23/04/2025
पहलगाम में हुआ आतंकी हमला सिर्फ एक आतंकी घटना नहीं, बल्कि धर्म के नाम पर इंसानियत को शर्मसार करने वाला कृत्य है। आतंकियों ने पहले पूछा – “किस धर्म से हो?” और जब जवाब मिला “हिन्दू”, तो गोलियों से भून दिया। 27 निर्दोष पर्यटकों की निर्मम हत्या यह दिखाती है कि ये हमला किसी जगह या समूह पर नहीं, बल्कि एक पूरे धर्म और सभ्यता पर था। यह न भूलने वाली त्रासदी है।