21/05/2026
,
कोच निशि चौधरी मैडम ने पिछले छह महीनों तक सोनिया विहार वॉटर स्पोर्ट्स क्लब में सभी खिलाड़ियों को समर्पण और जुनून के साथ प्रशिक्षण दिया। उनके अथक प्रयासों और उत्कृष्ट मार्गदर्शन का ही परिणाम है कि आज वे हैदराबाद स्पोर्ट्स अकादमी में कोच के रूप में चयनित हुई हैं। कल दिल्ली एसोसिएशन और क्लब के पदाधिकारियों — अध्यक्ष चौधरी त्रिलोचन सिंह, उपाध्यक्ष केपी सिंह, सचिव कौशल कुमार, सहसचिव मंजित शेखावत, सहसचिव महकार राठी तथा कोषाध्यक्ष अनिल कुमार पाण्डेय जी — ने उन्हें पुष्पगुच्छ, प्रतीक चिन्ह और एक सुंदर फोटोफ्रेम भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाओं के साथ भावपूर्ण विदाई दी। यह अवसर न केवल उनके योगदान का सम्मान था, बल्कि खिलाड़ियों और क्लब परिवार के लिए प्रेरणा का क्षण भी रहा।