युवा संगठन क्रीड़ा एवं विकास समिति तौली बड़कोट

  • Home
  • India
  • Dehra Dun
  • युवा संगठन क्रीड़ा एवं विकास समिति तौली बड़कोट

युवा संगठन क्रीड़ा एवं विकास समिति तौली बड़कोट “युवाओं के उत्साह और खेल भावना को नई दिशा देने की एक प्रेरणादायक पहल — तौली बड़कोट से।”

🔱 सेवा ही सबसे बड़ी भक्ति है… हर हर महादेव! 🙏🚩युवा संगठन क्रीड़ा एवं विकास समिति तौली बड़कोट  की ओर से बेसक ग्राउंड में ...
11/08/2026

🔱 सेवा ही सबसे बड़ी भक्ति है… हर हर महादेव! 🙏🚩
युवा संगठन क्रीड़ा एवं विकास समिति तौली बड़कोट की ओर से बेसक ग्राउंड में पधार रहे कांवड़ यात्रियों एवं भोले के भक्तों के लिए खीर एवं जलपान की सेवा का छोटा-सा प्रयास किया गया। कांवड़ यात्रा केवल एक धार्मिक यात्रा नहीं, बल्कि आस्था, त्याग, भाईचारे और सेवा की भावना का प्रतीक है। रास्ते से गुजरते हुए भोले भक्त को एक गिलास जल, थोड़ा जलपान और अपनापन देना भी हमारे लिए बाबा भोलेनाथ की सेवा के समान है। इस सेवा कार्य को सफल बनाने में समिति के सभी साथियों का विशेष योगदान रहा। साथ ही हमारे कुछ सम्मानित ग्रामवासियों ने भी आगे बढ़कर अपना सहयोग दिया, जिसके लिए समिति हृदय से आभार व्यक्त करती है।हमारा मानना है कि “जहाँ इंसानियत के लिए हाथ उठते हैं, वहीं सच्ची भक्ति दिखाई देती है।” न कोई स्वार्थ, न कोई दिखावा बस भोलेनाथ के भक्तों की सेवा करने का भाव और अपने समाज के प्रति कुछ अच्छा करने की छोटी-सी कोशिश आज युवा संगठन क्रीड़ा एवं विकास समिति तौली-बड़कोट के द्वारा की गई।महादेव से यही प्रार्थना है कि हमारे क्षेत्र में आपसी भाईचारा और सेवा की यह भावना हमेशा बनी रहे। आने वाले समय में भी युवा संगठन क्रीड़ा एवं विकास समिति तौली-बड़कोट समाजहित एवं जनसेवा से जुड़े ऐसे आयोजनों में बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी निभाती रहेगी।
🙏 सभी कांवड़ यात्रियों एवं भोले भक्तों को नमन।
🔱 बोल बम! हर हर महादेव! 🔱
🚩 सेवा • समर्पण • सहयोग • संस्कार 🚩

#हरहरमहादेव #बोलबम #कांवड़यात्रा #शिवभक्ति #सेवाभाव #मानवसेवा #युवासंगठन #तौलीबड़कोट #बेसकग्राउंड #कांवड़सेवा #समाजसेवा #सेवाहीभक्ति #भोलेनाथ #महादेव

🔱 हर हर महादेव 🔱🙏 युवा संगठन क्रीड़ा एवं विकास समिति, तौली–बड़कोट द्वारा 11 अगस्त को पावन कांवड़ यात्रा के अवसर पर बेसक ...
04/08/2026

🔱 हर हर महादेव 🔱
🙏 युवा संगठन क्रीड़ा एवं विकास समिति, तौली–बड़कोट द्वारा 11 अगस्त को पावन कांवड़ यात्रा के अवसर पर बेसक मैदान में सभी शिवभक्त कांवड़ियों के लिए जलपान की व्यवस्था की गई है।
💐 आप सभी शिवभक्तों का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है।
📍 स्थान: बेसक मैदान
🗓️ दिनांक: 11 अगस्त
भोलेनाथ की कृपा आप सभी पर बनी रहे और आपकी सभी मनोकामनाएँ पूर्ण हों।
🚩 हर हर महादेव | ॐ नमः शिवाय | बोल बम 🚩
👉 कृपया इस पोस्ट को अधिक से अधिक Share करें ताकि अधिक से अधिक कांवड़ियों तक यह जानकारी पहुँच सके।
युवा संगठन क्रीड़ा एवं विकास समिति तौली बड़कोट

