Hind Times

Hind Times "Breaking News | Local News | Politics | Education | Sports | Public Issues"

03/09/2026

कतरामऊ रोड बनी जनसमस्या, जिम्मेदार कब जागेंगे?

सोनू सूद ने नेपाल में बाढ़ से प्रभावित लोगों के लिए मदद का हाथ बढ़ाया, एक्स पर कुछ तस्वीरों को पोस्ट कर उन्होंने कैप्शन ...
02/09/2026

सोनू सूद ने नेपाल में बाढ़ से प्रभावित लोगों के लिए मदद का हाथ बढ़ाया, एक्स पर कुछ तस्वीरों को पोस्ट कर उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'उन्होंने अपने घर, अपने परिवार और अपना बचपन खो दिया... लेकिन हम सब मिलकर उन्हें एक नई शुरुआत करने में मदद करेंगे. नेपाल, तुम अकेले नहीं हो'

कानपुर: भारी बारिश के बाद हर्ष नगर में ‘डॉट नाला’ ढहने से सड़क धंस गई. सड़क धंसने का दायरा बढ़कर करीब 30 फीट चौड़ा हो गय...
01/09/2026

कानपुर: भारी बारिश के बाद हर्ष नगर में ‘डॉट नाला’ ढहने से सड़क धंस गई. सड़क धंसने का दायरा बढ़कर करीब 30 फीट चौड़ा हो गया, जिसके चलते एक मकान भी ढहा दिया गया.

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने पटना में उर्स के मौके पर हाई कोर्ट मजार पर पहुंचकर चादर चढ़ाई और दुआ की. उर्स ...
31/08/2026

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने पटना में उर्स के मौके पर हाई कोर्ट मजार पर पहुंचकर चादर चढ़ाई और दुआ की. उर्स सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की पुण्यतिथि की याद में मनाया जाता है.

उज्बेकिस्तान के दौरे पर गए पीएम मोदी को रविवार को राष्ट्रपति शावकत मिर्जियोयेव ने अपने देश के सर्वोच्च राज्य सम्मान ‘ओली...
31/08/2026

उज्बेकिस्तान के दौरे पर गए पीएम मोदी को रविवार को राष्ट्रपति शावकत मिर्जियोयेव ने अपने देश के सर्वोच्च राज्य सम्मान ‘ओली दाराजली दोस्लिक’ से सम्मानित किया. यह उनका 36वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान है

फ़िलिस्तीन के राजदूत से मिले सांसद इमरान प्रतापगढ़ी, हुई संजीदा बातचीतनई दिल्ली। भारत में फ़िलिस्तीन के राजदूत Abdullah ...
30/08/2026

फ़िलिस्तीन के राजदूत से मिले सांसद इमरान प्रतापगढ़ी, हुई संजीदा बातचीत

नई दिल्ली। भारत में फ़िलिस्तीन के राजदूत Abdullah M. Abu Shawesh ने शायर और सांसद इमरान प्रतापगढ़ी से मुलाक़ात की। इस दौरान दोनों के बीच विभिन्न सामाजिक और समसामयिक मुद्दों को लेकर संजीदा एवं सौहार्दपूर्ण बातचीत हुई।

मुलाक़ात के दौरान फ़िलिस्तीनी राजदूत ने इमरान प्रतापगढ़ी की शायरी और उनकी राजनीतिक भूमिका की सराहना की। उन्होंने इमरान को एक शायर, पार्लियामेंटेरियन और हिंदुस्तान की नौजवान नस्ल से गहरा जुड़ाव रखने वाली आवाज़ बताया।

राजदूत के मुताबिक़, इमरान प्रतापगढ़ी का नज़रिया केवल सियासत तक सीमित नहीं है, बल्कि वह समाज और नई पीढ़ी से भी गहराई से जुड़ा हुआ है। उन्होंने विभिन्न विचारों और जनप्रतिनिधियों के साथ रचनात्मक संवाद को लोकतांत्रिक जीवन का अहम हिस्सा बताया।
यह मुलाक़ात आपसी सम्मान, विचारों के आदान-प्रदान और भारत-फ़िलिस्तीन के बीच मानवीय रिश्तों की भावना को दर्शाने वाली रही।

