21/08/2026
RC Airplane की कार्यप्रणाली पर सेमिनार आयोजित, छात्रों ने समझी उड़ान की विज्ञान एवं तकनीक
शिवहर। राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय, शिवहर में 20 अगस्त 2026 को विद्यार्थियों में विज्ञान, तकनीक एवं नवाचार के प्रति रुचि बढ़ाने के उद्देश्य से “How Does a RC Plane Work?” विषय पर एक विशेष सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन Science Club द्वारा Auditorium में शाम 5:00 बजे से 6:00 बजे तक किया गया।
सेमिनार के स्पीकर आकाश कुमार ने विद्यार्थियों को RC (Remote Control) Plane की कार्यप्रणाली, उसके प्रमुख घटकों तथा इसके पीछे कार्य करने वाले वैज्ञानिक एवं इंजीनियरिंग सिद्धांतों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने सरल एवं व्यावहारिक तरीके से समझाया कि रिमोट कंट्रोल के माध्यम से RC विमान को किस प्रकार नियंत्रित किया जाता है तथा उड़ान के दौरान विभिन्न नियंत्रण प्रणालियां किस प्रकार कार्य करती हैं।
कार्यक्रम में Aerodynamics एवं Flight Principles पर भी चर्चा की गई। विद्यार्थियों को RC विमान के डिजाइन, उड़ान को प्रभावित करने वाले कारकों तथा विमानन तकनीक से जुड़ी महत्वपूर्ण अवधारणाओं से अवगत कराया गया। सेमिनार के दौरान Live Demonstration एवं Q&A Session भी आयोजित किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने प्रश्नों के उत्तर प्राप्त किए।
कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों के लिए MCQ आधारित Quiz Competition का आयोजन किया गया। क्विज के माध्यम से सेमिनार में बताई गई अवधारणाओं एवं RC Plane से संबंधित विद्यार्थियों की समझ का आकलन किया गया। विद्यार्थियों ने क्विज में उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी तकनीकी एवं वैज्ञानिक समझ का प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर विद्यार्थियों ने सेमिनार को ज्ञानवर्धक एवं उपयोगी बताते हुए कहा कि ऐसे व्यावहारिक कार्यक्रमों से जटिल वैज्ञानिक एवं तकनीकी विषयों को समझने में आसानी होती है। कार्यक्रम ने विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, तकनीकी जिज्ञासा और नवाचार की भावना को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
Science Club द्वारा आयोजित यह सेमिनार विद्यार्थियों को विमानन तकनीक, RC मॉडलिंग और एयरोडायनामिक्स जैसे रोचक विषयों से जोड़ने की दिशा में एक सराहनीय पहल रहा।