11/20/2019
चौधरी जी
#जाट_देवता
सभी जाट वीरों को जाट रेजीमेंट के स्थापना दिवस (20 नवम्बर) की हार्दिक बधाई । आज जाट रेजिमेंट का 224 वाँ स्थापना दिवस है ।
•स्थापना:1795
•आदर्श वाक्य: “संगठन व वीरता”
•युद्धघोष: “ #जाट_बलवान_जय_भगवान ”
•मुख्यालय:बरेली, उत्तरप्रदेश
•आकार: 23 बटालियन
•प्रमुख तथ्य: जाट रेजिमेंट भारतीय सेना की एक इंफेंट्री रेजिमेंट है और भारत में सबसे पुरानी और सबसे अधिक पदक प्राप्त करने वाली रेजीमेंट में से एक है। सन 1839 से 1947 के बीच यह रेजिमेंट 9 वीरता, 2 विकटोरिया और 2 जॉर्ज पुरस्कारों के साथ 41 युद्ध सम्मान प्राप्त कर चुकी है । जाट रेजिमेंट के पास 2 अशोक चक्र, 35 शौर्य चक्र, 10 महावीर चक्र, 2 विक्टोरिया क्रॉस, 2 जॉर्ज सम्मान, 8 कीर्ति चक्र, 39 वीर चक्र, और 170 सेना पदक भी शामिल हैं । ये काफी पुराने आंकड़े है इसलिए नए आंकड़ो के अनुसार जाट रेजिमेंट के पास इनसे भी ज्यादा पदक है ।
इस रेजिमेंट में मुख्यतः पश्चिमी उत्तरप्रदेश, हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली के हिन्दू जाटों की भर्ती की जाती है । जाट रेजिमेंट में लगभग 96% जाट सैनिक है सिर्फ एक बटालियन में अजगर यानी अहीर , जाट, गुजर और राजपूत हैं । जाट रेजिमेंट ही भारत की एकमात्र रेजिमेंट है जिनमें उसकी कौम का युद्धघोष है । इसका कारण जाट रेजिमेंट का शुद्ध जाट होना है । बाकी किसी भी जातिगत रेजिमेंट में उस जाति के 100% सैनिक नहीं होते । राजपूत रेजिमेंट में भी सिर्फ 40% राजपूत है 30% गुर्जर और बाकी ब्राह्मण इत्यादि । राजपुताना रायफल्स में भी 50% राजपूत और 45% जाट, 5% अन्य ।
इस प्रकार जाट रेजिमेंट शुद्ध जाट(4.35% को छोड़कर) सैनिकों से भरी है ।
आपको ये भी बता दें कि जाट रेजिमेंट 23 बटालियनों के साथ देश की सबसे बड़ी रेजीमेंट है । 1 बटालियन में 850 सैनिक होते है । सबसे बड़ी रेजिमेंट के साथ ही सबसे ज्यादा सम्मान पाने का रिकॉर्ड भी जाट रेजिमेंट के नाम ही है । जाटों का इतिहास गौरवशाली इतिहास है। जाटवीरों ने रेजीमेंट की स्थापना के बाद से अब तक अपने अदम्य साहस और शौर्यता से गौरवशाली इतिहास लिखा है। कई लड़ाइयों में दुश्मनों के दांत खट्टे किए हैं। सेंटर में स्थापित जाट म्यूजियम इसका गवाह है, जिसमें कई लड़ाइयों से संबंधित रिकार्ड और दुश्मनों देशों से जंग में छीने गए अस्त्र-शस्त्र भी मौजूद हैं। शहीद जाट वीरों के चित्र और उनकी गौरवगाथा भी म्यूजियम में उपलब्ध हैं। यूँ तो भारत में सेना के 23 ट्रेनिंग सेंटर है लेकिन सबसे अच्छे और बहादुर सैनिक जाट रेजिमेंट सेंटर बरेली में ही तैयार किये जाते है । जाट रेजिमेंट की सराहना तो पाकिस्तानी मेजर जनरल फैजल मुकीम खान ने भी की है । उस पोस्ट को तो आप सब लोगों ने कई बार पढ़ा होगा । भारत के भूतपूर्व राष्ट्रपति जाकिर हुसैन ने जाट सेण्टर बरेली में भाषण दिया कि - #जाटों_का_इतिहास_भारत_का_इतिहास_है और जाट रेजिमेंट का इतिहास भारतीय सेना का इतिहास है । पश्चिम में फ्रांस से पूर्व में चीन तक ‘जाट बलवान्-जय भगवान्’ का रणघोष गूंजता रहा है ।
अगर आपको जाट रेजिमेंट के वीर जवानों की गाथा सुननी हो और उनके बहादुरी के किस्से जानने हो तो आप YouTube पे जाट रेजिमेंट की काफी सारी मूवी देख सकते है जो जाट रेजिमेंट के तत्वाधान में ही बनाई गयी है ।
अगर आपको भी जाट रेजिमेंट पर गर्व है तो ये पोस्ट ज्यादा से ज्यादा शेयर करके सभी लोगो तक पहुचाएं ।
जय जाट
- akki Durgapuria 💖💪👊 .
संगठन युवा शक्ति ( 1 man Army )