13/05/2025
बोर्ड परीक्षा परिणाम
पी. एम. श्री सूर्या एकलव्य सैनिक स्कूल
गुजरात बोर्ड- इंग्लिश माध्यम
कक्षा 12वीं – 98%
कक्षा 10वीं -100%
सभी शिक्षकगण एवं स्टाफ को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!
हम सभी के लिए अत्यंत गर्व का विषय है। हमारे सभी छात्रों ने अपने कठिन परिश्रम, समर्पण और अनुशासन के बल पर यह उत्कृष्ट सफलता प्राप्त की है। यह केवल अंकपत्र में अंक प्राप्त करने की बात नहीं है, बल्कि उन वर्षों की तपस्या, संघर्ष, प्रयास और दृढ़ संकल्प की सच्ची गाथा है, जिसे इन विद्यार्थियों ने जिया है।
इस उपलब्धि के पीछे हमारे शिक्षकगण का अथक परिश्रम, सच्चा मार्गदर्शन और प्रेरणादायक योगदान रहा है। उन्होंने न केवल विषयों का ज्ञान प्रदान किया, बल्कि हर विद्यार्थी में आत्मविश्वास जगाया, संकल्प को दृढ़ किया और उन्हें हार न मानने की सीख दी। ऐसे समर्पित शिक्षकों को शत-शत नमन!
यह उपलब्धि हमारे विद्यालय परिवार और सूर्या फाउंडेशन के लिए अत्यंत गौरव का क्षण है। यह सिद्ध करता है कि जब कोई संस्था प्रेम, अनुशासन और सेवा-भाव से कार्य करती है, तो उसके परिणाम अत्यंत प्रेरणादायक होते हैं।
इस सफलता को हम एक नई शुरुआत मानते हैं। अब हमें और ऊँचाइयाँ प्राप्त करनी हैं, और भी बड़ी जिम्मेदारियाँ निभानी हैं।
सभी को ढेरों हार्दिक शुभकामनाएं! 💐💐💐