Ropar News

Ropar News news regarding district ropar

11/06/2026

Join Hands Strongly For Our Real Heroes In True Spirit To Get Them Justice.

21/05/2026
12/10/2025

आरएसएस ने तखतगढ़ में 100 वर्ष पूरे होने पर करवाया समागम।

400 से अधिक स्वयंसेवकों ने लिया भाग।

नूरपुरबेदी, 12 अक्तूबर, चंदन:- आज गांव तखतगढ़ में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा संघ के 100 वर्ष पूरे होने पर विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन करवाया गया। इस कार्यक्रम के दौरान मुख्य वक्ता के रूप में संजीव सुशील पंजाब सहकार्यवाहक एवं मुख्यमेहमान के तौर पर स्वामी अमोलकानंद जी उपस्थित रहे। इस दौरान 400 से अधिक स्वयंसेवकों ने सम्मेलन के दौरान अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। कार्यक्रम के दौरान प्रांत सहकार्यवाहक सुशील ने संघ के 100 साल पूर्ण होने पर संघ की समूह गतिविधियों से स्वयंसेवकों को अवगत करवाया। उन्होंने कहाकि संघ परिवार भारतीय संस्कृति, मूल्यों, आदर्शों, एवं संस्कारों की आधारशिला पर निर्भर करता है और पश्चिमी सभ्यता के कारण जो हमारे पारिवारिक मूल्यों का हनन हो रहा है उससे भारतीय संस्कृति को बचाने एवं देश को आगे बढ़ाने में संघ महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। संघ समाज को बढ़िया बनाने की लिए पांच परिवर्तन बिंदुओं पर काम करता है जिनमें परिवार प्रबोधन, सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी स्वबोध एवं नागरिक कर्तव्यों को प्रमुखता दी गई है। उन्होंने बताया कि महिला शक्ति को मजबूत आधार देने के लिए संघ महिला सशक्तिकरण के लिए भी प्रमुखता से कार्य करता है जिसके चलते संघ सहकार्यवाहक द्वारा हरविंदर कौर नैना को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम के मुख्यमेहमान स्वामी अमोलकानंद जी द्वारा आए हुए स्वयंसेवकों को अपने सुंदर विचारों से निहाल किया गया एवं जीवन में अनुशासन एवं संयम को अपनाने पर जोर देने को कहा गया। इस दौरान बड़ी संख्या में गांववासी एवं नूरपुरबेदीखंड के स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

09/10/2025

HAPPY BIRTHDAY MANI SHARMA

मीडिया कोप्स परिवार की ओर से पत्रकार सुधीर शर्मा की अर्धांगिनी एवं मीडिया कोप्स की एमडी मनी शर्मा को उनके शुभ जन्मदिन की बहुत बहुत बधाई।

Address

Nangal Dam
Nangal Dam
140126

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Ropar News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Category