Aku

Aku धैर्य की एक सीमा होती है, अगर ज्यादा हो जाए तो कायरता कहलाती है

चेपॉक में पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स निर्धारित 20 ओवर में 103/9 बनाए। 29 गेंद पर 3 चौकों की मदद से 31 रन...
11/04/2025

चेपॉक में पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स निर्धारित 20 ओवर में 103/9 बनाए। 29 गेंद पर 3 चौकों की मदद से 31 रन के साथ शिवम दुबे टॉप स्कोरर रहे। सुनील नरेन ने 4 ओवर में 13 रन देकर 3 विकेट लिए। हर्षित राणा ने 4 ओवर में 16 और वरुण चक्रवर्ती ने 4 ओवर में 22 रन देकर 2-2 सफलता हासिल की। वैभव अरोड़ा और मोईन अली को 1-1 विकेट मिला। पावरप्ले की समाप्ति के बाद टीम का स्कोर 31/2 था। CSK की इस धमाकेदार बल्लेबाजी पर अपनी प्रतिक्रिया जरुर दें,आखिर हमें भी तो पता चले कि आप इस उम्दा बैटिंग परफॉर्मेंस पर क्या सोचते हैं?

सिर्फ एक सवाल, आउट या नॉट आउट।
11/04/2025

सिर्फ एक सवाल, आउट या नॉट आउट।

आज धोनी CSK की कमान संभालेंगे, टीम के लिए करो या मरो वाला मुकाबला खेलेंगे। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 में आज चेन्नई ...
11/04/2025

आज धोनी CSK की कमान संभालेंगे, टीम के लिए करो या मरो वाला मुकाबला खेलेंगे। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 में आज चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) का सामना कोलकाता नाइटराइडर्स से होगा। सीजन का 25वां मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। एमएस धोनी एक बार फिर चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की कप्तानी करते नजर आएंगे। टीम के कप्तान ऋतुराज गायकवाड इंजरी के कारण IPL के 18वें सीजन से बाहर हो गए। CSK के नाम अपने पांच मैचों में एक जीत और चार हार हैं, चारों हार पिछले चार मैचों में आईं। दूसरी ओर, KKR पॉइंट्स टेबल में थोड़ी बेहतर स्थिति में है। अपने पांच मैचों में दो जीत और तीन हार के साथ तीन बार की चैंपियन टेबल में छठे नंबर पर है। IPL में दोनों टीमों के बीच अब तक 31 मैच खेले गए। इनमें चेन्नई ने 20 और कोलकाता ने 11 मैच जीते। चेन्नई में दोनों के बीच 11 मैच खेले गए। CSK ने 8 और KKR ने 3 जीते। क्या धोनी CSK को आज का मुकाबला जीतकर प्लेऑफ की दौड़ में बनाए रखेंगे?

केएल राहुल की उम्र 32 साल है। उन्होंने 58 टेस्ट, 85 वनडे और 72 T-20 खेले हैं। साल 2013 में उनका IPL डेब्यू हुआ था। इस आद...
11/04/2025

केएल राहुल की उम्र 32 साल है। उन्होंने 58 टेस्ट, 85 वनडे और 72 T-20 खेले हैं। साल 2013 में उनका IPL डेब्यू हुआ था। इस आदमी को बल्लेबाजी करते हुए कभी एग्रेसिव नहीं देखा गया। मैच फिनिश करने के बाद भी शांतिपूर्वक मैदान के बाहर चले जाते हैं। RCB को चिन्नास्वामी स्टेडियम में हराने के बाद पता नहीं इनके भीतर क्या हुआ? केएल राहुल ने चिन्नास्वामी स्टेडियम में RCB को 6 विकेट से हराने के बाद कहा, मेरा ग्राउंड है ये। इससे पहले मैच फिनिश करने के बाद मैदान के बीचो-बीच बल्ले से घेरा बनाया। उस घेरे के बीच में जोर से बल्ला पटका। बार-बार अपना सीना भी ठोक रहे थे। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से कितनी दिक्कत है भाई? माना कि आपको ऑक्शन में ना चुनकर गलती हो गई। काश 2023 वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में इसका आधा एग्रेशन भी दिखा दिया होता, तो हम 12 साल बाद विश्व विजेता बन जाते। केएल राहुल की आलोचना नहीं कर रहा हूं, लेकिन उनका यह बर्ताव थोड़ा सा समझ से परे है। आपको क्या लगता है?

