03/06/2024
परिवार के लिए एक उपहार | A surprise gift for Parents 🤩
2004 की बात है, 19 जून , पापा ने अपनी पहली गाड़ी ली थी। एक शानदार गाड़ी, सड़क किनारे देखी थी और मम्मी से बोले थे, “एक दिन ये जरूर लूंगा!” वो Mahindra Scorpio थी, जो आज भी हमारे पास है!
पापा उस गाड़ी को हम सब से ज्यादा प्यार करते है 😀 उन्होंने सिखाया कि गाड़ी लेना तो आसान है, पर संभालना हर किसी के बस की बात नहीं, उन्होंने किया, उम्मीद है मैं भी कर पाऊंगा ।
बचपन से, पापा का Mahindra के लिए प्यार सुनता आया हूँ, उनके लिए Mahindra का मतलब ही कुछ खास था । तभी से मेरा भी सपना था कि कभी मेरी गाड़ी भी Mahindra हो ।
आज, 20 साल डैडी की गाड़ी ख़रीदने के बाद और माँ-पापा की शादी की 39वीं सालगिरह पर उपहार दिया
और ये कोई और गाड़ी नहीं, बल्कि Mahindra है 😁
दो दशक पुराने सपने को पाने की खुशी!
2019 से तो गाड़ी लेने का मन बना था, हर साल टेस्ट ड्राइव और बुकिंग अमाउंट देके फिर नहीं लेता था, पर इस बार कुछ अलग सी जिद थी | इस सपने को पूरा करने में राजश्री का साथ मिला, जिन्होंने ना सिर्फ राज छुपाया घरवालों से बल्कि सही गाड़ी चुनने में भी मेरी मदद की और इतना ही नहीं हर एक मोड़ पे सपोर्ट किया ।
ये सिर्फ एक गाड़ी नहीं, बल्कि डैडी और माँ की याद है जिसे मैं साथ लेकर घूमूँगा, उनके जुनून को सलाम है, और एक साथ हमारे सपने को पूरा करने की खुशी है! एक बार फिर वही दिन देखा हमने लेकिन कुछ अलग तरीक़े से।