12/11/2021
चित्तौड़गढ़ जिला शतरंज संघ की ओर से हर एक के लिए शतरंज खेंल - योजना के तहत हर तरह के खिलाड़ियों के लिए जिला स्तर पर 15 दिवसीय त्रिस्तरीय प्रशिक्षण शिविर को आयोजित करने का निर्णय ।
जिला शतरंज संघ के सचिव निलेश बल्दवा के अनुसार "हर एक के लिए शतरंज खेंल - योजना" के तहत 5 वर्ष से 20 वर्ष आयु वाले लडकें-लडकियों को उनके स्तर के आधार से जिला स्तर पर 15 दिवसीय त्रिस्तरीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस ऑफलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम को विभिन्न तौर-तरीकों के अनुसार नवंबर के तीसरे सप्ताह 17 नवम्बर से शुरू करने की तैयारी कर ली गई है। इससे पूर्व शतरंज के खिलाड़ियों को नि:शुल्क गूगल फॉर्म भर करके अपनी डिटेल दिनांक 15 नवम्बर तक भेजनी होगी। जिससे श्रेष्ठ खिलाड़ियों को तैयार करने के कार्यक्रम को अंजाम देने के सभी पहलुओं को शामिल किया जा सके। प्रशिक्षण के सफल समापन के बाद अंतिम दिन एक अभ्यास मैच सभी स्तर के प्रतिभागियों का होगा । इस परियोजना मे भाग लेने वाले सभी प्रशिक्षणार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। इसके बाद चयनित प्रतिभागियों को आगामी दिवस मे आयोजित होने वाले जिला स्तरीय और राज्य स्तरीय प्रतियोगिता मे भाग लेनें का मौका दिया जाएगा !
चित्तौड़गढ़ जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष कैलाश भुतडा़ ने बताया कि द्विस्तरीय कोचिंग कैंप के लिए खिलाड़ियों को कोई शुल्क नहीं देना होगा। इसके सफल आयोजन हेतु जिला प्रभारी निलेश बल्दवा - 9414110320, सहप्रभारी नदीम शेख - 9414734719, मनोज वशिष्ठ -9829147598, कमलेश चौधरी - 9636809800, निरुपमा पुरोहित , चित्तौड़ तहसील/ब्लॉक प्रभारी गोविंद चाँवला - 9414491111, कपासन ब्लॉक प्रभारी चेतन गौड़ - 9414734133 ,नरेन्द्र भट्ट - 99283 38355 , बेगू ब्लॉक प्रभारी रुपेश सोनी -9829718185, एड़वोकेट निलेश चेचानी - 9413180810, गंगरार ब्लॉक प्रभारी एम-टू मनोज मीना - 9785103797, गोपाल पाराशर - 94610 91170 , निम्बाहेड़ा ब्लॉक प्रभारी कुमुद शर्मा , बडीसादडी ब्लॉक प्रभारी एडवोकेट सुनील सोनावा - 9358359994 को बनाया गया है जिनसे संपर्क कर गूगल फॉर्म भरा जा सकता है।
चित्तौड़गढ़-जिले के प्रत्येक तहसील, ब्लॉक स्तर के उम्मीदवारों की सूची सोमवार,15 नवम्बर 21 रात्रि 8 बजे तक गूगल फार्म को पुर्ण रुप से भरकर प्रस्तुत करने के लिए यहाँ दिए गये लिंक :- https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSdQsrAvvhZvJVDNVVChL5Z6VQ3uH4HeXmNtuiHnMdhNfBzNGw/viewform?usp=sf_link क्लिक कर पुरा भरकर शीघ्र भेजना होगा ।
धन्यवाद
निलेश बल्दवा
सचिव - चित्तौड़गढ़ जिला शतरंज संघ
Create a new survey on your own or with others at the same time. Choose from a variety of survey types and analyze results in Google Forms. Free from Google.