केएल राहुल RCB की मैनेजमेंट से बुरी तरह नाराज थे। उन्होंने कई बार इशारों में कहा था कि मैं वापस RCB के लिए खेलना चाहता ह...
11/04/2025

केएल राहुल RCB की मैनेजमेंट से बुरी तरह नाराज थे। उन्होंने कई बार इशारों में कहा था कि मैं वापस RCB के लिए खेलना चाहता हूं। बेंगलुरु मेरा घर है। परंतु ऑक्शन के दौरान RCB ने राहुल को नहीं खरीदा। मेगा ऑक्शन में विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल को दिल्ली कैपिटल्स की टीम 14 करोड़ की बोली लगाकर अपने साथ जोड़ा। राहुल ने कप्तानी लेने से साफ इनकार कर दिया। वह प्रॉपर बल्लेबाज के रूप में खेलना चाहते थे। 164 के टारगेट का पीछा करते हुए राहुल 53 गेंद पर 175.47 की स्ट्राइक रेट के साथ 7 चौकों और 6 छक्कों की मदद से 93 रन बनाकर नॉट आउट लौटे। मैच फिनिश करते ही राहुल ने मैदान पर बल्ले से एक घेरा बनाया। इसके बाद घेरे के बीचो-बीच बल्ला ठोक दिया। मानो राहुल कहना चाह रहे हों कि यह मेरा गढ़ है। प्रेजेंटेशन सेरिमनी में भी केएल राहुल ने कहा, यह मेरा मैदान है, यह मेरा घर है। मैं इसे किसी और से बेहतर जानता हूं। क्या आपको लगता है कि राहुल अपने व्यवहार से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की मैनेजमेंट को जवाब दे रहे थे?

DC के हाथों घर पर 13 गेंद बाकी रहते 6 विकेट से हारने के बाद कप्तान रजत पाटीदार ने कहा, मुझे लगता है कि जिस तरह से हमने व...
11/04/2025

DC के हाथों घर पर 13 गेंद बाकी रहते 6 विकेट से हारने के बाद कप्तान रजत पाटीदार ने कहा, मुझे लगता है कि जिस तरह से हमने विकेट को देखा, वह काफी अलग था। हमें लगा कि यह एक अच्छा बल्लेबाजी विकेट है, लेकिन हमने अच्छी बल्लेबाजी नहीं की। जवाब में कप्तान ने कहा कि मुझे ऐसा नहीं लगता। हर बल्लेबाज अच्छी मानसिक स्थिति में था, जरूरी इंटेंट दिखा रहा था। लेकिन 1 विकेट पर 80 से 4 विकेट पर 90 रन पर जाना स्वीकार्य नहीं था, हमारे पास एक अच्छा बल्लेबाजी क्रम है, लेकिन हमें स्थिति का आकलन करने की जरूरत है। यह सकारात्मक रहा है, जिस तरह से टिम डेविड ने तेजी दिखाई वह अद्भुत था, पावरप्ले में गेंदबाजी विशेष थी। हम घर के बाहर जीतने के अपने रिकॉर्ड के बारे में नहीं सोच रहे हैं, लेकिन हमें बस अच्छा क्रिकेट खेलने और इसे सिंपल रखने की जरूरत है। आपके हिसाब से मैच कहां पलटा?

सिर्फ एक सवाल, रियान पराग आउट थे या नॉट आउट?
10/04/2025

सिर्फ एक सवाल, रियान पराग आउट थे या नॉट आउट?

