Aangan vidya peeth

Aangan vidya peeth Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Aangan vidya peeth, Sport & recreation, Guna.

ब्रजधाम श्रीनाथ गौशाला बजरंगगढ़ गुना (म.प्र.)
नर्सरी से कक्षा आठ तक (माध्यम हिंदी एवं इंग्लिश)
आलेख :- निःशुल्क प्राथमिक शिक्षा
संचालन :- श्रीनाथ शिक्षा एवं समाज कल्याण प्रचार प्रसार समिति
📞: +918878737633 , +918982731392
✉️: [email protected]

09/04/2026
अत्यंत दुख के साथ सूचित करना पड़ रहा है की समाज सेवी इंजीनियर श्री ओ. एन. शर्माजी कीपूज्य माताजी श्रीमती रामो बाई जी का ...
03/04/2026

अत्यंत दुख के साथ सूचित करना पड़ रहा है की समाज सेवी इंजीनियर श्री ओ. एन. शर्माजी की
पूज्य माताजी श्रीमती रामो बाई जी का आकस्मिक निधन आज दिनांक 03.04.2026 को हो गया है

उनकी अंत्येष्टि क्रिया कल दिनांक 4 अप्रेल को प्रातः 10 बजे भदभदा विश्राम घाट भोपाल (मध्यप्रदेश) में संपन्न होगी।
ॐ शांति 🙏

"इंजी.ओ.एन.शर्मा"

श्रीनाथ गौशाला ब्रजधाम बजरंगगढ़ गुना में संचालित आँगन विद्यापीठ विद्यालय का नवीन शैक्षणिक सत्र 2026–27 प्रारंभ हुआ।आज दि...
01/04/2026

श्रीनाथ गौशाला ब्रजधाम बजरंगगढ़ गुना में संचालित आँगन विद्यापीठ विद्यालय का नवीन शैक्षणिक सत्र 2026–27 प्रारंभ हुआ।
आज दिनांक 01/04/2026 से नया सत्र प्रारंभ होने पर भैया – बहिनों का सर्वप्रथम शिक्षकों द्वारा चंदन से तिलक लगाकर स्वागत किया गया,इसके पश्चात गौमाता के पूजन के साथ ही हवन यज्ञ कर नए शैक्षिणक सत्र का शुभारंभ किया एवं सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं ।।

आज दिनांक  30/03/2026 को आँगन विद्यापीठ श्रीनाथ गौशाला बृजधाम बजरंगगढ़ में विद्यालय का वार्षिक परीक्षा परिणाम कक्षा LKG ...
30/03/2026

आज दिनांक 30/03/2026 को आँगन विद्यापीठ श्रीनाथ गौशाला बृजधाम बजरंगगढ़ में विद्यालय का वार्षिक परीक्षा परिणाम कक्षा LKG से कक्षा 7th तक घोषित किया गया, जिसमें विद्यालय के सभी 126 विद्यार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए और सभी 126 छात्र उत्तीर्ण हुए। विद्यालय का उत्तीर्ण प्रतिशत 100% रहा । अतिथि के रूप में अभिभावक श्री सूर सिंह भील एवं श्री रमेश कुमार भील जी साथ अभिभावक एवं विद्यालय के छात्रगण उपस्थित रहे।

दिनांक 25/03/26 बुधवार म.प्र. बोर्ड द्वारा कक्षा 5वी एवं कक्षा 8वी का वार्षिक परीक्षा परिणाम जारी किया गया, जिसमें “श्री...
26/03/2026

दिनांक 25/03/26 बुधवार
म.प्र. बोर्ड द्वारा कक्षा 5वी एवं कक्षा 8वी का वार्षिक परीक्षा परिणाम जारी किया गया, जिसमें
“श्रीनाथ गौशाला ब्रजधाम बजरंगगढ़ परिसर स्थित आँगन विद्यापीठ”
के सभी 27 विद्यार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए और सभी 27 विद्यार्थियों ने आशानुरूप सफलता प्राप्त की जिससे विद्यालय बोर्ड परीक्षा का उत्तीर्ण प्रतिशत 100% रहा ।
विशेष उल्लेखनीय है कि कक्षा 8वीं के सभी छात्र-छात्राओं ने 75% से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है।
सभी विद्यार्थियों को बहुत बहुत शुभकामनाओं के साथ उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूँ,
साथ ही मीडिया बंधुओं के सहयोग के लिए बहुत धन्यवाद एवं आभार 🙏🏻
( दैनिक भास्कर गुना संस्करण, स्वदेश ग्वालियर एवँ गुना संस्करण में प्रकाशित )
- इंजीनियर ओएन. शर्मा जी , चेयरमेन श्रीधर फाउंडेशन

आज 25/03/26 को विद्यालय का कक्षा 5th एवं कक्षा 8th बोर्ड का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया, जिसमें विद्यालय के सभी 27 विद...
25/03/2026

आज 25/03/26 को विद्यालय का कक्षा 5th एवं कक्षा 8th बोर्ड का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया,
जिसमें विद्यालय के सभी 27 विद्यार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए और सभी 27 विद्यार्थियों ने आशानुरूप सफलता प्राप्त की जिससे विद्यालय बोर्ड परीक्षा का उत्तीर्ण प्रतिशत 100% रहा, इसके साथ ही
आँगन विद्यापीठ के 3 विद्यार्थियों
दिव्यांश ग्वाल 84%,कपिल सहरिया 83.3% ओमश्री केवट 82.3% अंक अर्जित कर कक्षा 8th बोर्ड एवं ब्रजराज भील 80.25%,लक्ष्मी भील 79.75%, मीनाक्षी नायक 78.75% 5th बोर्ड की परीक्षा में भी आशातीत सफलता प्राप्त करते हुए। विद्यालय समिति के अध्यक्ष श्री ओ. एन. शर्मा जी ने
सभी विद्यार्थियों को बहुत बहुत शुभकामना के साथ उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की ।

19/03/2026

आज दिनांक 19/03/2026 को आँगन विद्यापीठ , श्रीनाथ गौशाला ,बृजधाम परिसर , बजरंगगढ़ में हिंदू नववर्ष विक्रम नवसंवत्सर 2083 बड़े ही हर्ष के साथ मनाया गया। इस अवसर पर अतिथि के रूप में श्री श्याम सुंदर शर्मा जी एवं श्री विनोद शर्मा जी उपस्थित रहे। श्याम सुन्दर शर्मा जीअपने उद्बोधन में नव संवत्सर के अवसर पर सभी बच्चों एवं शिक्षकों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने बताया कि विद्यार्थी जीवन में अनुशासन का बड़ा महत्व है , जो छात्र अपने गुरुजनों की आज्ञा का पालन करते हैं वह जीवन में कभी असफल नहीं हो सकते।कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना के साथ हुई। साथ ही हवन , गौमाता की आरती व प्रसाद वितरण कर कार्यक्रम संपन्न हुआ।

27/02/2026

On the occasion of his birthday, we extend our warm wishes to Shri O. N. Sharma Ji, Chairman, Lion Group.
His foresight, integrity, and commitment have laid a strong foundation for growth and excellence across the organisation.

Wishing him continued success, and many more years of inspiring guidance.

🎂

Address

Guna
473001

Opening Hours

Monday 8:30am - 12:30pm
Tuesday 8:30am - 12:30pm
Wednesday 8:30am - 12:30pm
Thursday 8:30am - 12:30pm
Friday 8:30am - 12:30pm
Saturday 8:30am - 12:30pm

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Aangan vidya peeth posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share