Giridih District Yogasana Sport Association

Giridih District Yogasana Sport Association An association of Yoga Instructors, working together to create awareness and employment on Yoga.

Date : 17-04-2022योगासन स्पोर्टस एसोसिएशन गिरिडीह के गठन को लेकर एक बैठक शहर के बक्सीडीह रोड स्थित पार्श्वनाथ आईटीआई के ...
29/09/2022

Date : 17-04-2022

योगासन स्पोर्टस एसोसिएशन गिरिडीह के गठन को लेकर एक बैठक शहर के बक्सीडीह रोड स्थित पार्श्वनाथ आईटीआई के प्रांगण में हुई। बैठक में एसोसिएशन के गिरिडीह जिला कमिटी का गठन किया गया। जिसमें प्रवेक्षक के रूप में झारखंड योगासन स्पोर्टस एसोसिएशन के महासचिव बिपिन्न पांडेय व धनबाद योगासन स्पोर्टस एसोसिएशन के उपाध्यक्ष कुणाल कुमार उपस्थित हुए। बैठक की शुरूआत अतिथियों को पुष्प गुच्छ देकर किया गया।

मौके पर झारखंड योगासन स्पोर्टस एसोसिएशन के महासचिव बिपिन्न पांडेय ने योगासन स्पोर्टस एसोसिएशन के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि सरकार के द्वारा योगासन को भी खेल में शामिल किया गया है। अब योगासन से जुड़कर युवा भविष्य में कुछ बेहतर कर सकते है। बताया कि योगासन स्पार्टस एसोसिएशन को केन्द्र सरकार द्वारा मिनिस्टरी ऑफ यूथ अफेयर एंड स्पोर्टस से मान्यता दी गई है।

बैठक में सर्वसहमति से डॉ. गुणवंत सिंह मोंगिया को मुख्य संरक्षक व संजीव कुमार, संतोष खत्री, नवीनकांत सिंह को संरक्षक बनाया गया। वहीं संतोष शर्मा को अध्यक्ष, पुष्पा शक्ति, रंधीर गुप्ता, समता देवी, सोनी साहा व विपिन्न कुमार सिंह को उपाध्यक्ष, अनीता ओझा को सचिव, दयानंद जायसवाल, चन्द्रगुप्त प्रसाद शर्मा, मानसी कुमारी, रिंकेश कुमार व शिव शर्मा को सहसचिव का दायित्व दिया गया। जबकि अमित स्वर्णकार को कोषाध्यक्ष बनाया गया।

बैठक में कार्यकारिणी का गठन करते हुए गौतम विश्वकर्मा, प्रसुण सिंह, पूनम कुमारी, उत्कर्ष कुमार, मनमीत कुमार गुप्ता, प्रमेन्द्र कुमार, उमेश कुमार वर्मा, रूबी प्रकाश, आकाश स्वर्णकार, शशीकांत विश्वकार्मा, प्रतिक कुमार, सुभाष तिवारी, रोहित राय, तान्या कुमारी, नकुल साहू और इमरान खान को शामिल किया गया।

Address

Giridih
815301

Telephone

+918521579274

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Giridih District Yogasana Sport Association posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Giridih District Yogasana Sport Association:

Share