गुजरात के खिलाफ 218 के टारगेट का पीछा करते हुए कुलवंत खजुरिया की गेंद पर रियान पराग को आउट करार दिया गया, परंतु बल्लेबाज...
09/04/2025

गुजरात के खिलाफ 218 के टारगेट का पीछा करते हुए कुलवंत खजुरिया की गेंद पर रियान पराग को आउट करार दिया गया, परंतु बल्लेबाज निर्णय से नाखुश थे। कुलवंत की यह फुलर लेंथ गेंद बल्लेबाज के एक्रॉस एंगल बना रही थी। गेंद को डीप बैकवर्ड पॉइंट की दिशा में खेलने के प्रयास में बल्ले का महीन किनारा विकेटकीपर के हाथ चला गया। रियान पराग 14 गेंद पर एक चौके और तीन छक्कों की मदद से 26 रन बनाकर आउट करार दिए गए। मैदान छोड़ने से पहले रियान पराग ने अंपायर से इशारे में कहा कि गेंद उनके बल्ले से नहीं, बल्कि फ्रंट बूट से लग कर गई थी। अंपायर ने रियान की बात नहीं सुनी और उनको मैदान के बाहर भेज दिया। आपके हिसाब से रियान पराग आउट थे या नॉट आउट?

कप्तान रोहित शर्मा ने दुबई के क्राउन प्रिंस शेख हमदान बिन मोहम्मद अल मकतूम को टीम इंडिया की जर्सी भेंट की। जलवा तो है बॉ...
09/04/2025

कप्तान रोहित शर्मा ने दुबई के क्राउन प्रिंस शेख हमदान बिन मोहम्मद अल मकतूम को टीम इंडिया की जर्सी भेंट की। जलवा तो है बॉस। 🇮🇳

दिग्वेश राठी जी का सिग्नेचर करने की लत,एक दिन भाई का बैंक बैलेंस जीरो कर देगी।
09/04/2025

दिग्वेश राठी जी का सिग्नेचर करने की लत,
एक दिन भाई का बैंक बैलेंस जीरो कर देगी।

तस्वीर में नजर आ रहे आदत से मजबूर गेंदबाज का नाम दिग्वेश राठी है। मुंबई इंडियंस के खिलाफ विकेट चटकाने के बाद हाथ पर सिग्...
09/04/2025

तस्वीर में नजर आ रहे आदत से मजबूर गेंदबाज का नाम दिग्वेश राठी है। मुंबई इंडियंस के खिलाफ विकेट चटकाने के बाद हाथ पर सिग्नेचर करने के लिए 25% मैच फीस का जुर्माना लगा। सनराइजर्स के खिलाफ यही कारनामा दोहराने के लिए 50% मैच फीस का जुर्माना लगा। दिग्वेश ने एक इंटरव्यू में बताया कि सुनील नरेन उनके आइडल हैं। कोलकाता के खिलाफ दिग्वेश ने अपने आदर्श को ही आउट कर दिया। आमतौर पर क्रिकेटर ऐसे वक्त पर जश्न मनाने से परहेज करते हैं। परंतु दिग्वेश ने धरती पर सिग्नेचर करके सुनील नरेन को आउट करने का सेलिब्रेशन किया। एक चीज तो तय है, दिग्वेश राठी नहीं सुधरेंगे।

लॉकी फर्ग्यूसन के 19वें ओवर की अंतिम गेंद साफ तौर पर नो बॉल नजर आ रही थी, ग्राउंड अंपायर ने इस नो बॉल दिया भी। परंतु टेक...
09/04/2025

लॉकी फर्ग्यूसन के 19वें ओवर की अंतिम गेंद साफ तौर पर नो बॉल नजर आ रही थी, ग्राउंड अंपायर ने इस नो बॉल दिया भी। परंतु टेक्नोलॉजी से चेक करने के बाद इस निर्णय को पलट दिया गया। यानी यह गेंद नो बॉल नहीं दी गई। महेंद्र सिंह धोनी ने तेजी से बल्ला घुमाया और टॉप एज छक्के के लिए चला गया। अगर यह गेंद नो बॉल हो जाती, तो शायद मोमेंटम चेन्नई के पक्ष में आ सकता था। अंत में टीम केवल 18 रन से हारी। आपके हिसाब से यह गेंद नो बॉल थी या नहीं?

Address

Sasaram
821112

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Aku posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Category