Cosmos Cricket Academy

Directions Website

Cosmos Cricket Academy Cosmos cricket Academy is the most popular cricket academy in agra city....

27/06/2026

Progress over perfection. 📈⭐💫🇮🇳

25/06/2026

24/06/2026

"Dream big, do bigger. No excuses."⭐💫🇮🇳

{ कॉसमॉस क्रिकेट अकादमी ने फाइनल में प्रवेश किया }कॉसमॉस क्रिकेट ग्राउंड, दयालबाग पर खेले जा रहे, स्वर्गीय श्रीमती मीना ...
18/11/2025

{ कॉसमॉस क्रिकेट अकादमी ने फाइनल में प्रवेश किया }
कॉसमॉस क्रिकेट ग्राउंड, दयालबाग पर खेले जा रहे, स्वर्गीय श्रीमती मीना गुप्ता मेमोरियल वूमेंस वन डे क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को खेले गये दूसरे सेमीफाइनल मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कॉसमॉस क्रिकेट अकादमी की टीम ने निर्धारित 50 ओवरों के मैच में 41 ओवरों में 10 विकेट के नुकसान पर 199 रन बनाए, कॉसमॉस क्रिकेट अकादमी की ओर से बल्लेबाजी करते हुए असफिया ने 70, शशि माथुर ने 40 व पूजा राजपूत ने 27 रन बनाए, स्टार नेक्स्ट क्रिकेट अकादमी की ओर से गेंदबाजी करते हुए मुस्कान व अंशिका चौधरी ने 3-3 विकेट प्राप्त किया, लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्टार नेक्स्ट क्रिकेट अकादमी की टीम ने 47.2 ओवरों में 169 रन बनाकर ऑल आउट हो गई, स्टार नेक्स्ट क्रिकेट अकादमी की ओर से बल्लेबाजी करते हुए अंशिका चौधरी ने 46, शुभांगी याग्निक ने 37 व पूनम ने 21 रन बनाए, कॉसमॉस क्रिकेट अकादमी की ओर से गेंदबाजी करते अवन्या जैन व ऋषिका अग्रवाल ने 3-3 व शिवी यादव ने 2 विकेट प्राप्त किया, प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार असफिया को पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी सुकेश शर्मा जी ने प्रदान किया, मैच के अंपायर द्रवित शर्मा व प्रशांत सिकरवार रहे, मैच के दौरान हरीश गुप्ता, मुकेश शर्मा, पुष्पेंद्र बघेल आदि उपस्थित रहे।

{ ड्रीम क्रिकेट अकादमी को 8 विकेट से हराकर आध्या क्रिकेट अकादमी ने फाइनल में प्रवेश किया }कॉसमॉस क्रिकेट ग्राउंड, दयालबा...
18/11/2025

{ ड्रीम क्रिकेट अकादमी को 8 विकेट से हराकर आध्या क्रिकेट अकादमी ने फाइनल में प्रवेश किया }
कॉसमॉस क्रिकेट ग्राउंड, दयालबाग पर खेले जा रहे, स्वर्गीय श्रीमती मीना गुप्ता मेमोरियल वूमेंस वन डे क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को खेले गये पहले सेमीफाइनल मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ड्रीम क्रिकेट अकादमी की टीम ने निर्धारित 50 ओवरों के मैच में 44.1 ओवरों में 10 विकेट के नुकसान पर 170 रन बनाए, ड्रीम क्रिकेट अकादमी की ओर से बल्लेबाजी करते हुए रजनी लोधी ने 60 व श्रुति गौर ने 55 रन बनाए, आध्या क्रिकेट अकादमी की ओर से गेंदबाजी करते हुए दिवांशिका चाहर व पावनी कुरील ने 2-2 व सुप्रिया अरेला, सुष्मिता कुमारी व पूर्वी शर्मा ने 1-1 विकेट प्राप्त किया, लक्ष्य का पीछा करने उतरी आध्या क्रिकेट अकादमी की टीम ने 28.4 ओवरों में 2 विकेट के नुकसान पर 171 रन बनाकर मैच जीत लिया, आध्या क्रिकेट अकादमी की ओर से बल्लेबाजी करते हुए शिवाली यादव ने नाबाद 72 व यशिका ने 71 रन बनाए, ड्रीम क्रिकेट अकादमी की ओर से गेंदबाजी करते रजनी लोधी ने 1 विकेट प्राप्त किया, प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार शिवाली यादव को फिरोज खान जी ने प्रदान किया, मैच के अंपायर द्रवित शर्मा व प्रशांत सिकरवार रहे, मैच के दौरान हरीश गुप्ता, अनुराग पांडेय, पुष्पेंद्र बघेल आदि उपस्थित रहे।

