13/04/2026
*माया कराते क्लब में जायंट्स ग्रुप ऑफ़ सुपर किंग्स सतना द्वारा 07 दिवसीय नि:शुल्क सेल्फ डिफेंस कैंप का भव्य शुभारंभ*
माया कराते क्लब, कृष्णा नगर में जायंट्स ग्रुप ऑफ़ सुपर किंग्स सतना द्वारा आयोजित 07 दिवसीय नि:शुल्क सेल्फ डिफेंस प्रशिक्षण शिविर का भव्य शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस पहल की सराहना की।
इस अवसर पर ग्रुप अध्यक्ष डॉ. हेमंत कुमार डेनियल, उपाध्यक्ष श्री आर.एन. त्रिपाठी, श्री प्रशांत श्रीवास्तव एवं प्रशासनिक संचालक श्रीमती रचना अवस्थी जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज के समय में बच्चों के लिए सेल्फ डिफेंस प्रशिक्षण अत्यंत आवश्यक है। इससे न केवल आत्मरक्षा की क्षमता बढ़ती है, बल्कि बच्चों में अनुशासन,आत्मविश्वास और सकारात्मक दिनचर्या का भी विकास होता है।
*माया कराते क्लब बना प्रशिक्षण का प्रमुख केंद्र*
माया कराते क्लब के डायरेक्टर शिहान गुड्डू कनौजिया ने इस पहल की सराहना करते हुए बताया कि शिविर के पहले दिन 22 बच्चों ने प्रशिक्षण लिया, जबकि आगामी दिनों में लगभग 80 से अधिक बच्चों के जुड़ने की संभावना है। क्लब द्वारा बच्चों को उच्च स्तर का प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है।
क्लब की सचिव सेन्साई चाहत केशरवानी ने जानकारी दी कि इस 07दिवसीय प्रशिक्षण में बच्चों को आत्मरक्षा, अनुशासन, गुरु-शिष्य परंपरा एवं माता-पिता के सम्मान के बारे में विस्तार से सिखाया जाएगा।
*समापन समारोह*
इस प्रशिक्षण शिविर का समापन 17 अप्रैल 2026, शाम 5:00 बजे किया जाएगा।
कार्यक्रम में श्रीमती गीता सिंह, श्री विनीत कंचनी, श्री संजय सिंह, श्रीमती विनीता शर्मा, श्रीमती सुषमा सिंह, श्रीमती निशा शुक्ला, श्री श्याम सुंदर द्विवेदी, श्री अरुण सिंह, श्री अनिल कुमार, श्री सुनील बाल्मीकि, श्री विजय वर्मा, श्री रोहित त्रिपाठी एवं श्रीमती रुक्मणी मिश्रा सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।