19/02/2026
⚠️ वजीरगंज में सामान बेचने के नाम पर ठगी से सावधान रहें 🚨
वजीरगंज क्षेत्र में इस व्यक्ति द्वारा फ्री या सस्ते दाम पर सामान बेचने का लालच देकर लोगों से ठगी करने की शिकायत सामने आई है।
🔹 यह व्यक्ति पहले आपको “फ्री में सामान” या “बहुत कम दाम में महंगा सामान” देने का झांसा देता है।
🔹 फिर वह “फ्री लक्की ड्रॉ स्क्रैच” करने के लिए कहता है और दावा करता है कि अगर आपका लक्की ड्रॉ निकल गया तो महंगा सामान बहुत कम कीमत में मिलेगा।
🔹 इसके बाद वह आधा भुगतान (Advance Payment) तुरंत लेने की बात करता है और बाकी रकम सामान मिलने के बाद देने को कहता है।
🔹 वह अगले दिन सामान पहुंचाने का वादा करता है और अपना मोबाइल नंबर 88640 80280 देता है।
❗ लेकिन जैसे ही आप पैसा दे देते हैं, सामान लाने के नाम पर जाएगा और फिर ये आदमी फोन उठाना बंद कर देता है और संपर्क से बाहर हो जाता है।
बताया जा रहा है कि वह खुद को गया जिला के वजीरगंज विधानसभा क्षेत्र के दक्षिण-गांव का निवासी बताता है, हालांकि वह अलग-अलग लोगों को अलग-अलग जानकारी भी दे सकता है।
👉 इसलिए किसी भी अनजान व्यक्ति को लालच में आकर पैसा न दें।
👉 बिना पुख्ता जानकारी और भरोसे के एडवांस पेमेंट बिल्कुल न करें।
👉 इस सूचना को अधिक से अधिक लोगों तक साझा करें ताकि कोई और इस ठगी का शिकार न बने।
सावधान रहें, सुरक्षित रहें।
Wazirganj City