tata ipl

tata ipl this page only for ipl short video and updates

ODI क्रिकेट की क्वीन! 👑🏏Smriti Mandhana 790 अंकों के साथ ODI रैंकिंग में नंबर 1 पर बरकरार।विश्व क्रिकेट में फिर दिखा मंध...
12/03/2026

ODI क्रिकेट की क्वीन! 👑🏏
Smriti Mandhana 790 अंकों के साथ ODI रैंकिंग में नंबर 1 पर बरकरार।
विश्व क्रिकेट में फिर दिखा मंधाना का जलवा।

THIS. IS. CRICKET 📽️🏏🔥  📷 : ICC - International Cricket Council
12/02/2026

THIS. IS. CRICKET 📽️🏏🔥


📷 : ICC - International Cricket Council

मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स का मैच बारिश में धुल सकता है। IPL 2025 में आज दिन का दूसरा मुकाबला चेन्नई सुपरकिंग्स...
23/03/2025

मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स का मैच बारिश में धुल सकता है। IPL 2025 में आज दिन का दूसरा मुकाबला चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच होगा। मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम, चेपॉक स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। इस मुकाबले को सीजन का 'एल-क्लासिको' भी कहा जाता है। इस सीजन इन दोनों के बीच दो मैच खेले जाएंगे। आज दिन के पहले मुकाबले में दोपहर 3:30 बजे से सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) का सामना हैदराबाद में राजस्थान रॉयल्स (RR) से होगा। एल क्लासिको' शब्द का इस्तेमाल फुटबॉल में एफसी बार्सिलोना और रियल मैड्रिड के बीच मुकाबले के लिए किया जाता है। दोनों दुनिया और स्पेन की सबसे बड़ी क्लब टीमें हैं, इसीलिए इनके बीच मैच को एल-क्लासिको कहते हैं। इसका मतलब होता है, क्लासिक मैच।

क्रिकेट में CSK और MI 2 सबसे बड़ी फ्रेंचाइजी टीमें हैं। दोनों के बीच ऐतिहासिक राइवलरी को दिखाने के लिए ही इस टर्म को यूज किया जाता है। जब IPL में मुंबई और चेन्नई आमने-सामने होती हैं तो मुकाबला भी काफी टक्कर का होता है। इसे फैंस ने ही एल-क्लासिको का नाम दिया। दोनों टीमें 5-5 टाइटल जीतकर लीग की सबसे सफल टीमें हैं। मुंबई ने फाइनल में 3 बार CSK को हराया। वहीं CSK ने 2010 में अपना पहला खिताब मुंबई को ही हराकर जीता था। चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच IPL में अब तक कुल 37 मुकाबले खेले गए, 20 में मुंबई और 17 में चेन्नई की टीम ने बाजी मारी। मुंबई का पलड़ा चेन्नई के खिलाफ भारी जरूर है, लेकिन पिछले तीनों मैच चेन्नई के नाम रहे। चेन्नई के होम ग्राउंड पर मुंबई हावी रही है। यहां दोनों टीमें 9 बार आमने-सामने हो चुकी हैं। 6 बार मुंबई और 3 बार चेन्नई को जीत मिली।

इंडिया के इंटरनेशनल प्लेयर होने से मुंबई इंडियंस का टॉप ऑर्डर बेहद मजबूत है। बोल्ट और चाहर पेस बॉलिंग को मजबूत बना रहे हैं। मिचेल सैंटनर और मुजीब उर-रहमान जैसे टॉप क्लास स्पिनर भी मौजूद हैं, जो चेपॉक की स्पिन पिच पर खतरनाक साबित हो सकते हैं। CSK ने पुराने प्लेयर्स खरीदकर अपनी कोर मजबूत की। डेवोन कॉन्वे, रचिन रविंद्र, रविचंद्रन अश्विन और सैम करन जैसे प्लेयर्स हैं। नूर अहमद, रवींद्र जडेजा और अश्विन स्पिन डिपार्टमेंट को बेहद मजबूत बना रहे हैं। टीम ने 9 ऑलराउंडर्स खरीदे। टीम का बैकअप भी स्ट्रॉन्ग है। इस मैच में मुंबई की कप्तानी हार्दिक पंड्या की जगह सूर्यकुमार यादव करेंगे। हार्दिक पर एक मैच का बैन लगा हुआ है। यह बैन पिछले सीजन MI के आखिरी मैच में स्लो ओवर रेट के कारण लगा था। इसे सीजन में मुंबई के पहले मैच में लागू किया गया। हालांकि, अगले मुकाबले से पंड्या फिर टीम की कमान संभाल लेंगे।

MI के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह चोट की वजह से लीग के शुरुआती मैच नहीं खेलेंगे। चेन्नई के MA चिदंबरम स्टेडियम की पिच स्पिनर्स के लिए मददगार साबित होती आई है। यहां बैटिंग करना थोड़ा मुश्किल है। यहां अब तक 85 IPL मैच खेले गए। 49 मैच पहले बैटिंग करने वाली और 36 मैच चेज करने वाली टीमों ने जीते। यहां का हाईएस्ट टीम स्कोर 246/5 है, जो होम टीम चेन्नई सुपरकिंग्स ने 2010 में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ बनाया था। आज चेन्नई और मुंबई मैच में बारिश खलल डाल सकती है। चेन्नई में आज 80% बारिश की आशंका है। वहीं, तापमान 27 से 33 डिग्री रहने की उम्मीद है। दो बड़े खिलाड़ियों की गैर मौजूदगी मुंबई इंडियंस को नुकसान पहुंचा सकती है। आपके हिसाब से आज 'एल क्लासिको' का हीरो कौन होगा? बाजी किसके हाथ लगेगी?

हां भाई क्या लगता है इस IPL में है कोई ऐसा जो विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ पाएगा. मुझे तो नहीं लगता है के कोई 973+ बना पा...
17/03/2025

हां भाई क्या लगता है इस IPL में है कोई ऐसा जो विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ पाएगा. मुझे तो नहीं लगता है के कोई 973+ बना पाएगा आप लोग को क्या लगता है तोड़ेगा कोई रिकॉर्ड और तोड़ेगा तो कोन नाम बताओ

17/03/2025

Aap sabhi ka ipl page pr welcome h

Address

Sikar

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when tata ipl posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share