आज युवा संगठन क्रीड़ा एवं विकास समिति तौली-बड़कोट के अध्यक्ष श्री सचिन धीमान जी  एवं समस्त पदाधिकारी माननीय श्री मुन्ना ...
24/07/2026

आज युवा संगठन क्रीड़ा एवं विकास समिति तौली-बड़कोट के अध्यक्ष श्री सचिन धीमान जी एवं समस्त पदाधिकारी माननीय श्री मुन्ना सिंह चौहान जी से शिष्टाचार भेंट की गई।
इस अवसर पर क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने एवं युवाओं को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने तथा खेल मैदान एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं के विकास के संबंध में चर्चा की गई और सहयोग का आग्रह किया गया। Munna Singh Chauhan MLA #उत्तराखंड युवा संगठन क्रीड़ा एवं विकास समिति तौली बड़कोट

आज युवा संगठन क्रीड़ा एवं विकास समिति तौली-बड़कोट के अध्यक्ष श्री सचिन धीमान जी  एवं अन्य पदाधिकारी माननीय श्री खजान दास...
24/07/2026

आज युवा संगठन क्रीड़ा एवं विकास समिति तौली-बड़कोट के अध्यक्ष श्री सचिन धीमान जी एवं अन्य पदाधिकारी माननीय श्री खजान दास जी कैबिनेट मंत्री उत्तराखंड सरकार से शिष्टाचार भेंट की।
इस अवसर पर क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने एवं युवाओं को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने तथा खेल मैदान एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं के विकास के संबंध में चर्चा की गई और सहयोग का आग्रह किया गया।
युवा संगठन क्रीड़ा एवं विकास समिति तौली बड़कोट #खजानदास

युवा संगठन के कुछ सदस्यों एवं बच्चो द्वारा उत्तराखंड की संस्कृती एवं प्रकृति को समर्पित लोकपर्व हरेला के अवसर पर आज ग्रा...
16/07/2026

युवा संगठन के कुछ सदस्यों एवं बच्चो द्वारा उत्तराखंड की संस्कृती एवं प्रकृति को समर्पित लोकपर्व हरेला के अवसर पर आज ग्राउंड की बाउंड्री के बाहर कुछ पौधे एवं फूलो की कलम का वृक्षारोपण किया गया । आप सभी से निवेदन की आप सभी भी एक एक पौधा अवश्य लगायें। #वृक्षारोपण #पर्यावरण_संरक्षण #हरेला #उत्तराखंड युवा संगठन क्रीड़ा एवं विकास समिति तौली बड़कोट

आज युवा संगठन क्रीड़ा एवं विकास समिति तौली  बड़कोट  के अध्यक्ष श्री सचिन धीमान जी, सचिव श्री सागर कुमार जी, कोषाध्यक्ष श...
10/07/2026

आज युवा संगठन क्रीड़ा एवं विकास समिति तौली बड़कोट के अध्यक्ष श्री सचिन धीमान जी, सचिव श्री सागर कुमार जी, कोषाध्यक्ष श्री राहुल जी, श्री अशोक कुमार जी, ग्राम प्रधान श्री भरत तोमर जी, श्री चंचल चौहान जी एवं श्री केहर सिंह जी के साथ माननीय विधायक जी के आवास पर शिष्टाचार भेंट कर उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं शुभाशीष प्रदान किया।

ईश्वर से प्रार्थना है कि वे उन्हें उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं जनसेवा के पथ पर निरंतर सफलता प्रदान करें।