{ स्टार नेक्स्ट क्रिकेट अकादमी ने 33 रनों से जीता मैच }कॉसमॉस क्रिकेट ग्राउंड, दयालबाग पर खेले जा रहे, स्वर्गीय श्रीमती ...
16/11/2025

{ स्टार नेक्स्ट क्रिकेट अकादमी ने 33 रनों से जीता मैच }
कॉसमॉस क्रिकेट ग्राउंड, दयालबाग पर खेले जा रहे, स्वर्गीय श्रीमती मीना गुप्ता मेमोरियल वूमेंस वन डे क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को खेले गये मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए स्टार नेक्स्ट क्रिकेट अकादमी की टीम ने निर्धारित 50 ओवरों के मैच 48 ओवरों में 10 विकेट के नुकसान पर 243 रन बनाए, स्टार नेक्स्ट क्रिकेट अकादमी की ओर से बल्लेबाजी करते हुए उमा चौधरी ने 60 गेंदों में 74, आंशिक चौधरी ने 51 व विनीता बघेल ने नाबाद 32 रन बनाए, बिलिवर क्रिकेट अकादमी की ओर से गेंदबाजी करते हुए रिया व वंशिका चौधरी ने 3-3 व लवी पाल ने 2 विकेट प्राप्त किए, लक्ष्य का पीछा करने उतरी बिलिवर क्रिकेट अकादमी की टीम 44.2 ओवरों में 210 रन बनाकर ऑल आउट हो गयी, बिलिवर क्रिकेट अकादमी की ओर से बल्लेबाजी करते हुए राधिका पचेरा ने 50, तनु कश्यप ने 34 व नलिनी सेंगर ने 25 रन बनाए, स्टार नेक्स्ट क्रिकेट अकादमी की ओर से गेंदबाजी करते हुए माधवी सोलंकी ने 4, भूमि सिंह ने 3 व सलोनी तोमर ने 2 विकेट प्राप्त किए, प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार उमा चौधरी को रजत अग्रवाल जी ने प्रदान किया, मैच के अंपायर साहिल व प्रशांत सिकरवार रहे, आयोजक सचिव द्रवित शर्मा ने बताया कि सोमवार को पहला सेमीफाइनल मैच ड्रीम क्रिकेट अकादमी व आध्या क्रिकेट अकादमी, मंगलवार को दूसरा सेमीफाइनल मैच कॉसमॉस क्रिकेट अकादमी व स्टार नेक्स्ट क्रिकेट अकादमी के मध्य खेला जाएगा।

{ कॉसमॉस क्रिकेट अकादमी ने 9 विकेट से जीता मैच }कॉसमॉस क्रिकेट ग्राउंड, दयालबाग पर खेले जा रहे, स्वर्गीय श्रीमती मीना गु...
13/11/2025

{ कॉसमॉस क्रिकेट अकादमी ने 9 विकेट से जीता मैच }
कॉसमॉस क्रिकेट ग्राउंड, दयालबाग पर खेले जा रहे, स्वर्गीय श्रीमती मीना गुप्ता मेमोरियल वूमेंस वन डे क्रिकेट टूर्नामेंट में गुरुवार को खेले गये मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए डी सी ए फिरोजाबाद की टीम ने निर्धारित 50 ओवरों के मैच 24.4 ओवरों में 10 विकेट के नुकसान पर 75 रन बनाए, डी सी ए फिरोजाबाद की ओर से बल्लेबाजी करते हुए गुड्डन सिंह ने 19 व मोना जादौन ने 15 रन बनाए, कॉसमॉस क्रिकेट अकादमी की ओर से ऋषिका अग्रवाल ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 7 व शिवी यादव ने 2 विकेट प्राप्त किए, लक्ष्य का पीछा करने उतरी कॉसमॉस क्रिकेट अकादमी की टीम ने 10.4 ओवरों में 1 विकेट के नुकसान पर 79 रन बनाकर मैच जीत लिया, कॉसमॉस क्रिकेट अकादमी की ओर से बल्लेबाजी करते हुए असफिया ने नाबाद 34 रन बनाए, प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार ऋषिका अग्रवाल को कॉसमॉस क्रिकेट अकादमी के मैनेजिंग डायरेक्टर व असिस्टेंट हेड कोच द्रवित शर्मा जी ने प्रदान किया, मैच के अंपायर साहिल व प्रशांत सिकरवार रहे, मैच के दौरान रजत अग्रवाल, प्रांजल गुप्ता, अजय तिवारी, जॉनी भाई आदि उपस्थित रहे।

