SN Concept Academy

SN Concept Academy Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from SN Concept Academy, Ward No/02, Mathahi Near Railway Under Pass Gumti, Madhepura.

 #विद्यालय में मिलने वाले 7 प्रकार के शिक्षक और उनकी पहचान  #प्रेरित शिक्षक (Motivated Teacher)ये शिक्षक काम करने के लिए...
14/04/2026

#विद्यालय में मिलने वाले 7 प्रकार के शिक्षक और उनकी पहचान

#प्रेरित शिक्षक (Motivated Teacher)

ये शिक्षक काम करने के लिए तैयार रहते हैं।जरा इशारा करें बढ़कर काम करने लगते हैं।

#तटस्थ शिक्षक (Neutral Teacher)

ये न विरोध करते हैं न पहल करते हैं।बोले तो ठंडे रहते हैं निर्लिप्त।

#सिर्फ_पाठ पढ़ाने वाले शिक्षक

ये कहेंगे “हमारा काम अपनी घंटी लेना और केवल पढ़ाना है।”
ये अपने को श्रेष्ठ समझेंगे और गतिविधियों या गतिशील व्यवस्था से बिदके हुए रहेंगे।

#बहाने बनाने वाले शिक्षक

बहाने बहुत हो सकते हैं,
समय नहीं है
काम बहुत है
स्वास्थ्य समस्या है।
ये हरदम तैयार रखेंगे,काम न करने के बहाने ।

#निराश शिक्षक (Demotivated)

इनका उत्साह पहले कभी रहा होगा लेकिन अब कम हो गया है, मने सिस्टम में आकर सुस्त या मस्त हो गये हैं।
ये मान कर चलेंगे कि कुछ नहीं होने वाला है।

#प्रभावशाली शिक्षक

इनका विद्यालय में प्रभाव होता है या नहीं भी तो स्वतः महत्वपूर्ण हो उठते हैं। कारण आप समझ सकते हैं।
अक्सर प्रबंधन के सहायक या मार्गदर्शक बन जाएंगे।

#प्रतिरोधी शिक्षक

ये हरदम खार खाए बैठे रहेंगे, जैसे किसी ने जबरन सिस्टम में लाकर पटक दिया है।
काम हो रहा तो हूट करेंगे,करने वाले को या व्यवस्था को मगर उन्हें कह दें तो अंततः झंझट -बहस पर विराम लेंगे।

#प्रधानाध्यापक के लिए महत्वपूर्ण सिद्धांत

#सबको एक जैसा बदलने की कोशिश न करें
यह संभव नहीं है, इंडिविजुअल डिफरेंस होता है न !

्रतिशत शिक्षक ही विद्यालय बदलते हैं,ये सदा याद रखें । ज्यादा जोगी मठ उजाड़।

#बस आप सदैव प्रेरित और उत्साहित रहें ,अपनी भूमिका के लिए।

आखिरी सूत्र सबसे महत्वपूर्ण है।

'डीएम मैम, किताबों के दाम बहुत ज्यादा हैं, इन्हें कम करवा दीजिए, क्योंकि हर मां-बाप अमीर नहीं होते'। गंगेश्वरी विकास खंड...
13/04/2026

'डीएम मैम, किताबों के दाम बहुत ज्यादा हैं, इन्हें कम करवा दीजिए, क्योंकि हर मां-बाप अमीर नहीं होते'। गंगेश्वरी विकास खंड के देहरी गुर्जर गांव की नौ वर्षीय बच्ची माही इन दिनों अपने 36 सेकेंड के वीडियो के कारण इंटरनेट मीडिया पर छाई हुई है। उसके भूमिहीन मजदूर पिता सोहित कुमार महंगाई की वजह से बेटी को किताबें नहीं दिला पा रहे हैं। माही की हाथ जोड़कर की गई अपील से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि वह अपने दर्द को शब्दों में ढालकर पूरे समाज से सवाल पूछ रही है। खंड शिक्षा अनिल कुमार ने कहा कि छात्रा की प्रसारित वीडियो की जांच की जा रही है। स्कूल संचालक से भी बात की जाएगी। कस्बे के निजी स्कूल में पढ़ने वाली माही के पिता दिनभर की मेहनत से जो थोड़ी बहुत कमाई होती है, उसी से घर का खर्च और बच्चों की पढ़ाई चलती है। माही का बड़ा भाई पंछी भी पढ़ाई के लिए अपने मामा के पास गजरौला में रह रहा है। नया शिक्षा सत्र शुरू होते ही माही के लिए किताबें खरीदी गईं। जिनकी कीमत 3,100 रुपये बताई गई। खास बात यह है कि किताबें स्कूल से ही दी गई हैं। हालांकि, मजदूर पिता अभी इनका भुगतान नहीं कर सका है। सोहित का कहना है यह रकम परिवार के लिए किसी पहाड़ से कम नहीं थी। पिता के चेहरे की चिंता और घर की आर्थिक तंगी ने शायद माही को यह समझा दिया कि पढ़ाई अब सिर्फ मेहनत से नहीं, पैसे से भी जुड़ी हुई है। शायद इसी दर्द ने बच्ची को कैमरे के सामने लाकर खड़ा कर दिया। न कोई शिकायत, न कोई गुस्सा, उसने सिर्फ एक विनम्र अपील की जो सीधे दिल तक पहुंचती है। लोगों का कहना है यह मासूम गुहार उन तमाम गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों की सच्चाई बन गई है, जो अपने बच्चों को पढ़ाने के लिए हर दिन संघर्ष कर रहे हैं।

17/03/2026

Navodaya , Sainik ,RMS and Simultalla me Addmission ke liye New Batch Start hai...
11/03/2026

Navodaya , Sainik ,RMS and Simultalla me Addmission ke liye New Batch Start hai...

23/10/2025
23/10/2025

Address

Ward No/02, Mathahi Near Railway Under Pass Gumti
Madhepura
852121

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when SN Concept Academy posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share