18/12/2025
अजमेर में चमकी एमपी की रग्बी टीम, महिला खिलाड़ियों ने जीता ब्रॉन्ज
देवास*
मध्य प्रदेश की महिला रग्बी टीम ने अस्मिता रग्बी विमेंस ज़ोनल लीग में शानदार प्रदर्शन करते हुए दोहरी सफलता हासिल की प्रतियोगिता 13 और 14 दिसंबर 2025 को राजस्थान के अजमेर में आयोजित हुई। इस दौरान राज्य की सब जूनियर टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया टीम मै जेसिका परमार (कप्तान) देवास, जयंती प्रजापति (उप कप्तान) सीहोर, गुंजन साहू (बैतूल), खुशबू बेनिट (बैतूल), आकांक्षा नायर (नर्मदापुरम), खुशबू यादव (सीहोर), अभेरी देशपांडे (देवास), बुलबुल सेन (शाजापुर), रवीना गोठी (शाजापुर), साक्षी शर्मा (रतलाम), खुशी चौहान (रतलाम) जबकि जूनियर टीम ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया जूनियर बालिका टीम मै स्नेहा मेहर (कप्तान) देवास, हरिप्रिया यादव (उप कप्तान) देवास, शिवांगी सराठे (नर्मदापुरम), दर्शना पाटीदार (मंदसौर), विभा वर्मा (सीहोर), नीतिका चावड़ा (देवास), भारती राय (नर्मदापुरम), मानवी देवदरिया (मंदसौर), रश्मि (रायसेन), लक्ष्मी पाटीदार (मंदसौर), ज्योति प्रजापति (इंदौर), शिवांगी सराठे (नर्मदापुरम) साथ ही सीनियर महिला टीम ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए पांचवां स्थान प्राप्त किया टीम मै दीपाली साहा (कप्तान) बैतूल, निशा ठाकुर (नर्मदापुरम), दीक्षा पाटीदार (इंदौर), लक्ष्मी सूर्यवंशी (बैतूल), ज्योति बढ़कर (नर्मदापुरम), हिमांशी (भोपाल), करुणा कुशवाह (इंदौर), अंजलि लोवंशी (इंदौर), नेहा वानखेड़े (इंदौर), बेबी अफसा खान (नर्मदापुरम), स्वेता नरवरे (बैतूल), मोना धाकड़ (शाजापुर), टीम मै शामिल थे।
मध्य प्रदेश के खिलाड़ियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए कुल 48,000-48,000 रुपये (प्रत्येक खिलाड़ी को 4,000 रुपये) का पुरस्कार मिला। टीम की कोच और मैनेजर के रूप में संदीप जाधव, अर्जुन पाटीदार, विशाल यादव, अश्विनी विश्वकर्मा और सविता मालवीय, फिजियो आकाश गुप्ता ने महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई ।
एमपी रग्बी के सचिव अबरार एहमद शेख ने बताया कि इस उपलब्धि से राज्य की महिला खिलाड़ियों में नया जोश देखने को मिला है। इस सफलता पर एमपी रग्बी के अध्यक्ष राजेश सिंह कुशवाह, पूर्व अध्यक्ष आनंद पांड्या, उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह बैंस, कोषाध्यक्ष पंकज जैन, संयुक्त सचिव दुर्गेश यादव तथा सदस्य अभय श्रीवास्तव और मुकुंद झाला, देवास जिले से खेल एवं युवा कल्याण विभाग की ओर से खेल अधिकारी व जावेद पठान ओर देवास जिला रग्बी फुटबाल एसोसिएशन की उपाध्यक्ष अलका कनौजिया का टीम को कैंप के दौरान बहुत सहयोग मिला सभी ने टीम को बधाई दी।
ज़ोनल लीग से पहले देवास में पांच दिवसीय ट्रेनिंग कैंप आयोजित किया गया था, जिसमें कोच संदीप जाधव के मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने कड़ी मेहनत की। मेहनत का यह परिणाम अजमेर की इस प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के रूप में सामने आया।