{ आध्या क्रिकेट अकादमी ने 8 विकेटों से जीता मैच }कॉसमॉस क्रिकेट ग्राउंड, दयालबाग पर खेले जा रहे, स्वर्गीय श्रीमती मीना ग...
12/11/2025

{ आध्या क्रिकेट अकादमी ने 8 विकेटों से जीता मैच }
कॉसमॉस क्रिकेट ग्राउंड, दयालबाग पर खेले जा रहे, स्वर्गीय श्रीमती मीना गुप्ता मेमोरियल वूमेंस वन डे क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को खेले गये मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बिलिवर क्रिकेट अकादमी की टीम ने निर्धारित 50 ओवरों के मैच में 44.3 ओवरों में 10 विकेट के नुकसान पर 149 रन बनाए, बिलिवर क्रिकेट अकादमी की ओर से बल्लेबाजी करते हुए तनिष्का बैरागी ने 31, प्रतिमा ने 30 व प्रिया सैनी ने 23 रन बनाए, आध्या क्रिकेट अकादमी की ओर से गेंदबाजी करते हुए सुष्मिता कुमारी ने 4, पावनी कुरील, यशिका व पूर्वी शर्मा ने 2-2 विकेट प्राप्त किए, लक्ष्य का पीछा करने उतरी आध्या क्रिकेट अकादमी की टीम ने 18.3 ओवरों में 2 विकेट के नुकसान पर 150 रन बनाकर मैच जीत लिया, आध्या क्रिकेट अकादमी की ओर कात्यायनी ने शानदार बल्लेबाज़ी करते हुए 59 गेंदों में 16 चौकों व 2 छक्कों की मदद से नाबाद 100 रनों की पारी खेली, बिलिवर क्रिकेट अकादमी की ओर से गेंदबाजी करते हुए लवी पाल व तनु कुशवाह ने 1-1 विकेट प्राप्त किया, प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार कात्यायनी को अनुराग पांडेय जी ने प्रदान किया, मैच के अंपायर द्रवित शर्मा व प्रशांत सिकरवार रहे, मैच के दौरान हरीश गुप्ता, फिरोज खान, मुकेश शर्मा आदि उपस्थित रहे।

{ ड्रीम क्रिकेट अकादमी ने 136 रनों के बड़े अंतर से जीता मैच }कॉसमॉस क्रिकेट ग्राउंड, दयालबाग पर खेले जा रहे, स्वर्गीय श्...
11/11/2025

{ ड्रीम क्रिकेट अकादमी ने 136 रनों के बड़े अंतर से जीता मैच }
कॉसमॉस क्रिकेट ग्राउंड, दयालबाग पर खेले जा रहे, स्वर्गीय श्रीमती मीना गुप्ता मेमोरियल वूमेंस वन डे क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को खेले गये मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ड्रीम क्रिकेट अकादमी की टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में 10 विकेट के नुकसान पर 236 रन बनाए, ड्रीम क्रिकेट अकादमी की ओर से बल्लेबाजी करते हुए कप्तान रजनी लोधी ने 95 गेंदों में 16 चौकों व 2 छक्कों की मदद से 100 रन बनाए व सुरक्षा चाहार ने 45 रन बनाए, कॉसमॉस क्रिकेट अकादमी की ओर से गेंदबाजी करते हुए अवन्या जैन ने 4 व मिष्टी भारद्वाज ने 2 विकेट प्राप्त किए, लक्ष्य का पीछा करने उतरी कॉसमॉस क्रिकेट अकादमी की टीम 31 ओवरों में 104 रन बनाकर ऑल आउट हो गयी, कॉसमॉस क्रिकेट अकादमी की ओर से बल्लेबाजी करते हुए अवन्या जैन ने नाबाद 30 व मेघा शर्मा ने 27 रन बनाए, ड्रीम क्रिकेट अकादमी की ओर से गेंदबाजी करते हुए बबीता सिंह ने 5 व सुरक्षा चाहार ने 2 विकेट प्राप्त किये, प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार रजनी लोधी को कॉसमॉस क्रिकेट अकादमी के प्रेसिडेंट पवन अवस्थी जी ने प्रदान किया, मैच के अंपायर द्रवित शर्मा व प्रशांत सिकरवार रहे, मैच के दौरान हरीश गुप्ता, फिरोज खान, पवन बघेल, बब्लू भाई आदि उपस्थित रहे।

Address

Beside Baluni Public School, Sikandarpur Dayalbagh
Agra
282005

Opening Hours

Monday 6am - 7pm
Tuesday 6am - 7pm
Wednesday 6am - 7pm
Thursday 6am - 7pm
Friday 6am - 7pm
Saturday 6am - 7pm
Sunday 6am - 7pm

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Cosmos Cricket Academy posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category