम गुप्ता ने 100 मीटर बाय फिंस् स्वीमिंग मे कांस्य पदक प्राप्त कर अपने मंडल आगरा का नाम रोशन किया है.उन्होंने इससे पहले हिमाचल, चंडीगढ़ व आगरा में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में ब्रेस्ट स्ट्रोक व फ्री स्टाइल स्पर्धाओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए कई स्वर्ण पदक अपने नाम किए हैं।

इसके अलावा 5वीं स्टेट अंडरवाटर फिन स्वीमिंग चैम्पियनशिप 22 से 24 अगस्त 2025 तक लखनऊ में आयोजित हुई थी, जिसमें आगरा मंडल से मास्टर्स वर्ग में कुमकुम गुप्ता ने 50 व 100 मीटर स्पर्धाओं में भाग लेकर फिन स्वीमिंग में दो स्वर्ण पदक जीते और राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुईं।
इस अवसर पर राधे क्लब के प्रबंधक श्री राधे मोहन ने उन को शुभकामनाओं के साथ उनके उज्जवल भविष्य की कामना की.

Address

34/46 B Balkeshwar Mahadev Mandir Road
Agra
282004

Opening Hours

Monday 6am - 10pm
Tuesday 6am - 10pm
Wednesday 6am - 10pm
Thursday 6am - 10pm
Friday 6am - 10pm
Saturday 6am - 10pm

Telephone

+919760233229

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Radhey Club posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Radhey Club:

Shortcuts

Share