LMP Focus

LMP Focus Empowering minds through awareness, education, and politics for positive change.

07/09/2026

पुलिस ने आश्वासन दिया कि आरोपी पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी

पुलिस अभिरक्षा से भागे दुष्कर्म के आरोपी से मुठभेड़, पैर में गोली लगने से घायलमेडिकल परीक्षण ले जाते समय पुलिसकर्मी को ध...
07/09/2026

पुलिस अभिरक्षा से भागे दुष्कर्म के आरोपी से मुठभेड़, पैर में गोली लगने से घायल

मेडिकल परीक्षण ले जाते समय पुलिसकर्मी को धक्का देकर फरार हुआ था आरोपी; पुलिस की जवाबी कार्रवाई में पकड़ाया, तमंचा-कारतूस बरामद

सिंगाही खीरी। सिंगाही क्षेत्र में चार साल की मासूम से दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार आरोपी और पुलिस के बीच रविवार देर रात मुठभेड़ हो गई। पुलिस अभिरक्षा से फरार हुए आरोपी ने चेकिंग के दौरान पुलिस टीम पर जानलेवा फायर कर दिया। जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने से आरोपी घायल हो गया, जिसे पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक अवैध तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं।

07/09/2026

रविवार को हुई घटना के बाद लोग का गुस्सा जायज था ।फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी हो चुकी है
सिंगाही खीरी ।

ट्रांसफार्मर से टकराकर धू-धू कर जली कार, तीन की मौत, तीन गंभीर मनपसंद चाय पीने सीतापुर हाईवे पर निकले थे छह दोस्त; अनियं...
07/09/2026

ट्रांसफार्मर से टकराकर धू-धू कर जली कार, तीन की मौत, तीन गंभीर

मनपसंद चाय पीने सीतापुर हाईवे पर निकले थे छह दोस्त; अनियंत्रित वर्ना कार में टक्कर के बाद लगी भीषण आग

लखीमपुर। थाना खीरी क्षेत्र के अंतर्गत ओयल पुलिस चौकी क्षेत्र में सीतापुर हाईवे पर देर रात एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। मनपसंद चाय पीने निकले दोस्तों की तेज रफ्तार वर्ना कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे हाई- वोल्टेज ट्रांसफार्मर से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार में तुरंत आग भड़क उठी और पूरी गाड़ी देखते ही देखते आग का गोला बन गई। इस हादसे में कार सवार दो लोग अंदर ही जिंदा जल गए, जबकि एक अन्य घायल ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। कार में सवार तीन अन्य लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं, जिनका इलाज जारी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कार में कुल छह लोग सवार थे, जो रात में सीतापुर हाईवे की तरफ चाय पीने जा रहे थे। ओयल चौकी क्षेत्र में पहुंचते ही तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सीधे ट्रांसफार्मर में जा घुसी। टक्कर के तुरंत बाद लगी आग ने पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया। अंदर फंसे लोगों को बाहर निकलने तक का मौका नहीं मिला और मौके पर भीषण चीख-पुकार मच गई।

घटना की सूचना मिलते ही ओयल चौकी प्रभारी डिंपल यादव पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचीं और स्थानीय लोगों की मदद से राहत कार्य शुरू कराया। पुलिस ने जलती कार से किसी तरह तीन लोगों को सुरक्षित बाहर निकालकर जिला अस्पताल मोतीपुर भिजवाया, लेकिन दो लोगों की कार के अंदर ही जिंदा जलने से दर्दनाक मौत हो चुकी थी। उधर अस्पताल में इलाज के दौरान एक और घायल ने दम तोड़ दिया, जिससे मृतकों की संख्या तीन हो गई।

भारी वर्षा व जलमग्न होने के कारण तथा एक से आठ तक जिले के समस्त प्राइमरी पाठशाला बच्चों के लिए बंद कर दिए गए
07/09/2026

भारी वर्षा व जलमग्न होने के कारण तथा एक से आठ तक जिले के समस्त प्राइमरी पाठशाला बच्चों के लिए बंद कर दिए गए

07/09/2026

लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से नदिया उफान पर है ।
बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है ।
बंशीनगर पलिया कलां ।

07/09/2026

Small fish 🐠

07/09/2026

Hunting fish
Temporary fish fish fish 🐟🐟🐟🐟🐟🐟🐟🐟🐟🐟🐟🐟🐟🐟🐟🐟🐟🐟🐟🐟🐟🐟🐟🐟

07/09/2026

लगातार हो रही बारिश से सड़कों पर जलभराव ,,,और बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है

पलिया कलां

जन्माष्टमी महोत्सव में बच्चों ने बिखेरी प्रतिभा, पुरस्कार पाकर खिले चेहरेपलिया कलां। श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के पा...
05/09/2026

जन्माष्टमी महोत्सव में बच्चों ने बिखेरी प्रतिभा, पुरस्कार पाकर खिले चेहरे
पलिया कलां। श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के पावन पर्व पर अखिल भारत हिन्दू महासभा के तत्वावधान में श्री दुर्गा माता मंदिर में सांस्कृतिक डांस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बच्चों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किए। बच्चों की प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए अखिल भारत हिन्दू महासभा की ओर से उन्हें पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। पुरस्कार प्राप्त कर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। आयोजकों ने कहा कि बच्चों को ऐसे सांस्कृतिक एवं धार्मिक आयोजनों से जोड़ना तथा उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहित करना समाज की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।
इस अवसर पर अखिल भारत हिन्दू महासभा के पलिया संयोजक गौरव गुप्ता एवं नगर उपाध्यक्ष गौरव मिश्रा, सोनू राणा, समाजसेवी शिवकुमार गुप्ता, हरमीत सिंह जुनेजा, सर्वेश मिश्रा, मनोज चड्ढा, सर्वेश गुप्ता, इंद्रजीत सूरी, मीडिया प्रभारी नवीन भसीन अविनाश गुप्ता सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के समापन पर सभी ने भगवान श्रीकृष्ण से समाज में सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।

Address

Ikram Nagar
Palia Kalan
262902

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when LMP Focus posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category