25/06/2026
आदरणीय चौधरी जयंत सिंह जी का मैं तहे दिल से हार्दिक आभार व्यक्त करती हूँ। 🙏🌹
राष्ट्रीय लोक दल (RLD) में मुझे राष्ट्रीय अध्यक्ष, खेल प्रकोष्ठ जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देकर जो सम्मान और विश्वास मुझ पर व्यक्त किया गया है, उसके लिए मैं चौधरी जयंत सिंह जी की हृदय से कृतज्ञ हूँ।
जिस प्रकार मुझे अपने खेल जीवन में भारत का नाम देश-विदेश में गौरवान्वित करने का अवसर मिला, उसी समर्पण, निष्ठा और मेहनत के साथ मैं राष्ट्रीय लोक दल की विचारधारा और संगठन को देश के कोने-कोने तक मजबूत बनाने का कार्य करूँगी।
मेरा संकल्प है कि हर गाँव, हर कस्बे और हर खिलाड़ी तक खेल की सुविधाएँ और अवसर पहुँचें। ग्रामीण क्षेत्रों में छिपी खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने तथा खिलाड़ियों के हितों के लिए मैं हर संभव प्रयास और संघर्ष करूँगी, ताकि हमारे युवा खिलाड़ी अपने सपनों को साकार कर सकें और देश का नाम रोशन कर सकें।
मैं अपने गाँव बिजवाड़ा, जिला बागपत तथा अपने क्षेत्र के सभी सम्मानित लोगों का भी हृदय से धन्यवाद करती हूँ, जिनके प्रेम, विश्वास और आशीर्वाद ने मुझे इस मुकाम तक पहुँचाया है।
एक बार पुनः आदरणीय चौधरी जयंत सिंह जी का इस सम्मान, विश्वास और जिम्मेदारी के लिए मैं हार्दिक आभार व्यक्त करती हूँ। मैं विश्वास दिलाती हूँ कि पार्टी और खिलाड़ियों के हित में पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ कार्य करूँगी।
जय हिन्द।
जय जवान, जय किसान, जय खेल। 🇮🇳🌾🏅
— कविता देवी
भारत की प्रथम महिला WWE सुपरस्टार
राष्ट्रीय अध्यक्ष, खेल प्रकोष्ठ (RLD) 🙏🌹