Chanchal Chauhan

आज क्रीड़ा एवं विकास समिति, तौली-बड़कोट के अध्यक्ष श्री सचिन कुमार जी, प्रधान श्री भारत तोमर जी,श्री चंचल चौहान जी पूर्व...
29/06/2026

आज क्रीड़ा एवं विकास समिति, तौली-बड़कोट के अध्यक्ष श्री सचिन कुमार जी, प्रधान श्री भारत तोमर जी,श्री चंचल चौहान जी पूर्व प्रधान प्रतिनिधि, श्री सोहन सिंह जी,कपिल तोमर जी, श्री सागर जी,राहुल सिंह जी, सचिन चौहान जी, भाजयुमो युवा मोर्चा मीडिया प्रभारी श्री विशाल राणा जी,लांघा ग्राम प्रधान प्रतिनिधि श्री अनिकेत तोमर जी तथा युवा साथियों में राकेश कुमार, करन कुमार, दीपक धीमान, विपिन चौहान एवं आकाश धीमान जी ने माननीय विधायक मुन्ना सिंह चौहान जी से शिष्टाचार भेंट की।
इस अवसर पर क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने, युवाओं को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने तथा खेल मैदान एवं अन्य आवश्यक भौतिक सुविधाओं के विकास के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई और सहयोग का आग्रह किया गया।
माननीय विधायक जी ने सकारात्मक सहयोग का आश्वासन दिया। हमें विश्वास है कि आने वाले समय में क्षेत्र के खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएँ मिलेंगी और युवा नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेंगे।
"युवा शक्ति ही राष्ट्र की सबसे बड़ी ताकत है, और खेल उसका सबसे सशक्त माध्यम।" 💪🇮🇳

युवा संगठन क्रीड़ा एवं विकास समिति तौली बड़कोट Chanchal Chauhan Sohan Singh Tomar Sonu

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश ओबीसी मोर्चा के जिला महामंत्री देहरादून ग्रामीण चुने जाने पर श्री नरेंद्र तोमर (नंदू भाई) को य...
26/02/2026

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश ओबीसी मोर्चा के जिला महामंत्री देहरादून ग्रामीण चुने जाने पर श्री नरेंद्र तोमर (नंदू भाई) को युवा संगठन क्रीड़ा एवं विकास समिति तौली बड़कोट की ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

श्री विशाल राणा जी को बहुत-बहुत बधाई भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा में नवीन दायित्व पद (जिला मीडिया संयोजक)  हेतु युवा ...
24/02/2026

श्री विशाल राणा जी को बहुत-बहुत बधाई भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा में नवीन दायित्व पद (जिला मीडिया संयोजक) हेतु युवा संगठन युवा संगठन क्रीड़ा एवं विकास समिति तौली बड़कोट की ओर से आपका स्वागत और अभिनंदन है। आपके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं हेतु ईश्वर से प्रार्थना। Vishal Kaushalya Rana

आज विराट हिन्दू सम्मेलन में अध्यक्ष श्री सचिन धीमान (टिचकुले) एवं श्री राहुल सिंह जी कोषाध्यक्ष एवं श्री विशाल राणा जी स...
08/02/2026

आज विराट हिन्दू सम्मेलन में अध्यक्ष श्री सचिन धीमान (टिचकुले) एवं श्री राहुल सिंह जी कोषाध्यक्ष एवं श्री विशाल राणा जी संरक्षक युवा संगठन क्रीड़ा एवं विकास समिति तौली बड़कोट सम्मिलित हुए।
हिंदाव: सोदरा: सर्वे, न हिन्दू: पतितो भवेत्।
मम दीक्षा हिन्दू रक्षा,मम मंत्र: समानता।।
_प्रीतम सिंह मीडिया प्रभारी_

Address

Vill/Tauli Badkot Post-Langha Teh/Vikasnagar Dist-Dehradun
Dehra Dun
248125

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when युवा संगठन क्रीड़ा एवं विकास समिति तौली बड़कोट posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share