Arm wrestling association Ghaziabad

Arm wrestling association Ghaziabad Sports

प्रेस विज्ञप्तिगाजियाबाद के खिलाड़ियों ने यूपी स्टेट आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप में जीते पदक, राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए ...
15/06/2026

प्रेस विज्ञप्ति

गाजियाबाद के खिलाड़ियों ने यूपी स्टेट आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप में जीते पदक, राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

गाजियाबाद।

उत्तर प्रदेश आर्म रेसलिंग एसोसिएशन द्वारा आयोजित यूपी स्टेट आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप में गाजियाबाद जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई पदक अपने नाम किए तथा राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान सुनिश्चित किया।

प्रतियोगिता में गाजियाबाद जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए अंचल तोमर ने 55 किलोग्राम सीनियर महिला वर्ग में स्वर्ण पदक, रजनी चाहर ने 80 किलोग्राम सीनियर महिला वर्ग में स्वर्ण पदक, प्रवेश चौधरी ने 70 किलोग्राम सीनियर पुरुष वर्ग में रजत पदक तथा अमर चौधरी ने 100 किलोग्राम सीनियर पुरुष वर्ग में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। ये सभी खिलाड़ी उत्तर प्रदेश पुलिस में कार्यरत हैं और उन्होंने प्रतियोगिता में गाजियाबाद जिले का प्रतिनिधित्व किया।

वहीं एवरेस्ट पब्लिक स्कूल के छात्र आशुतोष ने 50 किलोग्राम सब-जूनियर वर्ग में रजत पदक जीतकर विद्यालय एवं जनपद का नाम रोशन किया।

उल्लेखनीय है कि इन सभी खिलाड़ियों का चयन आगामी अक्टूबर माह में जम्मू-कश्मीर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप के लिए हुआ है।

इस अवसर पर गाजियाबाद आर्म रेसलिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष अनुराग, जनरल सेक्रेटरी आकाश तोमर एवं वरिष्ठ पदाधिकारी तरुण तोंडक ने सभी खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए उनकी उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की यह सफलता गाजियाबाद में आर्म रेसलिंग खेल के बढ़ते स्तर और खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत का परिणाम है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि सभी खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर गाजियाबाद एवं उत्तर प्रदेश का नाम गौरवान्वित करेंगे।

एवरेस्ट पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य ने भी छात्र आशुतोष की उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।

जारीकर्ता
गाजियाबाद आर्म रेसलिंग एसोसिएशन

15/06/2026

Address

Ghaziabad

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Arm wrestling association Ghaziabad posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category