Master bacchi club football-Mbc

Master bacchi club football-Mbc love SOCCER live SOCCER

मास्टर मंगलचंद जी खरखौदिया मेमोरेबल फाउंडेशन एवं मास्टर बच्ची क्लब फुटबॉल समिति द्वारा आयोजित 31 वा फुटबॉल समर कैम्प पुष...
27/05/2026

मास्टर मंगलचंद जी खरखौदिया मेमोरेबल फाउंडेशन एवं मास्टर बच्ची क्लब फुटबॉल समिति द्वारा आयोजित 31 वा फुटबॉल समर कैम्प पुष्करणा स्टेडियम में आयोजित हों रहा है
दिनांक 25 मई से 7 जून, सुबह 6 बजे से 8 बजे तक,
तीन दिन के कैंप की कुछ झलकियां, आये अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट करते हुए पदाधिकारी

बीकानेर शहर में उभरती खेल प्रतिभाओं को सशक्त मंच प्रदान करने के उद्देश्य से मास्टर मंगल चंद खारखोदिया फाउंडेशन एवं मास्ट...
06/05/2026

बीकानेर शहर में उभरती खेल प्रतिभाओं को सशक्त मंच प्रदान करने के उद्देश्य से मास्टर मंगल चंद खारखोदिया फाउंडेशन एवं मास्टर बच्ची क्लब फुटबॉल समिति द्वारा 31वें वार्षिक फुटबॉल समर कैंप का भव्य आयोजन किया जा रहा है। क्लब के सुनील बांठिया ने बताया कि यह बहुप्रतीक्षित कैंप 25 मई से 7 जून 2026 तक पुष्करणा स्टेडियम, बीकानेर में आयोजित होगा, जिसमें 7 वर्ष से अधिक आयु के लड़के एवं लड़कियां भाग लेकर अपने फुटबॉल कौशल को नई ऊंचाइयों तक पहुंचा सकते हैं। इस कैंप की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यहां शुरुआती (Beginner) से लेकर एडवांस स्तर तक के खिलाड़ियों के लिए विशेष रूप से तैयार प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किए जाएंगे, जिससे हर प्रतिभागी को उसके स्तर के अनुसार सही मार्गदर्शन मिल सके। क्लब सचिव भरत पुरोहित ने बताया कि अनुभवी एवं प्रोफेशनल कोचेस की टीम द्वारा खिलाड़ियों को बॉल कंट्रोल, पासिंग, ड्रिब्लिंग, शूटिंग, डिफेंस तकनीक जैसी आधुनिक फुटबॉल स्किल्स के साथ-साथ फिटनेस, स्टैमिना और मानसिक मजबूती पर भी विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा।
कैंप के दौरान नियमित मैच प्रैक्टिस, मिनी टूर्नामेंट और प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा, जिससे खिलाड़ियों को वास्तविक खेल परिस्थितियों का अनुभव मिल सके और उनमें प्रतिस्पर्धात्मक भावना विकसित हो। इसके साथ ही टीमवर्क, अनुशासन और लीडरशिप जैसी महत्वपूर्ण जीवन कौशलों पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा, जो बच्चों के समग्र व्यक्तित्व विकास में सहायक सिद्ध होंगे। आयोजकों द्वारा बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण का भी पूरा ध्यान रखा जा रहा है, जिसके अंतर्गत प्रतिभागियों को प्रतिदिन हॉर्लिक्स दूध एवं चना उपलब्ध कराया जाएगा ताकि उनकी ऊर्जा बनी रहे और शारीरिक विकास बेहतर हो सके।
इस पूरे आयोजन का संचालन क्लब के सचिव भरत जी पुरोहित के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है, जिनके साथ बुंदेला सिंह, महावीर शर्मा, त्रिभुवन ओझा, शिव कुमार शर्मा, विनोद जागा, अभिषेक व्यास जैसे समर्पित एवं अनुभवी सदस्य दिन-रात इस कैंप को सफल बनाने में जुटे हुए हैं। कैलाश खरखोदिया ने बताया कि सभी का उद्देश्य केवल खेल सिखाना नहीं, बल्कि बच्चों में खेल के प्रति जुनून पैदा करना और उन्हें एक बेहतर खिलाड़ी व जिम्मेदार नागरिक बनाना है।
यह फुटबॉल समर कैंप न केवल बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने का सुनहरा अवसर देगा, बल्कि उन्हें प्रोफेशनल गाइडेंस के साथ भविष्य में बड़े स्तर पर खेलने के लिए भी तैयार करेगा। मगन सिंह राजवी (पूर्व भारतीय फुटबॉल कप्तान) ने कहा कि “खेल नहीं, जुनून बनाओ” के संदेश के साथ यह कैंप युवाओं को प्रेरित कर रहा है कि वे मोबाइल और स्क्रीन से दूर होकर मैदान में अपनी ऊर्जा लगाएं और स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं। सीमित सीटों को ध्यान में रखते हुए अभिभावकों एवं खिलाड़ियों से अपील की गई है कि वे शीघ्र रजिस्ट्रेशन कराकर इस बेहतरीन अवसर का लाभ उठाएं और फुटबॉल के माध्यम से अपने सपनों को साकार करने की दिशा में एक मजबूत कदम बढ़ाएं। ⚽🔥

