30/05/2023
पंडित बिरजू महाराज के जयंती पर शास्त्रीय संगीत की सजी महफिल
रांची की सांस्कृतिक संस्था नृत्य घराना के तत्वाधान में 4 फरवरी को शास्त्रीय संगीत की महफिल सजी। पद्मविभूषण पंडित बिरजू महाराज के जयंती के अवसर पर बूटी स्थित एम.डी.एल.एम. हॉस्पिटल परिसर के परशुराम सभागार में आयोजित अनुगूंज कार्यक्रम में पंडित बिरजू महाराज के शिष्य बहुचर्चित कथक नर्तक श्री बक्शी विकास के नेतृत्व में स्वर लय ताल का समागम हुआ। मशहूर तबला वादक श्री लक्ष्मी नारायण ओझा स्वतंत्र तबला वादन, बिहार के युवा गायक श्री अजीत पाण्डेय व गायिका श्रेया पाण्डेय शास्त्रीय गायन वहीं बनारस की कुमारी रूपा, खुशी कुमारी गुप्ता व संजना कुमारी कथक नृत्य की प्रस्तुति करेंगे। इस अवसर पर प्रख्यात स्त्रीरोग विशेषज्ञ व एम.डी.एल.एम. हॉस्पिटल की चिकित्सा निदेशक डॉ.अर्चना पाठक , मशहूर ध्रुवपद गायक पंडित शैलेन्द्र पाठक , बहुचर्चित साहित्यकार डॉ. राकेश कुमार सिंह , मशहूर नृत्य गुरु श्री विपुल नायक जैसे शख्शियत को विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान के लिये सम्मानित किया जाएगा। संस्था की प्रशिक्षिका श्रेया लक्ष्मी ने बताया कि आयोजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी है। आधुनिक युग में शास्त्रीय कलाओं के प्रति नई पीढ़ी को जागरूक करने के उद्देश्य से यह आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर कथक गुरु बक्शी विकास जी नृत्य घराना में एक दिवसीय कार्यशाला में प्रशिक्षण भी देंगे। आयोजन से ले कर सभी तैयारियां डॉ अर्चना पाठक के निर्देशन में हुई।