Floorball Bhopal

Floorball Bhopal Bhopal Floorball Association.

27/03/2026

प्रति ,
मानिय शिक्षा मंत्री
भोपाल ( म प्र)
प्रीत,
मानिय खेल एवं युवा
कल्याण मंत्री
भोपाल (म प्र )
प्रति ,
मानिय शिक्षा अधिकारी
तुलसी नगर
भोपाल (म प्र )

विषय :- भोपाल संभाग के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में फ्लोर बाल हॉकी खेल का प्रशिक्षण करने के लिए प्रस्ताव पत्

महोदय,
उपरोक्त विषय अन्तर्गत भोपाल सम्भाग के शासकीय उच्चतर माध्यमिक शिक्षा विद्यालयों से अंडर 14/17/19 के बाल एवं बालिकाएं बालिकाओं को तीन दिवसीय ट्रेनिंग कोच/ रेफरी प्रशिक्षण देकर उन्हें स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SGFI) द्वारा प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिले सके।
भोपाल फ्लोर बॉल एसोसिएशन ,फ्लोर वॉल हॉकी स्टिक/ बाल एवं प्रशिक्षण बच्चों को ट्रेंड कोच द्वारा निशुल्क उपलब्ध कराएगी जिन विद्यालयों में फ्लोर बॉल खेल के लिए जगह उपलब्ध हो सकती है संस्था बाल बालिकाओं को प्रशिक्षण देकर उन्हें उनमें से प्रत्येक विद्यालयों की एक दस (10)बच्चों की टीम प्रतियोगिता के लिए तैयार की जाएगी जिस मे आगमी प्रदेश एवं राज स्कूल खेल प्रतियोगिता में शामिल कर सके और फिर से फ्लोर बॉल खेल स्कूल गेम्स की सूची में सम्मिलित हो सके , संस्था जिसका फीडबैक समय समय पर प्रस्तुत करेगी , तथा आपसे अनुरोध है कि इस खेल को सुचारू रूप से संभाग स्तर पर प्रशिक्षण देने की अनुमति प्रदान करें यह आपके समर्थन के बिना अधूरा है मुझे आशा है कि आपकी ओर से सकारात्मक प्रतिक्रिया किजाएगी ।

आफताब अहमद
(सचिव)

27/03/2026
27/03/2026

प्रीत,
स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ़ इंडिया एसजीएफआई (SGFI)7th फ्लोर 19b आकृति टावर नंबर 704 -05 विधानसभा मार्क
हुसैनगंज
लखनऊ . UP
विषय:- फ्लोरबॉल खेल को फिर से लिस्ट में लाने बाबत
महोदय,
फ्लोर बॉल खेल सन 2017 के खेल कैलेंडर में लिया गया था परंतु कुछ कारण वर्ष इस खेल को नेशनल खेल 63rd 2017 फ्लोरबाल खेल क्रमांक नंबर 20 में रखा गया था जो के छत्तीसगढ़ राजनांदगांव में 10/11/ 2017 से 14 /11 /2017 को खेला गया उसके बाद इस खेल को खेल सूची में से अलग कर दिया गया कृपया कर फिर से इस खेल को एसजीएफआई (SGFI)की खेल सूची में शामिल करने का कष्ट करें ताकि बच्चे इस खेल को खेलें और भावीश में आगे बड़े और देश का नाम रोशन करें धन्यवाद
आफताब अहमद
(सचिव)
भोपाल फ्लोर बॉल एसोसिएशन
A-126 inderavihar colony
Airport road
भोपाल
989 357 4202
भोपालच्च
Copy to:-
प्रती,
निर्रदेशक
(SGFI)
एसजीएफआई
लोक शिक्षा निदेशालय (DPI )
गौतम नगर
भोपाल

