14/06/2026
क्रिकेट के बुनियादी नियमों के मुताबिक, जब कोई बल्लेबाज शॉट खेलने के बाद कॉल करता है, तो नॉन-स्ट्राइकर को अपने पार्टनर के मूवमेंट और गेंद की दिशा दोनों पर नजर रखनी होती है। अल्लाह गजनफर की गेंद पर जैसे ही रोहित शर्मा ने मिड-विकेट की तरफ शॉट खेला, उन्होंने तुरंत और स्पष्ट रूप से सिंगल के लिए कॉल किया और अपनी क्रीज छोड़कर पूरी तरह कमिट हो गए। हालांकि, दूसरे छोर पर खड़े कप्तान शुभमन गिल पूरी तरह गेंद को फील्डर की तरफ जाते देखने में व्यस्त थे, जिसके कारण उन्होंने रोहित के कॉल पर समय रहते रिस्पॉन्ड नहीं किया। जब तक गिल ने मना करने के लिए हाथ उठाया या चिल्लाए, तब तक रोहित पिच पर आधे से ज्यादा की दूरी तय कर चुके थे और उनके पास सुरक्षित वापस लौटने का कोई मौका नहीं बचा था।तकनीकी तौर पर इस 'मिक्स-अप' या खराब तालमेल की पूरी जिम्मेदारी नॉन-स्ट्राइकर (गिल) पर आती है, क्योंकि रोहित ने गेंद की लाइन से दूर फ्रंट-फुट प्लेसमेंट के साथ रन चुराने की सही पोजीशन बनाई थी। यह घटना इसलिए भी ज्यादा चर्चा में है क्योंकि जनवरी 2024 में अफगानिस्तान के खिलाफ मोहाली टी20 में भी ठीक ऐसा ही वाक्य हुआ था, जहां गिल की इसी तरह की हिचकिचाहट के कारण रोहित शून्य पर रन आउट हुए थे। एक सीनियर ओपनर और पूर्व कप्तान के रूप में रोहित का गुस्सा बिल्कुल जायज था, क्योंकि बारिश के कारण 25-25 ओवर के हुए इस मैच में वे 16 रन बनाकर बेहतरीन लय में दिख रहे थे और भारत को एक विस्फोटक शुरुआत की जरूरत थी। हालांकि, शुभमन गिल ने बाद में नाबाद 84 रनों की शानदार कप्तानी पारी खेलकर भारत को 7 विकेट से जीत दिलाई और इस तकनीकी भूल की भरपाई जरूर कर दी, लेकिन बतौर सलामी जोड़ी इन दोनों बल्लेबाजों के बीच रrunning-between-the-wickets के तालमेल पर टीम मैनेजमेंट को गंभीरता से काम करना होगा