21/09/2025
मेरे बारे में हवाओं से वो कब पूछेगा
ख़ाक जब ख़ाक में मिल जाएगी तब पूछेगा
घर बसाने में ये ख़तरा है कि घर का मालिक
रात में देर से आने का सबब पूछेगा
अपना ग़म सबको बताना है तमाशा करना,
हाल-ए- दिल उसको सुनाएँगे वो जब पूछेगा
जब बिछड़ना भी तो हँसते हुए जाना वरना
हर कोई रुठ के जाने का सबब पूछेगा
हमने लफ़्ज़ों के जहाँ दाम लगे बेच दिया
शेर पूछेगा हमें अब न अदब पूछेगा
🌿🌿🙇🙇
51K Followers, 0 Following, 70 Posts - See Instagram photos and videos from Mushairon Ki Dunia. ()