Imran Pratapgarhi

लखनऊ में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मिले समाजसेवी अब्दुल हन्नान, शहर के विकास और कमजोर वर्गों के मुद्दों पर हुई चर्चालख...
29/08/2026

लखनऊ में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मिले समाजसेवी अब्दुल हन्नान, शहर के विकास और कमजोर वर्गों के मुद्दों पर हुई चर्चा

लखनऊ। शहर के विकास, सामाजिक सौहार्द और कमजोर एवं आर्थिक रूप से पिछड़े वर्गों के उत्थान को लेकर समाजसेवी एवं मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के लखनऊ नगर संयोजक हन्नान ने देश के रक्षा मंत्री एवं लखनऊ सांसद राजनाथ सिंह तथा महापौर सुषमा खर्कवाल से शिष्टाचार मुलाकात की।

मुलाकात के दौरान लखनऊ से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण सामाजिक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। हन्नान ने विशेष रूप से समाज के कमजोर और आर्थिक रूप से पिछड़े तबकों की समस्याओं को जनप्रतिनिधियों के सामने प्रमुखता से रखा। इसके साथ ही आपसी भाईचारा, सामाजिक एकता और जनहित से जुड़े विषयों के समाधान पर भी बातचीत हुई।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और महापौर सुषमा खर्कवाल ने सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को गंभीरता से सुना और सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ उनके समाधान का भरोसा दिलाया।

मुलाकात के बाद हन्नान ने कहा कि समाज के विभिन्न वर्गों की समस्याओं को दूर करने, शांति एवं भाईचारा बनाए रखने और लखनऊ के विकास को गति देने के लिए जनप्रतिनिधियों के साथ निरंतर संवाद बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि संवाद के माध्यम से ही समस्याओं का सही और सटीक समाधान निकाला जा सकता है।

मुलाकात को लखनऊ के विकास और सामाजिक हितों से जुड़े मुद्दों को लेकर एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है।

सार्वजनिक सूचनामैं, आफाक़ अहमद पुत्र अमीन उद्दीन, निवासी ग्राम रजौली, पोस्ट रजौली, तहसील बीकेटी, जनपद लखनऊ, उत्तर प्रदेश...
29/08/2026

सार्वजनिक सूचना

मैं, आफाक़ अहमद पुत्र अमीन उद्दीन, निवासी ग्राम रजौली, पोस्ट रजौली, तहसील बीकेटी, जनपद लखनऊ, उत्तर प्रदेश, पूर्ण होशोहवास एवं अपनी स्वतंत्र इच्छा से सार्वजनिक रूप से यह घोषणा करता हूँ कि मेरा दूसरा पुत्र मोहम्मद जीशान उर्फ गुफरान अपने अनुचित एवं असामाजिक आचरण के कारण मेरे तथा मेरे परिवार के लिए लगातार परेशानी एवं मानसिक कष्ट का कारण बना हुआ है।

उसे अपने व्यवहार में सुधार के लिए समझाने-बुझाने तथा पर्याप्त अवसर देने के बावजूद परिस्थितियों में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ। अतः काफी विचार-विमर्श के उपरांत मैंने यह निर्णय लिया है कि दिनांक 23 अगस्त 2026 से अपने जीवनकाल तक मोहम्मद जीशान उर्फ गुफरान से अपने व्यक्तिगत एवं पारिवारिक संबंध समाप्त करते हुए उसे अपने पारिवारिक संरक्षण एवं सहयोग से अलग करता हूँ।

अतः सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि उक्त तिथि के बाद मोहम्मद जीशान उर्फ गुफरान द्वारा किए जाने वाले किसी भी प्रकार के व्यक्तिगत, सामाजिक, आर्थिक, व्यावसायिक अथवा अन्य कार्य, लेन-देन, कर्ज, देनदारी, विवाद या गतिविधि से मेरा अथवा मेरे परिवार के किसी सदस्य का कोई संबंध नहीं माना जाए, जब तक कि हमारी स्पष्ट एवं स्वतंत्र सहमति अथवा भागीदारी सिद्ध न हो।

