30/12/2023
नेपाल यूथ स्पोर्ट्स डेवलोपमेन्ट फोरम द्वारा आयोजित 1st International Indo-nepal Sports- Culture Meet Festival & Excellence Award - 2023 सम्पन हुई जिसमे इन्दौर स्पोर्ट्स अकेडमी के खिलाड़ियों ने भारत का प्रतिनिधित्व किया,नेपाल के अंतराष्ट्रीय रंगशाला स्टेडियम मे भारत की प्रतिभाओ ने अपने हुनर को दिखाया जिसमे फुटबॉल मे कप्तान राजवीर अवस्थी, गोलकीपर हर्षवर्धन चौहान, पार्थ मवाने, प्रियांश योगी के शानदार प्रदर्शन से भारत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, वॉलीबॉल बालिका वर्ग मे कप्तान कशिश, पूजा, मनस्वी, मलिका और मनीषा के शानदार प्रदर्शन से प्रथम स्थान प्राप्त किया अन्य मुकाबले मे पॉवर लिफ्टिंग मे ईशान कल्याणे और लखन तम्बोली ने अपनी अपनी वैट केटेगरी मे गोल्ड मेडल हासिल किया, क्रिकेट स्पर्धा मे संघर्षपूर्ण मुकाबले मे कुलदीप रावत, कृष्णा खत्री, अनंत जैन, वेदांत कश्यप का अच्छा प्रदर्शन रहा लेकिन सीरीज पर कब्जा नहीं जमा पाए, कल्चर प्रोग्राम मे फैशन शो मे किड्स इंडिया गर्ल मे आरना जोशी ने किड्स इंडिया का क्राउन हासिल किया, डांस कम्पटीशन मे सिंगल डांस मे नेपाल के रोनित थापा और ड्यूट डान्स मे भारत के नीत, नित्या चिंतामण ने प्रथम स्थान प्राप्त किया,क्लोज़िंग और अवार्ड सेरेमनी मे मुख्य अतिथि शारजहा (दुबई ) से पधारे उमेश गुप्ता जी और नेपाल खेल अधिकारी प्रदीप राउत जी के मुख्य आतिथ्य मे संपन्न हुई , जिसमे डॉ. मिनाक्षी जोशी जी को एजुकेशन फिल्ड, कला साहित्य, संगीत के क्षेत्र मे विशेष कार्य करने पर एक्सीलेंस एजुकेशनिस्ट के अवार्ड से सम्मानित किया इस अवसर पर इन्दौर स्पोर्ट्स अकेडमी के (डायरेक्टर ) नितिन चिंतामण, (एडमिनिस्ट्रेटर) श्री मति गोल्डी चिंतामण, (मैनेजिंग डायरेक्टर ) विपिन चिंतामण, (जॉइंट सेक्रेटरी )गोविन्द शर्मा शुभम धौलपुरे, राहुल चौहान उपस्थित थे
सभी खिलाड़ियों को संस्था समृद्ध के संरक्षक एवं इन्दौर स्पोर्ट्स अकेडमी के अध्यक्ष लोकेश अवस्थी, मुकेश चिंतामण, मनोज कल्याणे, देवेश खोड़े और (टीम ISA गुडविल इंडिया) की दीप्ती लोट,समता जैन, योगिता जोशी, उषा मकवाना ने बधाई दी