09/03/2026
Mbc girls team runner up at khajuwala state level football tournament 2026
09/03/2026

Mbc girls team runner up at khajuwala state level football tournament 2026

14/01/2026

Practise session
सफलता प्राप्त करने का एक मात्र विकल्प कठिन परिश्रम है

31 वा राज्य स्तरीय मास्टर बच्ची गोल्ड कप फुटबॉल टूर्नामेंट के सफल आयोजन की कुछ यादगार तस्वीरें ।।
03/01/2026

31 वा राज्य स्तरीय मास्टर बच्ची गोल्ड कप फुटबॉल टूर्नामेंट के सफल आयोजन की कुछ यादगार तस्वीरें ।।

29/12/2025

31 वा राज्य स्तरीय मास्टर बच्ची गोल्ड कप फुटबॉल टूर्नामेंट 25 में
दिनांक 29 दिसंबर को फाइनल मैच से पूर्व मास्टर बच्ची फुटबॉल क्लब ओर मास्टर उदय फुटबॉल क्लब की गर्ल्स प्लेयर के मध्य एक फ्रेंडली मैच खेला गया ।
बहुत ही भव्य आयोजन ओर मैच के लिए धन्यवाद आप सभी का ।
मास्टर बच्ची क्लब फुटबॉल समिति महिला फुटबॉल को बढ़ावा देने के लिए समय समय पर ऐसे भव्य आयोजन करवाती आ रही है ।

25/12/2025

राष्ट्रीय स्तरीय फुटबॉल खिलाड़ी भाई साहब प्रह्लाद सिंह राजपुरोहित जी का आभार,

25/12/2025

आप सभी जरूर पधारे खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने 25-12-2025 से पुष्करणा स्टेडियम बीकानेर ⚽️🙏🏻

31 वा राज्य स्तरीय मास्टर बच्ची गोल्ड कप के पोस्टर का विमोचन माध्यमिक शिक्षा निदेशालय, राजस्थान बीकानेर के निदेशक महोदय ...
16/12/2025

31 वा राज्य स्तरीय मास्टर बच्ची गोल्ड कप के पोस्टर का विमोचन माध्यमिक शिक्षा निदेशालय, राजस्थान बीकानेर के निदेशक महोदय श्री सीताराम जी जाट , माध्यमिक शिक्षा स्टाफ कॉर्डिनेटर अधिकारी श्री अशोक जी शर्मा, ज्वाइंट डायरेक्टर श्री अरविंद जी व्यास (भाई साहब) योग गुरु भाई दीपक शर्मा (योग गुरु) एवं मेरे साथी शारीरिक शिक्षक के साथ में शिक्षा निदेशालय बीकानेर में,

Address

Pushakrna Stadium
Bikaner
334001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Master bacchi club football-Mbc posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Master bacchi club football-Mbc:

Share