मोहम्मद जीशान उर्फ गुफरान को मेरी अनुमति के बिना मेरे नाम, पते, प्रतिष्ठा, पारिवारिक पहचान अथवा मेरी संपत्ति का उपयोग कर किसी व्यक्ति, संस्था या अन्य पक्ष के साथ कोई व्यवहार करने का अधिकार नहीं होगा। यदि वह मेरे नाम, पते अथवा पारिवारिक पहचान का उपयोग करके कोई दायित्व उत्पन्न करता है, तो उसके लिए मैं स्वयं को जिम्मेदार नहीं मानूंगा तथा आवश्यकतानुसार संबंधित सक्षम प्राधिकारी के समक्ष सूचना अथवा शिकायत करने के लिए स्वतंत्र रहूंगा।

यह सार्वजनिक घोषणा केवल मेरे जीवनकाल के दौरान मेरे एवं मेरे परिवार के हितों की सुरक्षा तथा उक्त व्यक्ति की व्यक्तिगत गतिविधियों से स्वयं को अलग रखने के उद्देश्य से की जा रही है। यह घोषणा किसी अन्य व्यक्ति के वैधानिक अधिकारों को प्रभावित करने के उद्देश्य से नहीं है। मेरी संपत्ति एवं उत्तराधिकार से संबंधित अधिकारों पर लागू कानून प्रभावी रहेंगे।

मैं यह घोषणा बिना किसी दबाव, भय, प्रलोभन अथवा अनुचित प्रभाव के, अपनी स्वतंत्र इच्छा एवं पूर्ण मानसिक स्थिति में कर रहा हूँ।

---

घोषणाकर्ता

आफाक़ अहमद
पुत्र – अमीन उद्दीन
निवासी – ग्राम रजौली, पोस्ट रजौली, तहसील बीकेटी, जनपद लखनऊ, उत्तर प्रदेश

दिनांक: 23 अगस्त 2026

आफाक़ अहमद

गवाह-1

मोहम्मद रेहान
पुत्र – मोहम्मद इक़बाल
निवासी – ग्राम रजौली, पोस्ट रजौली, तहसील बीकेटी, जनपद लखनऊ, उत्तर प्रदेश

हस्ताक्षर:

गवाह-2

रिजवान अहमद
पुत्र – मोहम्मद आफ़ाक
निवासी – ग्राम रजौली, पोस्ट रजौली, तहसील बीकेटी, जनपद लखनऊ, उत्तर प्रदेश

लखनऊ सिटी स्टेशन पर AIMIM का सदस्यता अभियान, बड़ी संख्या में लोगों ने ली पार्टी की सदस्यतालखनऊ। आज लखनऊ सिटी स्टेशन पर A...
29/08/2026

लखनऊ सिटी स्टेशन पर AIMIM का सदस्यता अभियान, बड़ी संख्या में लोगों ने ली पार्टी की सदस्यता

लखनऊ। आज लखनऊ सिटी स्टेशन पर AIMIM लखनऊ द्वारा सदस्यता अभियान आयोजित किया गया। अभियान के दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने पार्टी की नीतियों और विचारधारा से प्रभावित होकर AIMIM की सदस्यता ग्रहण की।

सदस्यता अभियान के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। पार्टी पदाधिकारियों ने नए सदस्यों का स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत करने और आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का आह्वान किया।

रक्षाबंधन पर लखनऊ में स्नेहबंधन कार्यक्रम का आयोजन, बच्चियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बांधी राखी.
29/08/2026

रक्षाबंधन पर लखनऊ में स्नेहबंधन कार्यक्रम का आयोजन, बच्चियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बांधी राखी.

Address

Lucknow

Telephone

9452413296

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Hind Times posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Hind Times:

Shortcuts

Share