31/08/2025

भोपाल हॉकी और भोपाली

अब क्या रखा है वक्त-ए-ख़िज़ाँ जा उनसे मिल
जिन बगियों ने लूट लिए दिन बहार के

भोपाल में हॉकी के खेल की शुरुआत 1916 में हो गई थी और यहाँ यह लोकल स्तर पर खेली जाती थी। नवाब हमीद उल्लाह खान, जो उस समय तक भोपाल के नवाब नहीं बने थे, वे इस खेल के संरक्षक थे। 1926 में इक़्तिदरिया कप हॉकी टूर्नामेंट सिकंदरिया ग्राउंड पर शुरू हुआ, जिसमें लोकल और आसपास की टीमें हिस्सा लेती थीं।

उस समय अलीगढ़ विश्वविद्यालय में नवाबज़ादा रशीदुज़फ़र खान और इस्माइल अब्बासी शिक्षा प्राप्त कर रहे थे, साथ ही भोपाल के और भी कई युवा थे जो हॉकी में दिलचस्पी रखते थे तथा हॉकी खेलते थे। इन लोगों ने मिलकर नवाबज़ादा रशीदुज़फ़र खान की पहल पर "भोपाल वांडर्स" नाम से एक टीम बनाई और मथुरा कप जीता। बाद में भोपाल वापस आकर शिमला पहाड़ी पर हॉकी ग्राउंड बनाकर अभ्यास शुरू किया और एक हॉकी एसोसिएशन बनाई।

नवाबज़ादा रशीदुज़फ़र खान ने अपने पिताजी जनरल नवाब ओबैदुल्ला खान के नाम पर 1931 में "ऑल इंडिया ओबैदुल्ला खान गोल्ड कप" शुरू किया। भोपाल में ओबैदुल्ला खान गोल्ड कप हॉकी टूर्नामेंट को शुरू करने में उस समय इस्माइल अब्बासी का बड़ा योगदान था। नवाबज़ादा रशीदुज़फ़र खान स्वयं हॉकी के बेहतरीन खिलाड़ी थे और भोपाल के हॉकी खिलाड़ियों की बहुत मदद और हौसला अफ़ज़ाई करते थे।

ऐश बाग, जो नवाब कुदसिया बेगम के ज़माने में बना था, 1931 में ऐश बाग स्टेडियम बना और यहां ओबैदुल्ला खान गोल्ड कप हॉकी टूर्नामेंट होने लगा। इस कप तथा उसका सारा ख़र्च नवाबज़ादा रशीदुज़फ़र खान ने उठाया था। 1933 में भोपाल हॉकी एसोसिएशन को इंडियन हॉकी फेडरेशन ने मान्यता दी।

भोपाल हॉकी एसोसिएशन के पहले प्रेसिडेंट सलाम उद्दीन खान और सेक्रेट्री ए. जी. घनी थे। इसके संरक्षक नवाब हमीद उल्लाह खान 1916 से 1930 तक रहे, लेकिन तब तक एसोसिएशन औपचारिक रूप से स्थापित नहीं हुई थी, फिर नवाबज़ादा रशीदुज़फ़र खान 1930 से 1961 तक संरक्षक रहे।

ओबैदुल्ला खान गोल्ड कप हॉकी टूर्नामेंट भोपाल वालों के लिए किसी त्योहार से कम न था, जो मई-जून में शुरू होता था। पहले स्थानीय राउंड होते थे। भोपाल के लोग ज़ोहर की नमाज के बाद से स्टेडियम पहुंचना शुरू कर देते थे, दुकान और कारोबार बंद कर खेल देखने जाते थे।

फोटो में बाएं से दाएं: नवाबज़ादा रशीदुज़फ़र खान (ऑबैदुल्ला खान गोल्ड कप हॉकी टूर्नामेंट के संस्थापक), जनरल नवाब ओबैदुल्ला खान, और इस्माइल अब्बासी।

बाक़ी फिर कभी
सैयद खालिद ग़नी

Address

Bhopal

Telephone

8871412210.

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Floorball Bhopal posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share