22/08/2026
17 साल से अंधेरे में बिजनौर का ये गाँव! 🕯️❌ (राहुल चौधरी के साथ ग्राउंड रिपोर्ट)
आज हम पहुँचे हैं इंटरनेशनल कबड्डी प्लेयर राहुल चौधरी भैया के साथ बिजनौर के रामपुर ठकरा गाँव में... और यहाँ का हाल देखकर आप चौंक जाएंगे!
गाँव में पक्के और कच्चे हर तरह के मकान हैं जो लोगों ने अपने दम पर बनाए हैं, लेकिन आज तक यहाँ पक्की सड़क और बिजली जैसी मूलभूत सुविधाएँ नहीं हैं। यहाँ के लोगों का कहना है कि करीब 17 साल पहले 2-3 साल के लिए लाइट आई थी, और उसके बाद से आज तक दोबारा लाइट नहीं आई, लाइन काट दी गई!
लोग पूरी तरह अपने लगवाए हुए सोलर पैनल पर निर्भर हैं। जिस दिन धूप नहीं निकलती, उस दिन रात को पूरा गाँव अंधेरे में डूब जाता है। बच्चे और बड़े सभी बहुत परेशान हैं। आखिर कब तक ये लोग इस बुनियादी सुविधा से वंचित रहेंगे? इस आवाज़ को आगे पहुँचाने में हमारा साथ दें और शेयर करें!