26/05/2026
Dinesh Karthik ने Virat Kohli के साथ अपने रिश्ते और सपोर्ट को लेकर कहा कि:- विराट हमेशा से मेरा सपोर्ट करते आए हैं। मैंने 2017 में वापसी की थी जब वो कप्तान थे, तब उन्होंने खुद मुझे फोन करके कहा था, ‘तुम टीम में रहोगे, तुम बहुत अच्छा कर रहे हो।’ मुझे 2013 भी याद है, जब उन्होंने बसु सर से कहा था, ‘दिनेश बहुत अच्छा खेल रहा है, उसे चैंपियंस ट्रॉफी स्क्वॉड में होना चाहिए’, जबकि उस समय वो कप्तान भी नहीं थे। फिर 2022 में भी उन्होंने मीडिया से कहा कि दिनेश कुछ खास कर रहा है और उसे भारत की टी20 वर्ल्ड कप टीम में होना चाहिए। उनके जैसे इंसान से ऐसा समर्थन मिलना मेरे लिए बहुत मायने रखता है।