03/10/2025
जिला स्तरीय U 19 वॉलीबॉल सेमीफाइनल मुकाबले में रामपुर जोन की टीम भले ही हार गई, परंतु अपने प्रदर्शन से इस टीम ने सबके दिल जीत लिए।हार जीत खेल का हिस्सा है पर इस टीम की जितनी तारीफ की जाए उतनी कम है।इन खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन का श्रेय इनके कोच श्री चेतन शर्मा व इन सभी के माता पिता को जाता है।इन सभी ने अपनी कड़ी मेहनत से सबको प्रभावित किया। पिछले 2-3 सालों से जिस तरह से रामपुर क्षेत्र में वॉलीबाल का स्तर बढ़ा है,ये प्रदर्शन उसका नतीजा है। रामपुर क्षेत्र के सभी युवक मंडल व संस्थाएं बधाई के पात्र है,जो समय समय पर वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन करते है। इन सभी का प्रयास धीरे धीरे सफल हो रहा है। SPDUC Jeori व C.B Jhakri टीम संबंध रखने वाले खिलाड़ी Manan Aksh*t Ankush,Anshul जोकि रामपुर जोन की बेस्ट 6 का हिस्सा थे ।ये सभी खिलाड़ी हर लोकल टूर्नामेंट में हिस्सा लेते है,और वहां भी इसी तरह का शानदार प्रदर्शन करते है।सभी खिलाड़ियों को आने वाले भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं।आप इसी तरह से मेहनत करते रहे ,व अपने माता पिता, स्कूलों तथा अपने क्षेत्र का नाम रोशन करते रहे।
धन्यवाद ❤️